logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे / निशांदेही 01 अदद सोने की चेन, 01 अदद अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2026 को सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इंटेलीजेंस की सहायता से थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 301/2026 धारा 309(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्तों 1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार व 2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासीगण नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर 01 अदद सोने की चेन, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व घटना कारित करने में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे UP 44 BX 8670 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16.09.2026 को थाना असन्द्रा क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटर साइकिल सवार बुजुर्ग दम्पति को असलहा दिखाकर चेन लूट ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 309(2) बीएनएस पंजीकृत है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर 2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर *बरामदगी-* 1. 01 अदद सोने की चेन 2. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 3. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे UP 44 BX 8670 *आपराधिक इतिहास-* *1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर* 1. मु0अ0सं0-224/2026 धार 309(4)/317(2) बी0एन0एस0 व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर 2. मु0अ0सं0-138/26 धारा 304(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 3. मु0अ0सं0-09/26 धारा 304(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना जीआरपी सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0-139/2024 धारा 147/148/342/308/323/504/506 भादवि व 3(1) द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर 5. मु0अ0सं0-301/26 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट असन्द्रा जनपद बाराबंकी *2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर* 1. मु0अ0सं0-301/26 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट असन्द्रा जनपद बाराबंकी *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. उ0नि0 महेन्द्र सरोज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 3. उ0नि0 आनंद प्रताप सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 4. उ0नि0 राम बदन राम थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 5. हे0का0 मिथिलेश प्रजापति थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 6. हे0का0 संजय कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 7. हे0का0 नितेश सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 8. हे0का0 अजय कुमार थाना रामसेहीघाट जनपद बाराबंकी 9. आरक्षी रमापति यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी 10. चालक हे0का0 भारतलाल शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 11. आरक्षी शानू कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 12. प्रशिक्षु आरक्षी विपिन कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 13. प्रशिक्षु आरक्षी दीपेन्द्र कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 14. प्रशिक्षु आरक्षी आशुतोष कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 15. प्रशिक्षु आरक्षी पवन कुमार-2 थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 16. प्रशिक्षु आरक्षी शिवांशू सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी

2 hrs ago
user_Sandeep Kumar Patrakaar
Sandeep Kumar Patrakaar
फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे / निशांदेही 01 अदद सोने की चेन, 01 अदद अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2026 को सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इंटेलीजेंस की सहायता से थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 301/2026 धारा 309(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्तों 1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार व 2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासीगण नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर 01 अदद सोने की चेन, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व घटना कारित करने में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे UP 44 BX 8670 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16.09.2026 को थाना असन्द्रा क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटर साइकिल सवार बुजुर्ग दम्पति को असलहा दिखाकर चेन लूट ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 309(2) बीएनएस पंजीकृत है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर 2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर *बरामदगी-* 1. 01 अदद सोने की चेन 2. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 3. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे UP 44 BX 8670 *आपराधिक इतिहास-* *1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर* 1. मु0अ0सं0-224/2026 धार 309(4)/317(2) बी0एन0एस0 व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर 2. मु0अ0सं0-138/26 धारा 304(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 3. मु0अ0सं0-09/26 धारा 304(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना जीआरपी सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0-139/2024 धारा 147/148/342/308/323/504/506 भादवि व 3(1) द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर 5. मु0अ0सं0-301/26 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट असन्द्रा जनपद बाराबंकी *2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर* 1. मु0अ0सं0-301/26 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट असन्द्रा जनपद बाराबंकी *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. उ0नि0 महेन्द्र सरोज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 3. उ0नि0 आनंद प्रताप सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 4. उ0नि0 राम बदन राम थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 5. हे0का0 मिथिलेश प्रजापति थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 6. हे0का0 संजय कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 7. हे0का0 नितेश सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 8. हे0का0 अजय कुमार थाना रामसेहीघाट जनपद बाराबंकी 9. आरक्षी रमापति यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी 10. चालक हे0का0 भारतलाल शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 11. आरक्षी शानू कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 12. प्रशिक्षु आरक्षी विपिन कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 13. प्रशिक्षु आरक्षी दीपेन्द्र कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 14. प्रशिक्षु आरक्षी आशुतोष कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 15. प्रशिक्षु आरक्षी पवन कुमार-2 थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 16. प्रशिक्षु आरक्षी शिवांशू सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एक लाख बीस हजार में नहीं बन पाएगा घर सरकार कम से कम तीन लाख दे कम नहीं हो रहा बाढ़ पीड़ितों का गम, घाघरा में समा गए 25 घर सूरतगंज (बाराबंकी)। घाघरा नदी की कटान से हेतमापुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नदी की तेज धार और कटान के चलते अब तक करीब 25 घर घाघरा नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और दोबारा घर बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। कटान की चपेट में क्षेत्र की मस्जिद का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ईदगाह भी घाघरा नदी की कटान के दायरे में आ गई है। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ग्रामीणों की जमीन और फसलें भी नदी की भेंट चढ़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब 150 बीघे में खड़ी धान की फसल और 50 बीघे में तैयार परवल की फसल घाघरा नदी में समा गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एक ओर घर और जमीन छिन रही है, वहीं दूसरी ओर तैयार फसल बर्बाद होने से प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी गहराता जा रहा है। सुरक्षित स्थान पर जमीन और पर्याप्त मुआवजे की मांग बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जिन परिवारों के घर नदी की कटान में उजड़ गए हैं, उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को कम से कम साढ़े तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में केवल 20 हजार रुपये की सहायता से घर बनाना संभव नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को जमीनी स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि बेघर हुए लोग सुरक्षित स्थान पर दोबारा अपना आशियाना बना सकें। घाघरा की कटान जारी रहने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। प्रभावित परिवार प्रशासन और सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाकर पुनर्वास, मुआवजे और कटान से बचाव की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    3
    एक लाख बीस हजार में नहीं बन पाएगा घर सरकार कम से कम तीन लाख दे 
कम नहीं हो रहा बाढ़ पीड़ितों का गम, घाघरा में समा गए 25 घर
सूरतगंज (बाराबंकी)। घाघरा नदी की कटान से हेतमापुर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नदी की तेज धार और कटान के चलते अब तक करीब 25 घर घाघरा नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और दोबारा घर बसाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
कटान की चपेट में क्षेत्र की मस्जिद का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ईदगाह भी घाघरा नदी की कटान के दायरे में आ गई है। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ग्रामीणों की जमीन और फसलें भी नदी की भेंट चढ़ रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 150 बीघे में खड़ी धान की फसल और 50 बीघे में तैयार परवल की फसल घाघरा नदी में समा गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। एक ओर घर और जमीन छिन रही है, वहीं दूसरी ओर तैयार फसल बर्बाद होने से प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी गहराता जा रहा है।
सुरक्षित स्थान पर जमीन और पर्याप्त मुआवजे की मांग
बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि जिन परिवारों के घर नदी की कटान में उजड़ गए हैं, उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को कम से कम साढ़े तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा महंगाई में केवल 20 हजार रुपये की सहायता से घर बनाना संभव नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को जमीनी स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि बेघर हुए लोग सुरक्षित स्थान पर दोबारा अपना आशियाना बना सकें।
घाघरा की कटान जारी रहने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। प्रभावित परिवार प्रशासन और सरकार से जल्द प्रभावी कदम उठाकर पुनर्वास, मुआवजे और कटान से बचाव की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था चोरी से संबंधित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे। मोटरसाइकिल व चोरी का सामान तथा नगदी बरामद बाराबंकी।थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों 01.लवकुश मिश्रा उर्फ नवीन कुमार पुत्र रामू मिश्रा निवासी ग्राम चन्द्रसिहाली थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी, 2.आजाद पुत्र भुलई निवासी ग्राम मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3.विशाल कुमार पुत्र सजीवन निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को बरुहा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम भटुवामऊ से एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे तथा दिनांक 30.08.2026 को ग्राम सूरतगंज से एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था व दिनांक 16.09.2026 को ग्राम बैरानामऊ मंझारी से एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध थाना मो0पुर खाला पर क्रमश: मु0अ0सं0 443/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 433/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 442/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
    1
    एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे

एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था


एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था


चोरी से संबंधित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे।

मोटरसाइकिल व चोरी का सामान तथा नगदी बरामद 
बाराबंकी।थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोर/अभियुक्तों 01.लवकुश मिश्रा उर्फ नवीन कुमार पुत्र रामू मिश्रा निवासी ग्राम चन्द्रसिहाली थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी, 2.आजाद पुत्र भुलई निवासी ग्राम मुकौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 3.विशाल कुमार पुत्र सजीवन निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को बरुहा मोड़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित 05 अदद मोबाइल, 3400/- रूपये नगद, 03 अदद आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम भटुवामऊ से एक महिला से एक मोबाइल व मोबाइल कवर में रखे रूपये चोरी कर लिये गये थे तथा दिनांक 30.08.2026 को ग्राम सूरतगंज से एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने बातों में उलझाकर मोबाइल चोरी कर लिया था व दिनांक 16.09.2026 को ग्राम बैरानामऊ मंझारी से एक मोबाइल व आधार कार्ड चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध थाना मो0पुर खाला पर क्रमश: मु0अ0सं0 443/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 433/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 442/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार देवीपुर से कलीम दबोचा गया, एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत न्यायालय में किया गया पेश संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अटरिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने हमराही हेड कांस्टेबल अनूप वाजपेयी के साथ योजनाबद्ध तरीके से वारंटी अभियुक्तों की तलाश की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम देवीपुर मजरा रेवानकला, थाना अटरिया, सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कलीम के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 290/20 में मु0अ0सं0 06/19, धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत कार्रवाई लंबित थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया।
    1
    अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार

अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार
देवीपुर से कलीम दबोचा गया, एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत न्यायालय में किया गया पेश
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अटरिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने हमराही हेड कांस्टेबल अनूप वाजपेयी के साथ योजनाबद्ध तरीके से वारंटी अभियुक्तों की तलाश की।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम देवीपुर मजरा रेवानकला, थाना अटरिया, सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कलीम के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 290/20 में मु0अ0सं0 06/19, धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत कार्रवाई लंबित थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • इन्धौलिया में धूमधाम से गणेश जी की विदाई, जयकारों से गूंजा गांव ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया गांव में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। जैदपुर पुलिस टीम के साथ दरोगा अजय, पंकज वर्मा व सिपाही सुनील यादव समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न होने के साथ ही गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान रामगोपाल वर्मा, अजय वर्मा, सीतांशु, ओंकार, मुकेश कुमार, रामसारन, सुरेश, धीरेंद्र वर्मा, कृष्णानंद कोटेदार, विवेक मास्टर, लल्लन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
    1
    इन्धौलिया में धूमधाम से गणेश जी की विदाई, जयकारों से गूंजा गांव

ब्यूरो चीफ

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया गांव में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। जैदपुर पुलिस टीम के साथ दरोगा अजय, पंकज वर्मा व सिपाही सुनील यादव समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न होने के साथ ही गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ।

इस दौरान रामगोपाल वर्मा, अजय वर्मा, सीतांशु, ओंकार, मुकेश कुमार, रामसारन, सुरेश, धीरेंद्र वर्मा, कृष्णानंद कोटेदार, विवेक मास्टर, लल्लन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • बहराइच। साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू के मामले में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी आदेश का अनुपालन न होने को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पीड़ित देवनारायण पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत .ने बयान देते हुए बताया मेरा नाम देवनारायण पाण्डेय है, मैं ग्राम पंचायत का रहने वाला हूँ। आज मैं श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय आया था। 5-12-2025 को मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। मैं साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू का चेयरमैन था। मुझे गलत तरीके से षड्यंत्र करके अध्यक्ष पद से अविश्वास करके हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी उस संबंध में मैंने माननीय उच्च न्यायालय में एप्लीकेशन डाली, उस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित हुआ जिलाधिकारी बहराइच के लिए कि इसका पुनः समीक्षा की जाए। उसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने कैसरगंज के उपजिलाधिकारी महोदय को इस मामले का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया कि इसकी पुनः सुनवाई करके अंतिम निर्णय लिया जाए।हम उपजिलाधिकारी कैसरगंज के न्यायालय पर गए, वहाँ अपना पक्ष प्रस्तुत किया और दोनों पक्षों को विधिवत सुनने के बाद 15 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। देवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि आदेश के 6 दिन बाद भी लेटर जारी नहीं हुआ है अब हम चाहते हैं कि उसका अनुपालन कराया जाए, क्योंकि 15 को आदेश हुआ आज 21 तारीख हो गई अभी तक कोई लेटर जारी नहीं हुआ है। इस बीच में पूर्व अध्यक्ष कोई फ्रॉड भी कर सकते हैं। जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव शून्य हो गया, उसके बाद तत्काल मुझे पद पर ग्रहण करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे फिर से जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त से मुलाकात करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।
    1
    बहराइच। साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू के मामले में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी आदेश का अनुपालन न होने को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पीड़ित देवनारायण पाण्डेय  निवासी ग्राम पंचायत .ने बयान देते हुए बताया  मेरा नाम देवनारायण पाण्डेय है, मैं ग्राम पंचायत का रहने वाला हूँ। आज मैं श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय आया था। 5-12-2025 को मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। मैं साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू का चेयरमैन था। मुझे गलत तरीके से षड्यंत्र करके अध्यक्ष पद से अविश्वास करके हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी उस संबंध में मैंने माननीय उच्च न्यायालय में एप्लीकेशन डाली, उस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित हुआ जिलाधिकारी बहराइच के लिए कि इसका पुनः समीक्षा की जाए। उसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने कैसरगंज के उपजिलाधिकारी महोदय को इस मामले का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया कि इसकी पुनः सुनवाई करके अंतिम निर्णय लिया जाए।हम उपजिलाधिकारी कैसरगंज के न्यायालय पर गए, वहाँ अपना पक्ष प्रस्तुत किया और दोनों पक्षों को विधिवत सुनने के बाद 15 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। देवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि आदेश के 6 दिन बाद भी लेटर जारी नहीं हुआ है अब हम चाहते हैं कि उसका अनुपालन कराया जाए, क्योंकि 15 को आदेश हुआ आज 21 तारीख हो गई अभी तक कोई लेटर जारी नहीं हुआ है। इस बीच में पूर्व अध्यक्ष कोई फ्रॉड भी कर सकते हैं। जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव शून्य हो गया, उसके बाद तत्काल मुझे पद पर ग्रहण करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे फिर से जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त से मुलाकात करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ। रायपुर गांव में नहरिया माइनर पर पेड़ों के कटान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास नहरिया माइनर पर पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि भद्रावल निवासी राजपूत द्वारा कथित रूप से पेड़ों की कटाई कराई जा रही है और कटान के बाद लकड़ी को वाहनों के जरिए मौके से हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई के लिए वैध अनुमति अथवा आवश्यक दस्तावेजों का पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके की जांच कर कटान की वैधता, अनुमति और लकड़ी के परिवहन की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनऊ। रायपुर गांव में नहरिया माइनर पर पेड़ों के कटान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास नहरिया माइनर पर पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि भद्रावल निवासी राजपूत द्वारा कथित रूप से पेड़ों की कटाई कराई जा रही है और कटान के बाद लकड़ी को वाहनों के जरिए मौके से हटाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ों की कटाई के लिए वैध अनुमति अथवा आवश्यक दस्तावेजों का पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके की जांच कर कटान की वैधता, अनुमति और लकड़ी के परिवहन की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    1 hr ago
  • ओबीसी की जाति आधारित गिनती न करने के विरोध एवं जनगणना में OBC का कॉलम न देने के विरोध में एवं जातियों की ड्रॉप डाउन सूची में ओबीसी का विकल्प न देकर जो धोखेबाजी की जा रही है, उसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा चरण शुरू है! हमारी मांगें पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो
    1
    ओबीसी की जाति आधारित गिनती न करने के विरोध एवं 
जनगणना में OBC का कॉलम न देने के विरोध में एवं जातियों की ड्रॉप डाउन सूची में ओबीसी का विकल्प न देकर जो धोखेबाजी की जा रही है,
उसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा
 चरण शुरू है!
हमारी मांगें पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए ₹1.44 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर पुलिस ने किए सुपुर्द, मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस कार्यवाही की सराहना की संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1,44,492 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सिधौली के मार्गदर्शन में थाना अटरिया के थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, आरक्षी दीपेन्द्र नारायण, आरक्षी परवेज कुमार एवं महिला आरक्षी मोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन पुलिस ने राजकुमार निवासी पृथ्वीपुर का OPPO A18, शिवा शर्मा निवासी जंसापुर का TECNO Spark, अनीता देवी निवासी टिकौली का OnePlus, रूबी निवासी रमनगरा का OPPO CH2681, अमित कुमार निवासी गुलरिया का Motorola, अनुज कुमार निवासी हीरपुर का OPPO A78, योगेन्द्र कुमार निवासी इटावा का Redmi 9, संदीप कुमार निवासी कोडरिया का Infinix Smart 10, काशी प्रसाद निवासी जगुआ गड़िया, बाराबंकी का TECNO तथा मो. हाफिज निवासी हीरपुर का Realme मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने अटरिया पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
₹1.44 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर पुलिस ने किए सुपुर्द, मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस कार्यवाही की सराहना की
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1,44,492 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सिधौली के मार्गदर्शन में थाना अटरिया के थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, आरक्षी दीपेन्द्र नारायण, आरक्षी परवेज कुमार एवं महिला आरक्षी मोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन
पुलिस ने राजकुमार निवासी पृथ्वीपुर का OPPO A18, शिवा शर्मा निवासी जंसापुर का TECNO Spark, अनीता देवी निवासी टिकौली का OnePlus, रूबी निवासी रमनगरा का OPPO CH2681, अमित कुमार निवासी गुलरिया का Motorola, अनुज कुमार निवासी हीरपुर का OPPO A78, योगेन्द्र कुमार निवासी इटावा का Redmi 9, संदीप कुमार निवासी कोडरिया का Infinix Smart 10, काशी प्रसाद निवासी जगुआ गड़िया, बाराबंकी का TECNO तथा मो. हाफिज निवासी हीरपुर का Realme मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया।
मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने अटरिया पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • कल्याणी नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सफदरगंज अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच श्रद्धालुओं ने दी गणपति को विदाई शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ सफदरगंज/बाराबंकी। गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर सोमवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र की कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही विभिन्न गांवों और कस्बों से प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच निकली विसर्जन यात्राओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। याकूतगंज, इचौलिया पलहरी, तुरकानी, सदेवा, चिलोकी, खुशहालपुर समेत बाराबंकी दशहरा बाग क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं कल्याणी नदी पहुंचीं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप और ई-रिक्शा से श्रद्धालुओं का काफिला सफदरगंज कस्बे से होकर गुजरा। रास्ते भर गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विसर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। अबीर-गुलाल से श्रद्धालु सराबोर नजर आए और कई स्थानों पर पटाखों की गूंज भी सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया तथा प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। पुलिसकर्मी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। देर तक चले प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।
    2
    कल्याणी नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सफदरगंज

अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच श्रद्धालुओं ने दी गणपति को विदाई


शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ
सफदरगंज/बाराबंकी। गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर सोमवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र की कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही विभिन्न गांवों और कस्बों से प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच निकली विसर्जन यात्राओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

याकूतगंज, इचौलिया पलहरी, तुरकानी, सदेवा, चिलोकी, खुशहालपुर समेत बाराबंकी दशहरा बाग क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं कल्याणी नदी पहुंचीं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप और ई-रिक्शा से श्रद्धालुओं का काफिला सफदरगंज कस्बे से होकर गुजरा। रास्ते भर गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विसर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। अबीर-गुलाल से श्रद्धालु सराबोर नजर आए और कई स्थानों पर पटाखों की गूंज भी सुनाई देती रही।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया तथा प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। पुलिसकर्मी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। देर तक चले प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.