अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए ₹1.44 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर पुलिस ने किए सुपुर्द, मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस कार्यवाही की सराहना की संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1,44,492 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सिधौली के मार्गदर्शन में थाना अटरिया के थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, आरक्षी दीपेन्द्र नारायण, आरक्षी परवेज कुमार एवं महिला आरक्षी मोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन पुलिस ने राजकुमार निवासी पृथ्वीपुर का OPPO A18, शिवा शर्मा निवासी जंसापुर का TECNO Spark, अनीता देवी निवासी टिकौली का OnePlus, रूबी निवासी रमनगरा का OPPO CH2681, अमित कुमार निवासी गुलरिया का Motorola, अनुज कुमार निवासी हीरपुर का OPPO A78, योगेन्द्र कुमार निवासी इटावा का Redmi 9, संदीप कुमार निवासी कोडरिया का Infinix Smart 10, काशी प्रसाद निवासी जगुआ गड़िया, बाराबंकी का TECNO तथा मो. हाफिज निवासी हीरपुर का Realme मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने अटरिया पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए ₹1.44 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर पुलिस ने किए सुपुर्द, मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस कार्यवाही की सराहना की संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1,44,492 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सिधौली के मार्गदर्शन में थाना अटरिया के थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, आरक्षी दीपेन्द्र नारायण, आरक्षी परवेज कुमार एवं महिला आरक्षी मोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन पुलिस ने राजकुमार निवासी पृथ्वीपुर का OPPO A18, शिवा शर्मा निवासी जंसापुर का TECNO Spark, अनीता देवी निवासी टिकौली का OnePlus, रूबी निवासी रमनगरा का OPPO CH2681, अमित कुमार निवासी गुलरिया का Motorola, अनुज कुमार निवासी हीरपुर का OPPO A78, योगेन्द्र कुमार निवासी इटावा का Redmi 9, संदीप कुमार निवासी कोडरिया का Infinix Smart 10, काशी प्रसाद निवासी जगुआ गड़िया, बाराबंकी का TECNO तथा मो. हाफिज निवासी हीरपुर का Realme मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने अटरिया पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
- अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार देवीपुर से कलीम दबोचा गया, एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत न्यायालय में किया गया पेश संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अटरिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने हमराही हेड कांस्टेबल अनूप वाजपेयी के साथ योजनाबद्ध तरीके से वारंटी अभियुक्तों की तलाश की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम देवीपुर मजरा रेवानकला, थाना अटरिया, सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कलीम के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 290/20 में मु0अ0सं0 06/19, धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत कार्रवाई लंबित थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया।1
- *भारतीय किसान यूनियन का सीतापुर से लखनऊ पैदल मार्च, प्रशासन ने रोका; 1 महीने में समाधान का आश्वासन* *सीतापुर, 21 सितंबर 2026।* भारतीय किसान यूनियन के *जिला अध्यक्ष मयंक चौहान विवेक* के नेतृत्व में आज ऑनलाइन खाद बंद करने और फर्जी SC/ST मुकदमों को लेकर सीतापुर से लखनऊ तक पैदल मार्च निकाला गया। आज सुबह 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय, आरएमपी रोड 27 बटालियन गेट पर हजारों किसान एकत्रित हुए। 2 घंटे तक जिला कार्यालय पर पंचायत करने के बाद दोपहर 12:00 बजे पैदल मार्च निकाला गया जो आंख अस्पताल होते हुए लालबाग चौराहे से लखनऊ की ओर रवाना हुआ। हजारों की संख्या में किसानों को देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर *सीओ सिटी की मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।* प्रशासन ने एक महीने के अंदर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। अगर 1 महीने में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो *22 अक्टूबर 2026 को सिधौली में राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में होने वाली किसान महापंचायत* में ये मुद्दे उठाए जाएंगे और सिधौली से लखनऊ के लिए दोबारा पैदल मार्च किया जाएगा। *आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:* प्रदेश सचिव उमेश पांडे, मध्यांचल उपाध्यक्ष हाजी रिजवान, प्रदेश सचिव राजेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल सचिव एलबिंदर सिंह, मंडल प्रवक्ता हरिहर मास्टर जी, महिला जिला अध्यक्ष रामलली पाल, युवा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महासचिव पंकज वर्मा, संगठन मंत्री अनिकेत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबा, जिला सचिव दीपू जायसवाल, प्यारेलाल यादव सहित जिले के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे| *भारतीय किसान यूनियन का सीतापुर से लखनऊ पैदल मार्च, प्रशासन ने रोका; 1 महीने में समाधान का आश्वासन* *सीतापुर, 21 सितंबर 2026।* भारतीय किसान यूनियन के *जिला अध्यक्ष मयंक चौहान विवेक* के नेतृत्व में आज ऑनलाइन खाद बंद करने और फर्जी SC/ST मुकदमों को लेकर सीतापुर से लखनऊ तक पैदल मार्च निकाला गया। आज सुबह 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय, आरएमपी रोड 27 बटालियन गेट पर हजारों किसान एकत्रित हुए। 2 घंटे तक जिला कार्यालय पर पंचायत करने के बाद दोपहर 12:00 बजे पैदल मार्च निकाला गया जो आंख अस्पताल होते हुए लालबाग चौराहे से लखनऊ की ओर रवाना हुआ। हजारों की संख्या में किसानों को देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर *सीओ सिटी की मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।* प्रशासन ने एक महीने के अंदर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। अगर 1 महीने में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो *22 अक्टूबर 2026 को सिधौली में राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में होने वाली किसान महापंचायत* में ये मुद्दे उठाए जाएंगे और सिधौली से लखनऊ के लिए दोबारा पैदल मार्च किया जाएगा। *आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:* प्रदेश सचिव उमेश पांडे, मध्यांचल उपाध्यक्ष हाजी रिजवान, प्रदेश सचिव राजेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल सचिव एलबिंदर सिंह, मंडल प्रवक्ता हरिहर मास्टर जी, महिला जिला अध्यक्ष रामलली पाल, युवा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महासचिव पंकज वर्मा, संगठन मंत्री अनिकेत सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबा, जिला सचिव दीपू जायसवाल, प्यारेलाल यादव सहित जिले के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|4
- बाढ़ के पानी में डूबा 200 मीटर रास्ता, नौनिहालों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल महमूदाबाद (सीतापुर)। गोड़ैचा-सदरपुर मुख्य मार्ग से पिपरी जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास करीब 200 मीटर लंबा मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है। मार्ग पर दो से ढाई फुट तक पानी बह रहा है। पिपरी, रंडा खुर्द और मोहम्मदपुरवा को जोड़ने वाले इस रास्ते पर पानी बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से रास्ते पर जलभराव है। सबसे अधिक परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है। पिपरी निवासी रामकुमार ने बताया कि पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। रंडा खुर्द निवासी फरीद खान ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन बाढ़ के पानी में पूरी फसल डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मोहम्मदपुरवा निवासी सुहेल अहमद ने बताया कि गांव से सटा इलाका भी पानी से घिरा हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जलभराव की समस्या दूर कराने और फसल नुकसान का आकलन कराकर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है।4
- पति ने पत्नी को गोली मारकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, जांच जारी ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बिलग्राम, हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम कोइलहा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली। घटना में साधना (35) पत्नी गंभीर यादव निवासी ग्राम कोइलहा घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को गोली मार दी है। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधना की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति गंभीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- अखिलेश यादव ने किया बड़ा वादा, महिलाओं को मिलेंगे सालाना 2 लाख रुपये1
- बाराबंकी से 24 इंडिया न्यूज़ पर बड़ी खबर आ रही है फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक युवक समेत चार लोगों पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और लड़की की तलाश के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। ऐसी स्थानीय खबरें पाने के लिए 24 इंडिया न्यूज़ चैनल को फॉलो करें रवि राव 24 इंडियन न्यूज़ बाराबंकी1
- OMG! हरदोई में निकला पेड़ के तने जैसा अजगर,सियार को जिंदा चबाने की कर रहा था कोशिश!हरदोई का सबसे खौफनाक रेस्क्यू,15 फीट लंबे अजगर से भिड़ गए सर्प मित्र कुलदीप और वन विभाग की टीम,गन्ने के खेत में किसान के सामने आ गया 50 किलो का अजगर! देखें फिर क्या हुआ... 🐍 हरदोई के अतरौली क्षेत्र के हरैया बडेरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने गन्ने के खेत में साक्षात काल को देखा। खेत के बीचों-बीच करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी विशालकाय अजगर एक सियार को बुरी तरह दबोचे बैठा था और उसे जिंदा निगलने की फिराक में था।इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कछौना रेंजर विनय सिंह जादौन की टीम और जांबाज सर्प मित्र कुलदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस भारी-भरकम अजगर का रेस्क्यू किया।राहत की बात यह है कि इस भीमकाय अजगर को बिना कोई नुकसान पहुंचाए, गोमती नदी के किनारे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है।1
- अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए अटरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोज निकाले 10 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए ₹1.44 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद कर पुलिस ने किए सुपुर्द, मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस कार्यवाही की सराहना की संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को नियमानुसार सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1,44,492 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी सिधौली के मार्गदर्शन में थाना अटरिया के थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार, आरक्षी दीपेन्द्र नारायण, आरक्षी परवेज कुमार एवं महिला आरक्षी मोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन पुलिस ने राजकुमार निवासी पृथ्वीपुर का OPPO A18, शिवा शर्मा निवासी जंसापुर का TECNO Spark, अनीता देवी निवासी टिकौली का OnePlus, रूबी निवासी रमनगरा का OPPO CH2681, अमित कुमार निवासी गुलरिया का Motorola, अनुज कुमार निवासी हीरपुर का OPPO A78, योगेन्द्र कुमार निवासी इटावा का Redmi 9, संदीप कुमार निवासी कोडरिया का Infinix Smart 10, काशी प्रसाद निवासी जगुआ गड़िया, बाराबंकी का TECNO तथा मो. हाफिज निवासी हीरपुर का Realme मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने अटरिया पुलिस के प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।1