logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पति ने पत्नी को गोली मारकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, जांच जारी ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बिलग्राम, हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम कोइलहा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली। घटना में साधना (35) पत्नी गंभीर यादव निवासी ग्राम कोइलहा घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को गोली मार दी है। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधना की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति गंभीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
शशिकान्त मौर्या पत्रकार
Journalist Sandila, Hardoi•
1 hr ago

पति ने पत्नी को गोली मारकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, जांच जारी ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बिलग्राम, हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम कोइलहा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली। घटना में साधना (35) पत्नी गंभीर यादव निवासी ग्राम कोइलहा घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को गोली मार दी है। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधना की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति गंभीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Hardoi and nearby areas
  • पति ने पत्नी को गोली मारकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, जांच जारी ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बिलग्राम, हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम कोइलहा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली। घटना में साधना (35) पत्नी गंभीर यादव निवासी ग्राम कोइलहा घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को गोली मार दी है। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधना की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति गंभीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पति ने पत्नी को गोली मारकर किया घायल, मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, जांच जारी
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
बिलग्राम, हरदोई। थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम कोइलहा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली। घटना में साधना (35) पत्नी गंभीर यादव निवासी ग्राम कोइलहा घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को थाना बिलग्राम पर सूचना प्राप्त हुई कि गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को गोली मार दी है। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साधना की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति गंभीर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    1 hr ago
  • OMG! हरदोई में निकला पेड़ के तने जैसा अजगर,सियार को जिंदा चबाने की कर रहा था कोशिश!हरदोई का सबसे खौफनाक रेस्क्यू,15 फीट लंबे अजगर से भिड़ गए सर्प मित्र कुलदीप और वन विभाग की टीम,गन्ने के खेत में किसान के सामने आ गया 50 किलो का अजगर! देखें फिर क्या हुआ... 🐍 हरदोई के अतरौली क्षेत्र के हरैया बडेरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने गन्ने के खेत में साक्षात काल को देखा। खेत के बीचों-बीच करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी विशालकाय अजगर एक सियार को बुरी तरह दबोचे बैठा था और उसे जिंदा निगलने की फिराक में था।इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कछौना रेंजर विनय सिंह जादौन की टीम और जांबाज सर्प मित्र कुलदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस भारी-भरकम अजगर का रेस्क्यू किया।राहत की बात यह है कि इस भीमकाय अजगर को बिना कोई नुकसान पहुंचाए, गोमती नदी के किनारे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है।
    1
    OMG! हरदोई में निकला पेड़ के तने जैसा अजगर,सियार को जिंदा चबाने की कर रहा था कोशिश!हरदोई का सबसे खौफनाक रेस्क्यू,15 फीट लंबे अजगर से भिड़ गए सर्प मित्र कुलदीप और वन विभाग की टीम,गन्ने के खेत में किसान के सामने आ गया 50 किलो का अजगर! देखें फिर क्या हुआ... 🐍

हरदोई के अतरौली क्षेत्र के हरैया बडेरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने गन्ने के खेत में साक्षात काल को देखा। खेत के बीचों-बीच करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी विशालकाय अजगर एक सियार को बुरी तरह दबोचे बैठा था और उसे जिंदा निगलने की फिराक में था।इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कछौना रेंजर विनय सिंह जादौन की टीम और जांबाज सर्प मित्र कुलदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस भारी-भरकम अजगर का रेस्क्यू किया।राहत की बात यह है कि इस भीमकाय अजगर को बिना कोई नुकसान पहुंचाए, गोमती नदी के किनारे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है।
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नबीपनाह माल में हुआ भव्य गणपति विसर्जन कार्यक्रम लोगों ने डीजे के साथ गणपति बप्पा को विदा किया ग्राम पंचायत नबीपनाह में 21 सितंबर 2026, सोमवार को गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन यात्रा नबी बन से शुरू होकर माल बाजार होते हुए सैदपुर चौराहा के पास मांझी घाट तक पहुंची। भक्तों ने डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते और डांस करते हुए गणपति बप्पा को विदा किया। इस दौरान कुछ महिलाएं भावुक हो गईं और उन्होंने बप्पा से हर साल आने की प्रार्थना की। विसर्जन में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त अपनी बाइक और चार पहिया गाड़ियों से घाट पर पहुंचे। यहां गणपति बप्पा को जल में विसर्जित किया गया। इस कार्यक्रम में बडू सिंह, अमन, संजय गौतम, शोभित, सुनील सहित कई भक्त
    2
    नबीपनाह माल में हुआ भव्य गणपति विसर्जन कार्यक्रम लोगों ने  डीजे के साथ गणपति बप्पा को विदा किया 
ग्राम पंचायत नबीपनाह में 21 सितंबर 2026, सोमवार को गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन यात्रा नबी बन से शुरू होकर माल बाजार होते हुए सैदपुर चौराहा के पास मांझी घाट तक पहुंची।
भक्तों ने डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते और डांस करते हुए गणपति बप्पा को विदा किया। इस दौरान कुछ महिलाएं भावुक हो गईं और उन्होंने बप्पा से हर साल आने की प्रार्थना की।
विसर्जन में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त अपनी बाइक और चार पहिया गाड़ियों से घाट पर पहुंचे। यहां गणपति बप्पा को जल में विसर्जित किया गया। इस कार्यक्रम में बडू सिंह, अमन, संजय गौतम, शोभित, सुनील सहित कई भक्त
    user_अभिषेक कुमार अवस्थी
    अभिषेक कुमार अवस्थी
    Insurance Agent मलिहाबाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्रामीण भारत न्यूज़ उन्नाव के बांगरमऊ से बड़ी खबर बाढ़ से राहत किट वितरण में मनमानी के आरोप, अपात्रों को लाभ और गरीबों को भगाने का दावा। बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत किट के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मेला आलम शाह के मजरा बुड्डा, अंटवा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र किशोर सक्सेना व उनके मुंशी संजय यादव पर राहत किट वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का आरोप है कि राहत किट देने के बदले 300-300 रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर कई जरूरतमंद परिवारों को राहत किट नहीं दी गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन परिवारों को राहत का लाभ नहीं मिलना चाहिए था, उन्हें भी किट वितरित कर दी गई।ग्रामीणों के मुताबिक चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, कार तथा करीब 10 से 20 बीघा खेती वाले कुछ लोगों को राहत किट दी गई, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और विधवा महिलाओं को कथित तौर पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि उन्हें राहत किट नहीं मिलेगी।ग्रामीणों के अनुसार, एक बुजुर्ग गरीब महिला राहत किट पाने की उम्मीद में अधिकारियों के सामने दहाड़े मारकर रोती रही। आरोप है कि महिला ने अपनी गरीबी और जरूरत का हवाला देते हुए राशन देने की गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई और उसे भी कथित तौर पर बिना राहत सामग्री दिए वापस भेज दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में राहत सामग्री का वितरण पात्रता के आधार पर पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को समय से सहायता मिल सके। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पात्र गरीब परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, लेखपाल चंद्र किशोर सक्सेना और उनके मुंशी संजय यादव का पक्ष सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और राहत किट वितरण में हुई अनियमितता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    ग्रामीण भारत न्यूज़ उन्नाव के बांगरमऊ से बड़ी खबर बाढ़ से 
राहत किट वितरण में मनमानी के आरोप, अपात्रों को लाभ और गरीबों को भगाने का दावा।
बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत किट के वितरण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मेला आलम शाह के मजरा बुड्डा, अंटवा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल चंद्र किशोर सक्सेना व उनके मुंशी संजय यादव पर राहत किट वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का आरोप है कि राहत किट देने के बदले 300-300 रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर कई जरूरतमंद परिवारों को राहत किट नहीं दी गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन परिवारों को राहत का लाभ नहीं मिलना चाहिए था, उन्हें भी किट वितरित कर दी गई।ग्रामीणों के मुताबिक चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, कार तथा करीब 10 से 20 बीघा खेती वाले कुछ लोगों को राहत किट दी गई, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर, बेसहारा और विधवा महिलाओं को कथित तौर पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि उन्हें राहत किट नहीं मिलेगी।ग्रामीणों के अनुसार, एक बुजुर्ग गरीब महिला राहत किट पाने की उम्मीद में अधिकारियों के सामने दहाड़े मारकर रोती रही। आरोप है कि महिला ने अपनी गरीबी और जरूरत का हवाला देते हुए राशन देने की गुहार लगाई, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई और उसे भी कथित तौर पर बिना राहत सामग्री दिए वापस भेज दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में राहत सामग्री का वितरण पात्रता के आधार पर पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को समय से सहायता मिल सके। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पात्र गरीब परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराने की मांग की है।
वहीं, लेखपाल चंद्र किशोर सक्सेना और उनके मुंशी संजय यादव का पक्ष सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और राहत किट वितरण में हुई अनियमितता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार देवीपुर से कलीम दबोचा गया, एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत न्यायालय में किया गया पेश संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अटरिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने हमराही हेड कांस्टेबल अनूप वाजपेयी के साथ योजनाबद्ध तरीके से वारंटी अभियुक्तों की तलाश की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम देवीपुर मजरा रेवानकला, थाना अटरिया, सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कलीम के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 290/20 में मु0अ0सं0 06/19, धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत कार्रवाई लंबित थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया।
    1
    अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार

अटरिया पुलिस का वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान, एक गिरफ्तार
देवीपुर से कलीम दबोचा गया, एनबीडब्ल्यू वारंट के तहत न्यायालय में किया गया पेश
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अटरिया पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष अटरिया लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने हमराही हेड कांस्टेबल अनूप वाजपेयी के साथ योजनाबद्ध तरीके से वारंटी अभियुक्तों की तलाश की।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम देवीपुर मजरा रेवानकला, थाना अटरिया, सीतापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कलीम के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 290/20 में मु0अ0सं0 06/19, धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत कार्रवाई लंबित थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाइक और कार की भिड़ंत में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा के पास कुदुमलता पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया। घायलों की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव निवासी विजय कुमार (27) और तारा (34) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने तारा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विजय कुमार का उपचार किया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    बाइक और कार की भिड़ंत में दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा के पास कुदुमलता पेट्रोल पंप के सामने बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर चोट लगने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया।
घायलों की पहचान मछरेहटा थाना क्षेत्र के कुंदौली गांव निवासी विजय कुमार (27) और तारा (34) के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। चिकित्सकों ने तारा की हालत गंभीर देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विजय कुमार का उपचार किया गया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,'अगले बरस तू जल्दी आना' के जयकारों के साथ बप्पा को भावपूर्ण विदाई...डीजे की धुन पर थिरका पूरा नगर...कछौना में ऐसा विसर्जन पहले नहीं देखा होगा...सड़कों पर उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम, देखें वीडियो। कछौना कस्बे के गोल्ड बिल्डिंग ग्राउंड में श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव का बेहद ही शानदार और ऐतिहासिक समापन हुआ। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।इस भव्य शोभायात्रा में नगर अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला ‘पंकज’, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, समिति अध्यक्ष बबलू गुप्ता, विनय शुक्ला, गणेश शुक्ला, रबी गुप्ता, छोटे शुक्ला, रामशंकर शुक्ला, दिवाकर द्विवेदी, अजय बाजपेयी, क्रांति सिंह, अनूप सिंह, सभासद ज्ञानी मौर्य, बउवा, राजेश, विनीत लाला, प्रदीप, बबलू, प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, अवधेश गुप्ता, आशु गुप्ता, चंदन सिंह, शरद सिंह समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    1
    कछौना में उमड़ा आस्था का सैलाब,'अगले बरस तू जल्दी आना' के जयकारों के साथ बप्पा को भावपूर्ण विदाई...डीजे की धुन पर थिरका पूरा नगर...कछौना में ऐसा विसर्जन पहले नहीं देखा होगा...सड़कों पर उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम, देखें वीडियो।
कछौना कस्बे के गोल्ड बिल्डिंग ग्राउंड में श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव का बेहद ही शानदार और ऐतिहासिक समापन हुआ। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभायात्रा में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।इस भव्य शोभायात्रा में नगर अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला ‘पंकज’, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, समिति अध्यक्ष बबलू गुप्ता, विनय शुक्ला, गणेश शुक्ला, रबी गुप्ता, छोटे शुक्ला, रामशंकर शुक्ला, दिवाकर द्विवेदी, अजय बाजपेयी, क्रांति सिंह, अनूप सिंह, सभासद ज्ञानी मौर्य, बउवा, राजेश, विनीत लाला, प्रदीप, बबलू, प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, अवधेश गुप्ता, आशु गुप्ता, चंदन सिंह, शरद सिंह समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सऊदी विमान ने बाब अल-मंदब में एक लोकप्रिय बाजार पर बमबारी की, और इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था ने पहले भी देश के उत्तर में लोकप्रिय बाजारों पर बमबारी की थी, साथ ही एक शोक सभा पर भी हमला किया था। मानव जीवन की जानें यमन में उसके लिए उतनी मायने नहीं रखतीं जितना कि कोई भी प्रगति हासिल करना जो उसके सम्मान को बचाए रखे, और फिर भी, अल्लाह ने उसके लिए अपमान और हानि लिख दी है; असफलता से असफलता तक और विफलता से विफलता तक।
    1
    सऊदी विमान ने बाब अल-मंदब में एक लोकप्रिय बाजार पर बमबारी की, और इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था ने पहले भी देश के उत्तर में लोकप्रिय बाजारों पर बमबारी की थी, साथ ही एक शोक सभा पर भी हमला किया था।  
मानव जीवन की जानें यमन में उसके लिए उतनी मायने नहीं रखतीं जितना कि कोई भी प्रगति हासिल करना जो उसके सम्मान को बचाए रखे, और फिर भी, अल्लाह ने उसके लिए अपमान और हानि लिख दी है; असफलता से  
असफलता तक और विफलता से  
विफलता तक।
    user_Samiullah Khan
    Samiullah Khan
    Doctor Malihabad, Lucknow•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.