Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनदेखी: कस्बाथाना में एनएच-27 पर टूटे सुरक्षा इंतजाम, संकेतक बोर्ड भी गायब कस्बाथाना कस्बे से गुजर रहे कोटा-शिवपुरी एनएच-27 पर सड़क पर कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। वहीं दिशा-सूचक और गंतव्य की जानकारी देने वाले संकेतक बोर्ड भी कुछ जगहों पर नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय पर्याप्त संकेतक नहीं होने से बाहरी वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी में परेशानी हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से हाईवे का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त कराने और आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
हर्षित भार्गव
अनदेखी: कस्बाथाना में एनएच-27 पर टूटे सुरक्षा इंतजाम, संकेतक बोर्ड भी गायब कस्बाथाना कस्बे से गुजर रहे कोटा-शिवपुरी एनएच-27 पर सड़क पर कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। वहीं दिशा-सूचक और गंतव्य की जानकारी देने वाले संकेतक बोर्ड भी कुछ जगहों पर नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय पर्याप्त संकेतक नहीं होने से बाहरी वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी में परेशानी हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से हाईवे का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त कराने और आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
More news from Baran and nearby areas
- तिलगवा गांव में पक्का रोड नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर ग्रामीण शाहाबाद उपखंड के ग्राम तिलगवा में कीचड़ होने एवं गांव में पक्का रोड नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं तथा इसी कीचड़ में होकर बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भी जाना पड़ता है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कमल किशोर मेहता, सुरेश जाटव, अरविंद माली, मंगलसिंह एवं शिवसिंह ने बताया की तिलगवा गांव में घुसते ही कच्चा रोड नहीं होने के कारण यहां बहने वाले पानी से 12 महीने कीचड़ बना रहता है जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस कीचड़ से होकर ही स्कूल का रास्ता जाता है तथा छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल जाने के लिए इसकी रोड़ से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार छोटे-छोटे बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं जिससे उनकी कपड़े भी खराब हो जाते हैं ग्रामीण पिछले कई वर्षों से पक्के रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रोड निर्माण कराये जाने की मांग की है जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को कीचड़ से निजात मिल सके।3
- अयोध्या धाम के परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज गुना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया श्री पंचमुखी हनुमान जी आश्रम, नंदिनी गौशाला, राम भरोसे के महंत, परम पूज्य गुरुदेव सियाराम जी महाराज के प्रथम गुना नगर आगमन पर शनि मंदिर, पंचमुखी कॉलोनी के समस्त भक्तों द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भक्तों ने आतिशबाजी, ढोल-धमाकों एवं पुष्पवर्षा के साथ गुरुदेव का स्वागत कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में उनके वक्त उपस्थित रहे गुना वाशियो के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या धाम के हमारे दादा गुरु द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज को रंग वाटिका के महंत के रूप में सुशोभित किया गया है। इस पावन अवसर पर सभी गुना के भक्तों की तरफ से गुरुदेव को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।1
- कोटडापार,लक्ष्मण टेकरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से 5 सितम्बर तक हो रही आयोजित। कोटडापार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से प्रारम्भ। छबड़ा(बारां) ईश्वर की परम कृपा से समस्त यादव (अहीर) समाज मध्यप्रदेश-राजस्थान तहसील छबड़ा द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि यह कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 30 अगस्त 2026 से प्रारम्भ होकर 5 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।कथा स्थल - राधा कृष्ण मंदिर,नन्द भवन लक्ष्मण टेकरी,कोटरा पार,कथा का वाचन परम पूज्य सुश्री पूनम जी यादव (सैफई, इटावा उ.प्र.) के सानिध्य में किया जा रहा है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को लक्ष्मण टेकरी के महन्त 108 श्री नारायण गिरी जी महाराज का सानिध्य ओर दर्शन लाभ भी प्राप्त होगा।मंदिर के पुजारी पं.श्री छोटू जी भार्गव के अनुसार कथा की रूपरेखा,शुभ मिति भाद्रपद बुदी 2,रविवार दिनांक 30.08.2026 को श्री गणेश पूजन,कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ।शुक्रवार दिनांक 04.09.2026 (भाद्रपद बुदी 8) को रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।शनिवार दिनांक 05.09.2026 (भाद्रपद बुदी 9) को कथा का समापन,पूर्णाहुति ओर प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा। समस्त यादव समाज ने धर्मप्रेमी बन्धुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कथा स्थल कोटडापार पर पधार कर कथा वाचक पूनम यादव जी के मुखारविन्द से कथामृत का अमृतपान कर अपने मानव जीवन को सार्थक करें।कथा स्थल का पहुँच मार्ग मोतीपुरा चौकी के बाँके बिहारी चौराहा से उत्तर की ओर 15 किमी तथा भूलोन रेलवे स्टेशन से उत्तर की ओर जेपला से 10 किमी की दूरी पर कथा स्थल कोटडापार लक्ष्मण टेकरी स्थित है।मंगलवार को ध्रुव महाराज के तप की कथा प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो गये।कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी ओर पूनम जी के भजनों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर नृत्य करने लगें।4
- शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति- केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान क्षेत्र को ₹17.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंहनिवास विद्युत उपकेन्द्र और ठर्रा उपतहसील का लोकार्पण किया। साथ ही नगर पालिका की विभिन्न सड़कों तथा सिंहनिवास में सरकारी मिडिल स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। *शिवपुरी के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम* केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ₹4.99 करोड़ की लागत से निर्मित अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर मानते थे कि शिक्षा सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी भावना के साथ यह छात्रावास बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुविधाओं और व्यक्तित्व विकास का वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे। *स्वास्थ्य और बिजली सुविधाओं को मिली नई मजबूती* इसके बाद केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने तानपुर में ₹2.95 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सिंहनिवास में ₹2.77 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। *सड़कों, स्कूल और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार* केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगर पालिका की विभिन्न सड़कों के ₹5 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही सिंहनिवास में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले सरकारी मिडिल स्कूल भवन तथा ठर्रा में ₹1.24 करोड़ की लागत से निर्मित उपतहसील का लोकार्पण किया। उपतहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और प्रशासनिक सुविधाओं तक विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। शिवपुरी विधायक श्री देवेन्द्र जैन ने क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान, छात्रावास और पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन जैसी स्वीकृतियाँ केन्द्रीय मंत्री के अथक प्रयासों से ही संभव हुई हैं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सब-स्टेशन, सिंचाई योजनाओं और अस्पतालों के काम हुए हैं। इसके साथ ही देश का छठा पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर शिवपुरी के ककरवाया में 20 बीघा जमीन पर बनने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आयोजन के दौरान जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने कहा कि आज का दिन समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पिछले 25 वर्षों में निस्वार्थ जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सामाजिक उत्थान के लिए उनका समर्पण अद्वितीय रहा है, जिसके तहत वर्ग के प्रतिनिधियों को विधानसभा एवं मंत्रिमंडल में मान-सम्मान मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यों तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर की स्मृति में बन रहे 40 करोड़ रुपये के भव्य म्यूजियम का भी उल्लेख किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में सड़कों के निर्माण से आवागमन आसान होगा तथा 4 नए पार्कों से शहर का सौंदर्यीकरण होगा। पूर्व में स्वीकृत 40 करोड़ के कार्यों के साथ-साथ आज पुनः 5.80 करोड़ के कार्यों की मंजूरी दी गई है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, वेपन फैक्ट्री, ओवरब्रिज निर्माण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग को रेखांकित किया। कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- श्री राम कथा में श्रीराम का वनवास और केवट ने प्रेम भगवान को जीता श्री राम कथा में श्रीराम का वनवास और केवट ने प्रेम भगवान को जीता हरनावदाशाहजी। क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित झूला महोत्सव, धार्मिक मेला एवं श्री राम कथा के छठे दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में बैठने तक की जगह नहीं रही । कथा के दौरान श्रीराम का वनवास हुआ । केवट सदा जीवन ओर सच्चे प्रेम से भवन श्री राम का मन जितना जैसे दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के साथ श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन कथावाचक श्री रामदास जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीराम का वनवास और केवट के सच्चे प्रेम के प्रसंग का व्याख्यान किया, इस अवसर पर भगवान श्रीराम , माता जानकी और भ्राता लक्षण को किस प्रकार सशर्त केवट ने मां गंगा को पार करवाकर अपने परिवार का उद्धार किया इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा कथा स्थल जयकारों से गूंज उठा। कथा के अंत में आज के मुख्य अतिथि श्री कथावाचक दिनेश जी भृगुवंशी वृंदावन वाले का बौद्धिक हुआ जिसमें भृगुवंशी जी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार सनातन धर्म को बचाया जाए , धर्मांतरण पर रोका, घर वापसी , भारत माता की रक्षा, गौ माता की रक्षा करना आदि विषय पर चर्चा की गई 2 सितम्बर यानि कल बुधवार को राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक *सुखदेव भारती* जी का श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी देहलनपुर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथा का समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले के साथ होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं4
- हमले में घायल युवक की मौत, डेढ़ माह से चल रहा था उपचार भंवरगढ़ प्रेम नगर सहरिया बस्ती में 11 जुलाई की रात कुल्हाड़ी के वार से घायल हुए रामजीलाल सहरिया की कोटा में उपचार के दौरान मौत हो गई। रामजीलाल घर के आंगन में पलंग पर सो रहा था, तभी हमलावर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। कुल्हाड़ी सिर में ही फंस गई थी। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय से कोटा रेफर किया गया था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।1
- धरणीधर जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा ढोलम, आकर्षक झांकी रही विशेष आकर्षण धरणीधर जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा ढोलम, आकर्षक झांकी रही विशेष आकर्षण छीपाबड़ौद / ढोलम भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम ढोलम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान धरणीधर के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में *भगवान श्री धरणीधर की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही*। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में *चौथमल धाकड़, पूर्व प्रधान, जगदीश नागर, सेवानिवृत्त अध्यापक, धरणीधर सेवा समिति अध्यक्ष संपत राज नाटीवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, राधा कृष्ण मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेंद्र डकावलिया एवं कोषाध्यक्ष गोपीचंद नाटीवाल* उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्री धरणीधर का तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली *15 प्रतिभाओं को सम्मानित* किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं में उत्साह का संचार हुआ। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।4
- निकाय चुनाव मे नामांकन के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशीयों की उमड़ी भीड़,प्रसासन रहा मुस्टेद " निकाय चुनाव चुनाव मे नामांकन के अंतिम दिन जहा एक और भाजपा और कांग्रेस ने अपने 35,35 प्रत्याशीयों की घोषणा करते उनका नामांकन दाखिल करवाया गया वही दूसरी और निर्दलीय प्रत्याशीयों की भारी भीड़ उमड़ी, अंता नगर के वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे गुरु सोनम किन्नर द्वारा नामांकन दाखिल किया गया यह अंता नगरपालिका के इतिहास मे पहला आवेदन है जिसको देखने के लिए काफ़ी संख्या मे भीड़ नज़र आई,1
- उज्जैन में किन्नर अघोरी का VIDEO वायरल ...!! जलती चिता से कथित मांस निकालकर खाने का दावा उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में खुद को ‘अघोरी’ बताने वाली एक महिला द्वारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्काराधीन मानव देह के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धारदार हथियार से क्रियाएं की जा रही है। जलती चिता से कथित मानव मांस के साथ खिलवाड़ किए जाने वाले VIDEO के वायरल होने के बाद से संत समाज ने नाराज़गी जताते हुए, FIR की मांग है......1