logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या धाम के परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज गुना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया श्री पंचमुखी हनुमान जी आश्रम, नंदिनी गौशाला, राम भरोसे के महंत, परम पूज्य गुरुदेव सियाराम जी महाराज के प्रथम गुना नगर आगमन पर शनि मंदिर, पंचमुखी कॉलोनी के समस्त भक्तों द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भक्तों ने आतिशबाजी, ढोल-धमाकों एवं पुष्पवर्षा के साथ गुरुदेव का स्वागत कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में उनके वक्त उपस्थित रहे गुना वाशियो के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या धाम के हमारे दादा गुरु द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज को रंग वाटिका के महंत के रूप में सुशोभित किया गया है। इस पावन अवसर पर सभी गुना के भक्तों की तरफ से गुरुदेव को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

10 hrs ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
10 hrs ago

अयोध्या धाम के परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज गुना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया श्री पंचमुखी हनुमान जी आश्रम, नंदिनी गौशाला, राम भरोसे के महंत, परम पूज्य गुरुदेव सियाराम जी महाराज के प्रथम गुना नगर आगमन पर शनि मंदिर, पंचमुखी कॉलोनी के समस्त भक्तों द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भक्तों ने आतिशबाजी, ढोल-धमाकों एवं पुष्पवर्षा के साथ गुरुदेव का स्वागत कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में उनके वक्त उपस्थित रहे गुना वाशियो के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या धाम के हमारे दादा गुरु द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज को रंग वाटिका के महंत के रूप में सुशोभित किया गया है। इस पावन अवसर पर सभी गुना के भक्तों की तरफ से गुरुदेव को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री राम कथा में श्रीराम का वनवास और केवट ने प्रेम भगवान को जीता श्री राम कथा में श्रीराम का वनवास और केवट ने प्रेम भगवान को जीता हरनावदाशाहजी। क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित झूला महोत्सव, धार्मिक मेला एवं श्री राम कथा के छठे दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में बैठने तक की जगह नहीं रही । कथा के दौरान श्रीराम का वनवास हुआ । केवट सदा जीवन ओर सच्चे प्रेम से भवन श्री राम का मन जितना जैसे दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के साथ श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन कथावाचक श्री रामदास जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीराम का वनवास और केवट के सच्चे प्रेम के प्रसंग का व्याख्यान किया, इस अवसर पर भगवान श्रीराम , माता जानकी और भ्राता लक्षण को किस प्रकार सशर्त केवट ने मां गंगा को पार करवाकर अपने परिवार का उद्धार किया इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा कथा स्थल जयकारों से गूंज उठा। कथा के अंत में आज के मुख्य अतिथि श्री कथावाचक दिनेश जी भृगुवंशी वृंदावन वाले का बौद्धिक हुआ जिसमें भृगुवंशी जी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार सनातन धर्म को बचाया जाए , धर्मांतरण पर रोका, घर वापसी , भारत माता की रक्षा, गौ माता की रक्षा करना आदि विषय पर चर्चा की गई 2 सितम्बर यानि कल बुधवार को राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक *सुखदेव भारती* जी का श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी देहलनपुर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथा का समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले के साथ होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
    4
    श्री राम कथा में श्रीराम का  वनवास और केवट ने प्रेम  भगवान को जीता 
श्री राम कथा में श्रीराम का वनवास और केवट ने प्रेम  भगवान को जीता 
हरनावदाशाहजी। क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित झूला महोत्सव, धार्मिक मेला एवं श्री राम कथा के छठे दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में बैठने तक की जगह नहीं रही । कथा के दौरान श्रीराम का वनवास हुआ । केवट सदा जीवन ओर सच्चे प्रेम से भवन श्री राम का मन जितना जैसे दृश्यों ने  श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। 
श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के साथ श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन कथावाचक श्री रामदास जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीराम का वनवास और केवट के सच्चे प्रेम के प्रसंग का व्याख्यान किया, 
इस अवसर पर भगवान श्रीराम , माता जानकी और  भ्राता लक्षण को किस प्रकार सशर्त केवट ने मां गंगा को पार करवाकर अपने परिवार का उद्धार किया इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा कथा स्थल जयकारों से गूंज उठा।
कथा के अंत में आज के मुख्य अतिथि श्री कथावाचक दिनेश जी भृगुवंशी वृंदावन वाले का बौद्धिक हुआ जिसमें  भृगुवंशी जी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार सनातन धर्म को बचाया जाए , धर्मांतरण पर रोका, घर वापसी , भारत माता की रक्षा,  गौ माता की रक्षा करना आदि विषय पर चर्चा की गई
2 सितम्बर यानि कल बुधवार को राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक *सुखदेव भारती* जी का श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी देहलनपुर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथा का समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले के साथ होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
    user_Anil Kumar Lovevanshi
    Anil Kumar Lovevanshi
    Salesperson छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित ​चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। ​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।
    4
    चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित
​चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा।
​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • धरणीधर जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा ढोलम, आकर्षक झांकी रही विशेष आकर्षण धरणीधर जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा ढोलम, आकर्षक झांकी रही विशेष आकर्षण छीपाबड़ौद / ढोलम भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम ढोलम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान धरणीधर के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में *भगवान श्री धरणीधर की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही*। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में *चौथमल धाकड़, पूर्व प्रधान, जगदीश नागर, सेवानिवृत्त अध्यापक, धरणीधर सेवा समिति अध्यक्ष संपत राज नाटीवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, राधा कृष्ण मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेंद्र डकावलिया एवं कोषाध्यक्ष गोपीचंद नाटीवाल* उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्री धरणीधर का तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली *15 प्रतिभाओं को सम्मानित* किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं में उत्साह का संचार हुआ। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
    4
    धरणीधर जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा ढोलम, आकर्षक झांकी रही विशेष आकर्षण

धरणीधर जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गाजे-बाजे और जयकारों से गूंजा ढोलम, आकर्षक झांकी रही विशेष आकर्षण
छीपाबड़ौद / ढोलम
भगवान श्री धरणीधर के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम ढोलम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान धरणीधर के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा में *भगवान श्री धरणीधर की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही*। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में *चौथमल धाकड़, पूर्व प्रधान, जगदीश नागर, सेवानिवृत्त अध्यापक, धरणीधर सेवा समिति अध्यक्ष संपत राज नाटीवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, राधा कृष्ण मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेंद्र डकावलिया एवं कोषाध्यक्ष गोपीचंद नाटीवाल* उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्री धरणीधर का तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली *15 प्रतिभाओं को सम्मानित* किया गया। प्रतिभाओं के सम्मान से उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं में उत्साह का संचार हुआ।
आयोजन समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अतीक अहमद के लड़का अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना
    1
    अतीक अहमद के लड़का अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना
    user_लक्ष्मण विश्वकर्मा
    लक्ष्मण विश्वकर्मा
    Yoga instructor लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क न होने से गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर 2 किमी पैदल ले जाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जननी एक्सप्रेस 3 घंटे इंतजार के बाद भी गांव नहीं पहुंची। सड़क की फाइल 2022 से लंबित है। #Baksvaha #Chhatarpur #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #GroundReport #VillageNews #Ambulance #News
    1
    सड़क न होने से गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर 2 किमी पैदल ले जाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जननी एक्सप्रेस 3 घंटे इंतजार के बाद भी गांव नहीं पहुंची। सड़क की फाइल 2022 से लंबित है।
#Baksvaha #Chhatarpur #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #GroundReport #VillageNews #Ambulance #News
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पिंजना में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पिंजना गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व ठाकुरजी मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा वाचक विनोद भार्गव ने बताया कि कलशयात्रा में पिंजना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक उम्मेदसिंह चौधरी, समाजसेवी भैरुसिंह भाटी, कंवरलाल खेरवा, लालाराम, मानसिंह, दिलीप चंद, उप सरपंच नारायणलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    पिंजना में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा


किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पिंजना गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व ठाकुरजी मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा वाचक विनोद भार्गव ने बताया कि कलशयात्रा में पिंजना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक उम्मेदसिंह चौधरी, समाजसेवी भैरुसिंह भाटी, कंवरलाल खेरवा, लालाराम, मानसिंह, दिलीप चंद, उप सरपंच नारायणलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अनदेखी: कस्बाथाना में एनएच-27 पर टूटे सुरक्षा इंतजाम, संकेतक बोर्ड भी गायब कस्बाथाना कस्बे से गुजर रहे कोटा-शिवपुरी एनएच-27 पर सड़क पर कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। वहीं दिशा-सूचक और गंतव्य की जानकारी देने वाले संकेतक बोर्ड भी कुछ जगहों पर नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय पर्याप्त संकेतक नहीं होने से बाहरी वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी में परेशानी हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से हाईवे का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त कराने और आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
    1
    अनदेखी: कस्बाथाना में एनएच-27 पर टूटे सुरक्षा इंतजाम, संकेतक बोर्ड भी गायब


कस्बाथाना कस्बे से गुजर रहे कोटा-शिवपुरी एनएच-27 पर सड़क पर कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। वहीं दिशा-सूचक और गंतव्य की जानकारी देने वाले संकेतक बोर्ड भी कुछ जगहों पर नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय पर्याप्त संकेतक नहीं होने से बाहरी वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी में परेशानी हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से हाईवे का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त कराने और आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Shubham soni
    1
    Post by Shubham soni
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या स्लग : फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या पिता के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, मौके पर मौत; बेटा गिरफ्तार कुरवाई में सनसनीखेज वारदात, पिता की हत्या कर भागा बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार लोकेशन : कुरवाई, विदिशा एंकर : विदिशा के कुरवाई में शराब और खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वीओ : मामला ग्राम तलापार का है, जहां 28 अगस्त की रात चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार का अपने पिता सोमत अहिरवार से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) VNS के तहत कार्रवाई की है। बाइट : मोनिका तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
    4
    फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या
स्लग : फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार
शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या
पिता के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, मौके पर मौत; बेटा गिरफ्तार
कुरवाई में सनसनीखेज वारदात, पिता की हत्या कर भागा बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार
लोकेशन : कुरवाई, विदिशा
एंकर :
विदिशा के कुरवाई में शराब और खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
वीओ :
मामला ग्राम तलापार का है, जहां 28 अगस्त की रात चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार का अपने पिता सोमत अहिरवार से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) VNS के तहत कार्रवाई की है।
बाइट : मोनिका तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.