Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिंजना में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पिंजना गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व ठाकुरजी मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा वाचक विनोद भार्गव ने बताया कि कलशयात्रा में पिंजना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक उम्मेदसिंह चौधरी, समाजसेवी भैरुसिंह भाटी, कंवरलाल खेरवा, लालाराम, मानसिंह, दिलीप चंद, उप सरपंच नारायणलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
हर्षित भार्गव
पिंजना में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पिंजना गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व ठाकुरजी मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा वाचक विनोद भार्गव ने बताया कि कलशयात्रा में पिंजना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक उम्मेदसिंह चौधरी, समाजसेवी भैरुसिंह भाटी, कंवरलाल खेरवा, लालाराम, मानसिंह, दिलीप चंद, उप सरपंच नारायणलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पिंजना में 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा किशनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पिंजना गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व ठाकुरजी मंदिर से कलशयात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कथा वाचक विनोद भार्गव ने बताया कि कलशयात्रा में पिंजना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक उम्मेदसिंह चौधरी, समाजसेवी भैरुसिंह भाटी, कंवरलाल खेरवा, लालाराम, मानसिंह, दिलीप चंद, उप सरपंच नारायणलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर रही महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है।” उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।1
- शिवपुरी। स्मैक बेचते पवन रावत निवासी ग्राम खोरघार थाना सिरसौद गिरफ्तार आरोपी से 15.80 ग्राम स्मैक और बाइक की जप्त, आरोपी पर पहले से है 9 मामले दर्ज शिवपुरी कोतवाली पुलिस की स्मैक बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही। शिवपुरी। स्मैक बेचते पवन रावत निवासी ग्राम खोरघार थाना सिरसौद गिरफ्तार आरोपी से 15.80 ग्राम स्मैक और बाइक की जप्त, आरोपी पर पहले से है 9 मामले दर्ज शिवपुरी कोतवाली पुलिस की स्मैक बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।1
- मंदिर में चोरी… फिर दूसरी वारदात की तैयारी, जंगल से दबोचे राजस्थान के दो शातिर चोर फतेहगढ़ बालाजी मंदिर से ₹50 हजार का चांदी का मुकुट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी का मुकुट और बाइक बरामद गुना/फतेहगढ़। फतेहगढ़ के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले के रहने वाले दो संदिग्धों को उस समय दबोच लिया, जब वे एक अन्य मंदिर में चोरी की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब ₹50 हजार कीमत का चांदी का मुकुट और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूजा-सफाई के दौरान दिखा संदिग्ध, मंदिर में जाकर देखा तो मुकुट गायब पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ थाने में फरियादी निरोत्तम दास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे रोकड़िया बालाजी मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को मंदिर से उतरकर जाते देखा। संदेह होने पर जब मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की प्रतिमा पर बंधा चांदी का मुकुट गायब मिला। मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/26, धारा 305(d), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 31 अगस्त को जंगल में मिली बड़ी सुराग मंदिर चोरी की जांच के बीच पुलिस को 31 अगस्त को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अनारद के जंगल क्षेत्र में स्थित एक अन्य हनुमान मंदिर के आसपास घूम रहे हैं और वहां चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस ने जनसहयोग से मौके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मुकेश पुत्र बृजमोहन कुशवाह, उम्र 38 वर्ष और सदीक पुत्र छुट्टन बेग, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी नाहरगढ़, जिला बारां, राजस्थान के रूप में हुई। पूछताछ में बालाजी मंदिर चोरी कबूली पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अनारद क्षेत्र के मंदिर में चोरी करने की नीयत से आने की बात बताई। इसी दौरान उन्होंने 29 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ स्थित बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। मुकुट की अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है, भी जब्त की गई। एक चोरी का खुलासा, दूसरी वारदात होने से पहले रोकी फतेहगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ बालाजी मंदिर चोरी का खुलासा ही नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने संभावित रूप से होने वाली एक और मंदिर चोरी की वारदात को भी समय रहते विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। राजस्थान में भी चोरी के कई मामले दर्ज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सदीक बेग के खिलाफ राजस्थान के बारां जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की और जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों के नशे का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में कार्रवाई यह कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम ने की। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम का भी योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई में मंदिर चोरी का मुकुट बरामद होने के साथ ही दूसरी संभावित चोरी को रोकना भी अहम सफलता माना जा रहा है।1
- सड़क बनने से किसान परेशान उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी भरोसा पुत्र गंगाराम ने आज शाहाबाद उपखंड अधिकारी सुनील कुमार झिगोनिया के पास पहुंचकर ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि राजपुर से कोटरागढ़ माताजी तक बनाई गई सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया गया था जिससे भरोसा के खेत में पानी भराव होने लगा है जिससे किसान का पूरा परिवार भूखे मरने के कगार पर है। करीब पांच वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क जिसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया नहीं बनाई गई जिससे भरोसा के खेत में पानी भरने लगा है जिससे वह खेती नहीं कर पा रहा है इसकी शिकायत पूर्व में 2023 को जिला कलेक्टर बारां को भी शिकायत पेश की गई थी लेकिन उसे पर भी तक किसी प्रकार की कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गई। उपखंड अधिकारी के समक्ष पूरा परिवार प्रस्तुत होकर समस्या का समाधान को लेकर पहुंचा और समाधान नहीं होने पर उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने परिवार सहित धरना पर बैठने की बात ज्ञापन में दी गई है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है जब तक पूरा परिवार को मजबूरन यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।1
- पीजी कॉलेज प्राचार्य बीके तिवारी एवं पुस्तकालय एवं कीड़ा विभाग के प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई गुना पुस्तकालय एवं क्रीडा विभाग द्वारा डॉ. बृजकिशोर तिवारी प्राचार्य एवं हरवीर सिंह रघुवंशी, सहायक ग्रंथपाल, एवं क्रीडा विभाग प्रभारी का सेवानिवृति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन पी.जी. कॉलेज के पुस्तकालय विभाग में आयोजित किया गया, डॉ. बी.के. तिवारी एवं हरवीर सिंह रघुवंशी का सभी महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्हं एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. तिवारी जी ने इस महाविद्यालय मे 41 वर्ष 09 माह की सेवा दी एवं रघुवंशी ने इस महाविद्यालय को 30 वर्ष 11 माह की सेवाएँ देकर आज दिनांक 31.08.2026 को सेवानिवृत होने पर महाविद्यालय परिवार ने भावविहीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिसमें डॉ. बृजकिशोर तिवारी, प्राचार्य एवं हरवीर सिंह रघुवंशी, को अभिनंदन पत्र प्रदान करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों, सेवा का एवं गुणों पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत होने पर विदाई की गई जिसमें पुस्तकालय एवं क्रीडा विभाग का स्टॉफ डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. राजीव चतुर्वेदर्दी, डॉ. राजेश दिवाकर, डॉ. नरेन्द्र सिंह जाट, मनोज शुक्ला, शैलेन्द्र शर्मा नरेन्द्र वर्मा, श्रीमति मीता श्रीवास्तव, दीपक रघुवंशी, जोनू कुशवाह, कमलेश मांझी, राजेन्द्र पहाडिया, विनोद रजक, प्रदान मराठा, सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।2
- गुना नगर के आती प्राचीन भुजरिया तालाब पर भुजरिया विसर्जन1
- अनदेखी: कस्बाथाना में एनएच-27 पर टूटे सुरक्षा इंतजाम, संकेतक बोर्ड भी गायब कस्बाथाना कस्बे से गुजर रहे कोटा-शिवपुरी एनएच-27 पर सड़क पर कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। वहीं दिशा-सूचक और गंतव्य की जानकारी देने वाले संकेतक बोर्ड भी कुछ जगहों पर नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय पर्याप्त संकेतक नहीं होने से बाहरी वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी में परेशानी हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से हाईवे का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त रेलिंग दुरुस्त कराने और आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।1