प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर रही महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है।” उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर रही महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है।” उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
- कूनो विस्थापितों को मिली जमीन, लेकिन नहीं मिला मालिकाना हक; ग्रामीणों ने जनसुनवाई विजयपुर में सौंपा आवेदन।1
- विवेक मीणा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली... ग्वालियर के बहोड़ापुर में विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक शंकरपुर हाईवे के पास तीन आरोपियों के बाइक से जाने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान सौरव यादव के टखने में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने सौरव यादव और राहुल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल बाइक से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। बता दें कि आनंद नगर में मामूली विवाद के बाद विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवेक मीणा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली... ग्वालियर के बहोड़ापुर में विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक शंकरपुर हाईवे के पास तीन आरोपियों के बाइक से जाने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान सौरव यादव के टखने में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने सौरव यादव और राहुल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल बाइक से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। बता दें कि आनंद नगर में मामूली विवाद के बाद विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।1
- पीएम मोदी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आये और कहा 7.8 प्रतिशत ग्रोथ की है...1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एएसपी ने सुनीं शिकायतें दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में जमीन विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद और साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से मामलों की जानकारी ली और शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।1
- मां पीतांबरा एवं वनखंडेश्वर मंदिर में पिछले 3-4 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या 3 से 4 गुना बढ़ी है। विशेषकर शनिवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं दर्शन के लिए साधकों को वहां बैठने से मना किया गया है। साधना के लिए अलग स्थल की आवश्यकता पर सहमति बनी है। वहीं पुजारियों की नियमित पूजा-अर्चना यथावत जारी रहेगी। मंदिर में पारदर्शिता के लिए दान पेटी रखी जाएगी, जिसे 5-6 लोगों की उपस्थिति में सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। दान की राशि के लिए एसडीएम एवं पुजारी के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खोला जाएगा और राशि का रख-रखाव संयुक्त रूप से किया जाएगा। श्री वनखंडेश्वर शिवलिंग के क्षीण को देखते हुए प्रतिदिन एक ही अभिषेक होगा। अभिषेक में केमिकल का उपयोग नहीं किया जाएगा।विशेष पर्वों पर अतिरिक्त अभिषेक के लिए एसडीएम की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन, पुलिस, राजस्व अधिकारियों, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की है। उद्देश्य यही है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम दर्शन का अधिक से अधिक अवसर मिले। — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े मां पीतांबरा एवं वनखंडेश्वर मंदिर में पिछले 3-4 वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या 3 से 4 गुना बढ़ी है। विशेषकर शनिवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं दर्शन के लिए साधकों को वहां बैठने से मना किया गया है। साधना के लिए अलग स्थल की आवश्यकता पर सहमति बनी है। वहीं पुजारियों की नियमित पूजा-अर्चना यथावत जारी रहेगी। मंदिर में पारदर्शिता के लिए दान पेटी रखी जाएगी, जिसे 5-6 लोगों की उपस्थिति में सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। दान की राशि के लिए एसडीएम एवं पुजारी के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खोला जाएगा और राशि का रख-रखाव संयुक्त रूप से किया जाएगा। श्री वनखंडेश्वर शिवलिंग के क्षीण को देखते हुए प्रतिदिन एक ही अभिषेक होगा। अभिषेक में केमिकल का उपयोग नहीं किया जाएगा।विशेष पर्वों पर अतिरिक्त अभिषेक के लिए एसडीएम की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन, पुलिस, राजस्व अधिकारियों, पुजारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की है। उद्देश्य यही है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम दर्शन का अधिक से अधिक अवसर मिले। — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े1
- शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार दमोह। दमोह देहात पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कथित लुटेरी दुल्हन खुशबू राजपूत समेत नर्मदा पटेल और मालती पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बांसा तारखेड़ा निवासी दिनेश विश्वकर्मा से 20 अप्रैल को खुशबू की शादी कराकर 1.70 लाख रुपये नकद और करीब 2.40 लाख रुपये के जेवर लिए गए थे। तीन दिन बाद मालती खुद को खुशबू की बड़ी बहन बताकर उसे अपने साथ जबलपुर ले गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जांच में मालती के मोबाइल से कई युवतियों के कथित फर्जी आधार कार्ड मिलने की बात सामने आई है। गिरोह का आरोपी नीरज उर्फ धीरज पटेल पहले से पन्ना जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार दमोह की घटना के बाद खुशबू ने कोटा, राजस्थान में भी दूसरी शादी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल और 7,700 रुपये नकद जब्त किए हैं।1
- हमले में घायल युवक की मौत, डेढ़ माह से चल रहा था उपचार भंवरगढ़ प्रेम नगर सहरिया बस्ती में 11 जुलाई की रात कुल्हाड़ी के वार से घायल हुए रामजीलाल सहरिया की कोटा में उपचार के दौरान मौत हो गई। रामजीलाल घर के आंगन में पलंग पर सो रहा था, तभी हमलावर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। कुल्हाड़ी सिर में ही फंस गई थी। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय से कोटा रेफर किया गया था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।1
- ग्वालियर, चंबल, और बुंदेलखंड की आवाज गुनगुना रहा पूरा देश... पार्वती गीत हनुमान अंश साधु तिवारी नीम करोली बाबा #ट्रेंडिंग #स्टोरीटेलिंग #कविता ग्वालियर, चंबल, और बुंदेलखंड की आवाज गुनगुना रहा पूरा देश... पार्वती गीत हनुमान अंश साधु तिवारी नीम करोली बाबा #ट्रेंडिंग #स्टोरीटेलिंग #कविता1
- ब्रेकिंग श्योपुर कलेक्टर मैडम का नया अंदाज श्योपुर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा (IAS) का एक और शानदार और दिलकश अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कलेक्टर मैडम द्वारा फिल्माया गया गीत "तू मेरी राहों से गुजरता क्यूँ है" लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ उनकी कला और संगीत के प्रति रुचि भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।1