Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीएम मोदी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आये और कहा 7.8 प्रतिशत ग्रोथ की है...
Dileep kushwah
पीएम मोदी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आये और कहा 7.8 प्रतिशत ग्रोथ की है...
More news from Morena and nearby areas
- *मथुरा : थाना गोविंद नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरा चोरी करने वाले चोरों को दबोचा — गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जेल।* जिला संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा। से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना गोविन्दनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं से जुड़े चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को तड़के सुबह करीब 4 बजकर 20 मिनट पर मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की ओर जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना उर्फ हप्पी, समीर, रिजवान और नासिर के रूप में हुई है। वहीं, मौके से शोएब नाम का एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित 27 हजार 300 रुपये नकद, एक छोटा पर्स और चोरी किए गए दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक अवैध पोनिया 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, एक अवैध तमंचा .315 बोर और चार जिंदा कारतूस .315 बोर भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा सिटी कार और फर्जी नंबर प्लेट लगी मैक्स पिकअप भी बरामद हुई है। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुन्ना उर्फ हप्पी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मथुरा जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना गोविन्दनगर पर मुकदमा संख्या 358/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। वहीं, फरार आरोपी शोएब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना गोविन्दनगर के थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मयंक वत्स, आजाद सिंह, अंकुर चौहान समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।.. *मथुरा : थाना गोविंद नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरा चोरी करने वाले चोरों को दबोचा — गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जेल।* जिला संवाददाता सीतू मथुरा। से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना गोविन्दनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं से जुड़े चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को तड़के सुबह करीब 4 बजकर 20 मिनट पर मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की ओर जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना उर्फ हप्पी, समीर, रिजवान और नासिर के रूप में हुई है। वहीं, मौके से शोएब नाम का एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित 27 हजार 300 रुपये नकद, एक छोटा पर्स और चोरी किए गए दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक अवैध पोनिया 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, एक अवैध तमंचा .315 बोर और चार जिंदा कारतूस .315 बोर भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा सिटी कार और फर्जी नंबर प्लेट लगी मैक्स पिकअप भी बरामद हुई है। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुन्ना उर्फ हप्पी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मथुरा जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना गोविन्दनगर पर मुकदमा संख्या 358/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। वहीं, फरार आरोपी शोएब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना गोविन्दनगर के थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मयंक वत्स, आजाद सिंह, अंकुर चौहान समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।..4
- जौरा थाना क्षेत्र के पगारा डैम में डूबे नेतराम उर्फ भीमसेन कुशवाहा की तलाश जारी। जौरा थाना क्षेत्र के पगारा डैम में अपने मित्रों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आए नेतराम उर्फ भीमसेन कुशवाहा पुत्र गोपाली कुशवाहा उम्र 37 वर्ष निवासी मुरैना गांव का पूरा हाल निवास देवगढ़ जौरा में रहकर मजदूरी का कार्य करता था अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पगारा डैम पर गया और वहां गहरे पानी में डूब गया एसडीआरएफ की टीम के द्वारा दूसरे दिन भी की गई तलाश नहीं लगाए अभी तक कोई भी सुराग।1
- प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर रही महिला की जान बचाने वाले आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी को केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सम्मानित केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। 30 अगस्त को ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन संख्या 51884 में चढ़ने के दौरान शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय निर्मला देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई बीरेन्द्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीरेन्द्र तिवारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, “आपकी बहादुरी के कारण आज एक महिला का जीवन सुरक्षित है। आपका जितना आभार व्यक्त करें कम है।” उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे साहसी और संवेदनशील लोगों की सख्त जरूरत है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।1
- शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति- केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान क्षेत्र को ₹17.50 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंहनिवास विद्युत उपकेन्द्र और ठर्रा उपतहसील का लोकार्पण किया। साथ ही नगर पालिका की विभिन्न सड़कों तथा सिंहनिवास में सरकारी मिडिल स्कूल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। *शिवपुरी के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम* केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ₹4.99 करोड़ की लागत से निर्मित अनुसूचित जाति के 50-सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर मानते थे कि शिक्षा सामाजिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी भावना के साथ यह छात्रावास बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुविधाओं और व्यक्तित्व विकास का वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे। *स्वास्थ्य और बिजली सुविधाओं को मिली नई मजबूती* इसके बाद केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने तानपुर में ₹2.95 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सिंहनिवास में ₹2.77 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। *सड़कों, स्कूल और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार* केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगर पालिका की विभिन्न सड़कों के ₹5 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही सिंहनिवास में ₹51 लाख की लागत से बनने वाले सरकारी मिडिल स्कूल भवन तथा ठर्रा में ₹1.24 करोड़ की लागत से निर्मित उपतहसील का लोकार्पण किया। उपतहसील के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और प्रशासनिक सुविधाओं तक विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। शिवपुरी विधायक श्री देवेन्द्र जैन ने क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान, छात्रावास और पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन जैसी स्वीकृतियाँ केन्द्रीय मंत्री के अथक प्रयासों से ही संभव हुई हैं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सब-स्टेशन, सिंचाई योजनाओं और अस्पतालों के काम हुए हैं। इसके साथ ही देश का छठा पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर शिवपुरी के ककरवाया में 20 बीघा जमीन पर बनने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आयोजन के दौरान जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने कहा कि आज का दिन समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने पिछले 25 वर्षों में निस्वार्थ जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सामाजिक उत्थान के लिए उनका समर्पण अद्वितीय रहा है, जिसके तहत वर्ग के प्रतिनिधियों को विधानसभा एवं मंत्रिमंडल में मान-सम्मान मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यों तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर की स्मृति में बन रहे 40 करोड़ रुपये के भव्य म्यूजियम का भी उल्लेख किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में सड़कों के निर्माण से आवागमन आसान होगा तथा 4 नए पार्कों से शहर का सौंदर्यीकरण होगा। पूर्व में स्वीकृत 40 करोड़ के कार्यों के साथ-साथ आज पुनः 5.80 करोड़ के कार्यों की मंजूरी दी गई है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, वेपन फैक्ट्री, ओवरब्रिज निर्माण तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग को रेखांकित किया। कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- म्यूल अकाउंट' के जरिए लाखों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार करते हुए 'म्यूल अकाउंट'के जरिए लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन और सुनील कुमार थानाधिकारी मानटाउन के नेतृत्व कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रीराम पुत्र हनुमान गुर्जर निवासी पचीपल्या को उसके गांव से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने 10% कमीशन के लालच में अपना यूको बैंक शाखा सवाई माधोपुर का खाता और ATM कार्ड किराए पर दे रखा था। महज 15 दिनों के भीतर उसके इस खाते में ₹5,69,000 की फ्रॉड राशि प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा संदिग्ध बैंक खातों के विश्लेषण म्यूल अकाउंट वेरीफिकेशन के दौरान यूको बैंक के खाता संख्या 499902010029250 में साइबर फ्रॉड की राशि जमा होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों और गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।1
- विवेक मीणा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली... ग्वालियर के बहोड़ापुर में विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक शंकरपुर हाईवे के पास तीन आरोपियों के बाइक से जाने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान सौरव यादव के टखने में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने सौरव यादव और राहुल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल बाइक से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। बता दें कि आनंद नगर में मामूली विवाद के बाद विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवेक मीणा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली... ग्वालियर के बहोड़ापुर में विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक शंकरपुर हाईवे के पास तीन आरोपियों के बाइक से जाने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान सौरव यादव के टखने में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने सौरव यादव और राहुल यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल बाइक से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। बता दें कि आनंद नगर में मामूली विवाद के बाद विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।1
- *छाता शुगर मिल को लेकर बड़ा ऐलान, किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दिया समर्थन "शुगर मिल नहीं चली तो होगा महाभारत भानु प्रताप सिंह"* जिला संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा। छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है। धरना स्थल पर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से किसान, ग्रामीण, महिलाएं एवं सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। अब किसान संगठनों के नेताओं ने भी किसानों की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में किसान नेता भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की मांग का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छाता शुगर मिल किसानों के हक और अधिकार से जुड़ा मुद्दा है और इसे हर हाल में चलाया जाना चाहिए। भानु प्रताप सिंह ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की इस लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो देशभर के बड़े किसान नेताओं और किसान संगठनों को धरना स्थल पर बुलाया जाएगा। उन्होंने जोश भरे अंदाज में कहा कि “शुगर मिल नहीं चली तो होगा महाभारत।” उनके इस बयान के बाद धरना स्थल पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसान नेता ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके हक की इस लड़ाई में किसान संगठनों का समर्थन लगातार मिलता रहेगा। छाता शुगर मिल को लेकर बढ़ते आंदोलन के बीच अब सभी की नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार किसानों की मांग पर कोई ठोस निर्णय लेगी या फिर आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा? *छाता शुगर मिल को लेकर बड़ा ऐलान, किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने दिया समर्थन "शुगर मिल नहीं चली तो होगा महाभारत भानु प्रताप सिंह"* जिला संवाददाता खुशांत गुप्ता मथुरा। छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है। धरना स्थल पर प्रतिदिन अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से किसान, ग्रामीण, महिलाएं एवं सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। अब किसान संगठनों के नेताओं ने भी किसानों की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में किसान नेता भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की मांग का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छाता शुगर मिल किसानों के हक और अधिकार से जुड़ा मुद्दा है और इसे हर हाल में चलाया जाना चाहिए। भानु प्रताप सिंह ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की इस लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो देशभर के बड़े किसान नेताओं और किसान संगठनों को धरना स्थल पर बुलाया जाएगा। उन्होंने जोश भरे अंदाज में कहा कि “शुगर मिल नहीं चली तो होगा महाभारत।” उनके इस बयान के बाद धरना स्थल पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसान नेता ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके हक की इस लड़ाई में किसान संगठनों का समर्थन लगातार मिलता रहेगा। छाता शुगर मिल को लेकर बढ़ते आंदोलन के बीच अब सभी की नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार किसानों की मांग पर कोई ठोस निर्णय लेगी या फिर आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा?4
- ट्रैक्टर से टक्कर मारकर पूर्व सरपंच पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर पूर्व सरपंच पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर जौरा। थाना क्षेत्र के आलापुर रोड पर ग्राम घुघस के पूर्व सरपंच राजेंद्र कुशवाहा पर कथित रूप से उनके ही परिवार के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में राजेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र कुशवाहा अपने पुत्र भानु प्रताप कुशवाहा के साथ बाजार से राशन का सामान लेकर ग्राम घुघस स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आलापुर रोड पर परिवार के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर पीछे से आए और कथित तौर पर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजेंद्र और उनका पुत्र खेत में जा गिरे। आरोप है कि इसके बाद करीब 5 से 6 लोगों ने एकराय होकर राजेंद्र कुशवाहा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें गंभीर हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जौरा थाना प्रभारी पंकज यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जौरा अस्पताल भिजवाया। जौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र कुशवाहा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि परिवार के ही कुछ लोगों से पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते राजेंद्र कुशवाहा व उनके पुत्र पर हमला किया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा जौरा थाने पहुंचकर शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच और एफआईआर के बाद ही घटना के आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- ग्वालियर, चंबल, और बुंदेलखंड की आवाज गुनगुना रहा पूरा देश... पार्वती गीत हनुमान अंश साधु तिवारी नीम करोली बाबा #ट्रेंडिंग #स्टोरीटेलिंग #कविता ग्वालियर, चंबल, और बुंदेलखंड की आवाज गुनगुना रहा पूरा देश... पार्वती गीत हनुमान अंश साधु तिवारी नीम करोली बाबा #ट्रेंडिंग #स्टोरीटेलिंग #कविता1