logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित ​चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। ​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।

4 hrs ago
user_Rinku vishwakarma
Rinku vishwakarma
Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित ​चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। ​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित ​चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। ​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।
    4
    चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित
​चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा।
​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अतीक अहमद के लड़का अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना
    1
    अतीक अहमद के लड़का अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद अली अहमद झांसी जेल रखाना
    user_लक्ष्मण विश्वकर्मा
    लक्ष्मण विश्वकर्मा
    Yoga instructor लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि RK जैन भारत पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान अचानक पाइप फट गया। पाइप तेज प्रेशर के साथ उछला और वहां मौजूद एक कर्मचारी के सिर पर जोर से लगा। कर्मचारी नीचे गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ⚠️ यह घटना हमें याद दिलाती है कि ऐसी जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन कितना जरूरी है।
    1
    जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि RK जैन भारत पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान अचानक पाइप फट गया।
पाइप तेज प्रेशर के साथ उछला और वहां मौजूद एक कर्मचारी के सिर पर जोर से लगा। कर्मचारी नीचे गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
⚠️ यह घटना हमें याद दिलाती है कि ऐसी जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन कितना जरूरी है।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा *गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा* *थाना बजरंगगढ़, कैंट, डायल-112, सी सी टीवी एवं साइबर सेल के प्रभावी समन्वय से महज 04 घंटे के भीतर ट्रेक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार* गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 05 लाख रुपये कीमत का आयसर ट्रैक्टर महज 04 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । दिनांक 30-31 अगस्त 2026 की रात्रि में कॉलर प्यारे खाँ पुत्र हसन खाँ निवासी ग्राम भौरागिर्द थाना बजरंगगढ़ के द्वारा डायल-112 पर अपने आयसर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 08 एए 8443 के चोरी होने की सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होते ही बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई एवं फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 96/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा फरियादी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ट्रैक्टर के आने-जाने वाले संभावित मार्गों पर सघन पतारसी की गई । पुलिस टीम द्वारा भौरागिर्द, बरखेड़ा गिर्द, पिपरोदा गिर्द, परसोदा, गेहूंखेड़ा गिर्द, करोद सहित अन्य संभावित स्थानों पर ट्रैक्टर की सरगर्मी से तलाश की गई । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों को चोरी गए ट्रैक्टर की पतारसी हेतु तत्काल अलर्ट किया गया पतारसी के दौरान सीसीटीव्ही कैमरों के विश्लेषण में चोरी गया ट्रैक्टर गुना शहर की ओर आता हुआ दिखाई दिया बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा सीसीटीवी टीम से समन्वय कर संबंधित फुटेज निकलवाए जाकर सीसीटीव्ही फुटेज में ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान सोनू पुत्र प्यार खाँ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भौरागिर्द के रूप में की गई इसके बाद साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध को ट्रेस तत्काल उसे राउंडअप कर पूछताछ की गई पूछताछ में उसके द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाना स्वीकारते हुए बताया कि वह चोरी किए गए ट्रैक्टर को गुना लेकर आया था इस दौरान शहर में पुलिस वाहनों की लगातार गश्त एवं चैकिंग देखकर उसे पुलिस द्वारा पीछा किए जाने का अंदेशा हुआ जिसके चलते उसने चोरी किये गये ट्रैक्टर को गुना के गायत्री मंदिर के पास छोड़ दिया और स्वयं वापस अपने गांव पहुंच गया तदोपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया फरियादी द्वारा ट्रैक्टर की कीमत करीब 05 लाख रुपये बताई गई है इस प्रकार रात्रि करीब 02 बजे ट्रैक्टर चोरी की सूचना प्राप्त होने से लेकर महज 04 घंटे के भीतर गुना पुलिस द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करते हुए चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया गुना पुलिस की इस तत्पर और सफल कार्यवाही में निम्नानुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है थाना बजरंगगढ़ : थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि भंवर सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक नवल किशोर आरक्षक महेश बंजारा आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मुकेश वर्मा एवं आरक्षक अभयराज रघुवंशी थाना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप भार्गव, सउनि रामभरोसा बैरागी एवं एनआरएस सदस्य जीतू अहिरवार, ज्वाला यादव व मयंक सूद पुलिस कंट्रोल रूम निरीक्षक विकास उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विजय कुमार झावा, प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता एवं आरक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी साइबर सेल : आरक्षक भूपेन्द्र खटीक
    1
    गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा

*गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा*
*थाना बजरंगगढ़, कैंट, डायल-112, सी सी टीवी एवं साइबर सेल के प्रभावी समन्वय से महज 04 घंटे के भीतर ट्रेक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना  आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 05 लाख रुपये कीमत का आयसर ट्रैक्टर महज 04 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
दिनांक 30-31 अगस्त 2026 की रात्रि में कॉलर प्यारे खाँ पुत्र हसन खाँ निवासी ग्राम भौरागिर्द थाना बजरंगगढ़ के द्वारा डायल-112 पर अपने आयसर ट्रैक्टर क्रमांक  एमपी 08 एए 8443 के चोरी होने की सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होते ही बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई एवं फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 96/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा फरियादी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ट्रैक्टर के आने-जाने वाले संभावित मार्गों पर सघन पतारसी की गई । पुलिस टीम द्वारा भौरागिर्द, बरखेड़ा गिर्द, पिपरोदा गिर्द, परसोदा, गेहूंखेड़ा गिर्द, करोद सहित अन्य संभावित स्थानों पर ट्रैक्टर की सरगर्मी से तलाश की गई । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों को चोरी गए ट्रैक्टर की पतारसी हेतु तत्काल अलर्ट किया गया पतारसी के दौरान सीसीटीव्ही कैमरों के विश्लेषण में चोरी गया ट्रैक्टर गुना शहर की ओर आता हुआ दिखाई दिया  बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा सीसीटीवी टीम से समन्वय कर संबंधित फुटेज निकलवाए जाकर सीसीटीव्ही फुटेज में ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान सोनू पुत्र प्यार खाँ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भौरागिर्द के रूप में की गई  इसके बाद साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध को ट्रेस तत्काल उसे राउंडअप कर पूछताछ की गई  पूछताछ में उसके द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाना स्वीकारते हुए बताया कि वह चोरी किए गए ट्रैक्टर को गुना लेकर आया था इस दौरान शहर में पुलिस वाहनों की लगातार गश्त एवं चैकिंग देखकर उसे पुलिस द्वारा पीछा किए जाने का अंदेशा हुआ जिसके चलते उसने चोरी किये गये ट्रैक्टर को गुना के गायत्री मंदिर के पास छोड़ दिया और स्वयं वापस अपने गांव पहुंच गया तदोपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया फरियादी द्वारा ट्रैक्टर की कीमत करीब 05 लाख रुपये बताई गई है 
इस प्रकार रात्रि करीब 02 बजे ट्रैक्टर चोरी की सूचना प्राप्त होने से लेकर महज 04 घंटे के भीतर गुना पुलिस द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करते हुए चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया  गुना पुलिस की इस तत्पर और सफल कार्यवाही में निम्नानुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है
थाना बजरंगगढ़ : थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि भंवर सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक नवल किशोर आरक्षक महेश बंजारा आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मुकेश वर्मा एवं आरक्षक अभयराज रघुवंशी थाना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप भार्गव, सउनि रामभरोसा बैरागी एवं एनआरएस सदस्य जीतू अहिरवार, ज्वाला यादव व मयंक सूद पुलिस कंट्रोल रूम निरीक्षक विकास उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विजय कुमार झावा, प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता एवं आरक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी 
साइबर सेल : आरक्षक भूपेन्द्र खटीक
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सड़क न होने से गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर 2 किमी पैदल ले जाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जननी एक्सप्रेस 3 घंटे इंतजार के बाद भी गांव नहीं पहुंची। सड़क की फाइल 2022 से लंबित है। #Baksvaha #Chhatarpur #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #GroundReport #VillageNews #Ambulance #News
    1
    सड़क न होने से गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर 2 किमी पैदल ले जाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जननी एक्सप्रेस 3 घंटे इंतजार के बाद भी गांव नहीं पहुंची। सड़क की फाइल 2022 से लंबित है।
#Baksvaha #Chhatarpur #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #GroundReport #VillageNews #Ambulance #News
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंदिर में चोरी… फिर दूसरी वारदात की तैयारी, जंगल से दबोचे राजस्थान के दो शातिर चोर फतेहगढ़ बालाजी मंदिर से ₹50 हजार का चांदी का मुकुट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी का मुकुट और बाइक बरामद गुना/फतेहगढ़। फतेहगढ़ के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले के रहने वाले दो संदिग्धों को उस समय दबोच लिया, जब वे एक अन्य मंदिर में चोरी की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब ₹50 हजार कीमत का चांदी का मुकुट और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूजा-सफाई के दौरान दिखा संदिग्ध, मंदिर में जाकर देखा तो मुकुट गायब पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ थाने में फरियादी निरोत्तम दास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे रोकड़िया बालाजी मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को मंदिर से उतरकर जाते देखा। संदेह होने पर जब मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की प्रतिमा पर बंधा चांदी का मुकुट गायब मिला। मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/26, धारा 305(d), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 31 अगस्त को जंगल में मिली बड़ी सुराग मंदिर चोरी की जांच के बीच पुलिस को 31 अगस्त को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अनारद के जंगल क्षेत्र में स्थित एक अन्य हनुमान मंदिर के आसपास घूम रहे हैं और वहां चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस ने जनसहयोग से मौके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मुकेश पुत्र बृजमोहन कुशवाह, उम्र 38 वर्ष और सदीक पुत्र छुट्टन बेग, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी नाहरगढ़, जिला बारां, राजस्थान के रूप में हुई। पूछताछ में बालाजी मंदिर चोरी कबूली पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अनारद क्षेत्र के मंदिर में चोरी करने की नीयत से आने की बात बताई। इसी दौरान उन्होंने 29 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ स्थित बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। मुकुट की अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है, भी जब्त की गई। एक चोरी का खुलासा, दूसरी वारदात होने से पहले रोकी फतेहगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ बालाजी मंदिर चोरी का खुलासा ही नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने संभावित रूप से होने वाली एक और मंदिर चोरी की वारदात को भी समय रहते विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। राजस्थान में भी चोरी के कई मामले दर्ज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सदीक बेग के खिलाफ राजस्थान के बारां जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की और जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों के नशे का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में कार्रवाई यह कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम ने की। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम का भी योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई में मंदिर चोरी का मुकुट बरामद होने के साथ ही दूसरी संभावित चोरी को रोकना भी अहम सफलता माना जा रहा है।
    1
    मंदिर में चोरी… फिर दूसरी वारदात की तैयारी, जंगल से दबोचे राजस्थान के दो शातिर चोर
फतेहगढ़ बालाजी मंदिर से ₹50 हजार का चांदी का मुकुट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी का मुकुट और बाइक बरामद
गुना/फतेहगढ़। फतेहगढ़ के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले के रहने वाले दो संदिग्धों को उस समय दबोच लिया, जब वे एक अन्य मंदिर में चोरी की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब ₹50 हजार कीमत का चांदी का मुकुट और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पूजा-सफाई के दौरान दिखा संदिग्ध, मंदिर में जाकर देखा तो मुकुट गायब
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ थाने में फरियादी निरोत्तम दास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे रोकड़िया बालाजी मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को मंदिर से उतरकर जाते देखा। संदेह होने पर जब मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की प्रतिमा पर बंधा चांदी का मुकुट गायब मिला।
मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/26, धारा 305(d), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
31 अगस्त को जंगल में मिली बड़ी सुराग
मंदिर चोरी की जांच के बीच पुलिस को 31 अगस्त को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अनारद के जंगल क्षेत्र में स्थित एक अन्य हनुमान मंदिर के आसपास घूम रहे हैं और वहां चोरी करने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस ने जनसहयोग से मौके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मुकेश पुत्र बृजमोहन कुशवाह, उम्र 38 वर्ष और सदीक पुत्र छुट्टन बेग, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी नाहरगढ़, जिला बारां, राजस्थान के रूप में हुई।
पूछताछ में बालाजी मंदिर चोरी कबूली
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अनारद क्षेत्र के मंदिर में चोरी करने की नीयत से आने की बात बताई। इसी दौरान उन्होंने 29 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ स्थित बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। मुकुट की अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है, भी जब्त की गई।
एक चोरी का खुलासा, दूसरी वारदात होने से पहले रोकी
फतेहगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ बालाजी मंदिर चोरी का खुलासा ही नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने संभावित रूप से होने वाली एक और मंदिर चोरी की वारदात को भी समय रहते विफल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया।
राजस्थान में भी चोरी के कई मामले दर्ज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सदीक बेग के खिलाफ राजस्थान के बारां जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की और जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों के नशे का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है।
एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में कार्रवाई
यह कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम ने की। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम का भी योगदान रहा।
पुलिस की इस कार्रवाई में मंदिर चोरी का मुकुट बरामद होने के साथ ही दूसरी संभावित चोरी को रोकना भी अहम सफलता माना जा रहा है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोटडापार,लक्ष्मण टेकरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से 5 सितम्बर तक हो रही आयोजित। कोटडापार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से प्रारम्भ। छबड़ा(बारां) ईश्वर की परम कृपा से समस्त यादव (अहीर) समाज मध्यप्रदेश-राजस्थान तहसील छबड़ा द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि यह कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 30 अगस्त 2026 से प्रारम्भ होकर 5 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।कथा स्थल - राधा कृष्ण मंदिर,नन्द भवन लक्ष्मण टेकरी,कोटरा पार,कथा का वाचन परम पूज्य सुश्री पूनम जी यादव (सैफई, इटावा उ.प्र.) के सानिध्य में किया जा रहा है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को लक्ष्मण टेकरी के महन्त 108 श्री नारायण गिरी जी महाराज का सानिध्य ओर दर्शन लाभ भी प्राप्त होगा।मंदिर के पुजारी पं.श्री छोटू जी भार्गव के अनुसार कथा की रूपरेखा,शुभ मिति भाद्रपद बुदी 2,रविवार दिनांक 30.08.2026 को श्री गणेश पूजन,कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ।शुक्रवार दिनांक 04.09.2026 (भाद्रपद बुदी 8) को रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।शनिवार दिनांक 05.09.2026 (भाद्रपद बुदी 9) को कथा का समापन,पूर्णाहुति ओर प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा। समस्त यादव समाज ने धर्मप्रेमी बन्धुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कथा स्थल कोटडापार पर पधार कर कथा वाचक पूनम यादव जी के मुखारविन्द से कथामृत का अमृतपान कर अपने मानव जीवन को सार्थक करें।कथा स्थल का पहुँच मार्ग मोतीपुरा चौकी के बाँके बिहारी चौराहा से उत्तर की ओर 15 किमी तथा भूलोन रेलवे स्टेशन से उत्तर की ओर जेपला से 10 किमी की दूरी पर कथा स्थल कोटडापार लक्ष्मण टेकरी स्थित है।मंगलवार को ध्रुव महाराज के तप की कथा प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो गये।कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी ओर पूनम जी के भजनों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर नृत्य करने लगें।
    4
    कोटडापार,लक्ष्मण टेकरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से 5 सितम्बर तक हो रही आयोजित।
कोटडापार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से प्रारम्भ।
छबड़ा(बारां) ईश्वर की परम कृपा से समस्त यादव (अहीर) समाज मध्यप्रदेश-राजस्थान तहसील छबड़ा द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि यह कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 30 अगस्त 2026 से प्रारम्भ होकर 5 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।कथा स्थल - राधा कृष्ण मंदिर,नन्द भवन लक्ष्मण टेकरी,कोटरा पार,कथा का वाचन परम पूज्य सुश्री पूनम जी यादव (सैफई, इटावा उ.प्र.) के सानिध्य में किया जा रहा है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को लक्ष्मण टेकरी के महन्त 108 श्री नारायण गिरी जी महाराज का सानिध्य ओर दर्शन लाभ भी प्राप्त होगा।मंदिर के पुजारी पं.श्री छोटू जी भार्गव के अनुसार कथा की रूपरेखा,शुभ मिति भाद्रपद बुदी 2,रविवार दिनांक 30.08.2026 को श्री गणेश पूजन,कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ।शुक्रवार दिनांक 04.09.2026 (भाद्रपद बुदी 8) को रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।शनिवार दिनांक 05.09.2026 (भाद्रपद बुदी 9) को कथा का समापन,पूर्णाहुति ओर प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा। समस्त यादव समाज ने धर्मप्रेमी बन्धुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कथा स्थल कोटडापार पर पधार कर कथा वाचक पूनम यादव जी के मुखारविन्द से कथामृत का अमृतपान कर अपने मानव जीवन को सार्थक करें।कथा स्थल का पहुँच मार्ग मोतीपुरा चौकी के बाँके बिहारी चौराहा से उत्तर की ओर 15 किमी तथा भूलोन  रेलवे स्टेशन से उत्तर की ओर जेपला से 10 किमी की दूरी पर कथा स्थल कोटडापार लक्ष्मण टेकरी स्थित है।मंगलवार को ध्रुव महाराज के तप की कथा प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो गये।कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी ओर पूनम जी के भजनों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर नृत्य करने लगें।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    1 hr ago
  • Post by Shubham soni
    1
    Post by Shubham soni
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.