गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा *गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा* *थाना बजरंगगढ़, कैंट, डायल-112, सी सी टीवी एवं साइबर सेल के प्रभावी समन्वय से महज 04 घंटे के भीतर ट्रेक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार* गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 05 लाख रुपये कीमत का आयसर ट्रैक्टर महज 04 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । दिनांक 30-31 अगस्त 2026 की रात्रि में कॉलर प्यारे खाँ पुत्र हसन खाँ निवासी ग्राम भौरागिर्द थाना बजरंगगढ़ के द्वारा डायल-112 पर अपने आयसर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 08 एए 8443 के चोरी होने की सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होते ही बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई एवं फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 96/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा फरियादी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ट्रैक्टर के आने-जाने वाले संभावित मार्गों पर सघन पतारसी की गई । पुलिस टीम द्वारा भौरागिर्द, बरखेड़ा गिर्द, पिपरोदा गिर्द, परसोदा, गेहूंखेड़ा गिर्द, करोद सहित अन्य संभावित स्थानों पर ट्रैक्टर की सरगर्मी से तलाश की गई । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों को चोरी गए ट्रैक्टर की पतारसी हेतु तत्काल अलर्ट किया गया पतारसी के दौरान सीसीटीव्ही कैमरों के विश्लेषण में चोरी गया ट्रैक्टर गुना शहर की ओर आता हुआ दिखाई दिया बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा सीसीटीवी टीम से समन्वय कर संबंधित फुटेज निकलवाए जाकर सीसीटीव्ही फुटेज में ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान सोनू पुत्र प्यार खाँ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भौरागिर्द के रूप में की गई इसके बाद साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध को ट्रेस तत्काल उसे राउंडअप कर पूछताछ की गई पूछताछ में उसके द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाना स्वीकारते हुए बताया कि वह चोरी किए गए ट्रैक्टर को गुना लेकर आया था इस दौरान शहर में पुलिस वाहनों की लगातार गश्त एवं चैकिंग देखकर उसे पुलिस द्वारा पीछा किए जाने का अंदेशा हुआ जिसके चलते उसने चोरी किये गये ट्रैक्टर को गुना के गायत्री मंदिर के पास छोड़ दिया और स्वयं वापस अपने गांव पहुंच गया तदोपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया फरियादी द्वारा ट्रैक्टर की कीमत करीब 05 लाख रुपये बताई गई है इस प्रकार रात्रि करीब 02 बजे ट्रैक्टर चोरी की सूचना प्राप्त होने से लेकर महज 04 घंटे के भीतर गुना पुलिस द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करते हुए चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया गुना पुलिस की इस तत्पर और सफल कार्यवाही में निम्नानुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है थाना बजरंगगढ़ : थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि भंवर सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक नवल किशोर आरक्षक महेश बंजारा आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मुकेश वर्मा एवं आरक्षक अभयराज रघुवंशी थाना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप भार्गव, सउनि रामभरोसा बैरागी एवं एनआरएस सदस्य जीतू अहिरवार, ज्वाला यादव व मयंक सूद पुलिस कंट्रोल रूम निरीक्षक विकास उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विजय कुमार झावा, प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता एवं आरक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी साइबर सेल : आरक्षक भूपेन्द्र खटीक

- Post by Shubham soni1
- एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।1
- चाचौड़ा: राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, लापरवाह सेल्समैन निलंबित चाचौड़ा: कुसुमपुरा पंचायत के ग्रामीण पिछले लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चाचौड़ा अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जनसुनवाई में पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय पर राशन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण कुसुमपुरा राशन दुकान संचालक (सेल्समैन) को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण सुचारू कराया जाएगा।4
- कोटडापार,लक्ष्मण टेकरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से 5 सितम्बर तक हो रही आयोजित। कोटडापार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अगस्त से प्रारम्भ। छबड़ा(बारां) ईश्वर की परम कृपा से समस्त यादव (अहीर) समाज मध्यप्रदेश-राजस्थान तहसील छबड़ा द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि यह कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 30 अगस्त 2026 से प्रारम्भ होकर 5 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।कथा स्थल - राधा कृष्ण मंदिर,नन्द भवन लक्ष्मण टेकरी,कोटरा पार,कथा का वाचन परम पूज्य सुश्री पूनम जी यादव (सैफई, इटावा उ.प्र.) के सानिध्य में किया जा रहा है।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को लक्ष्मण टेकरी के महन्त 108 श्री नारायण गिरी जी महाराज का सानिध्य ओर दर्शन लाभ भी प्राप्त होगा।मंदिर के पुजारी पं.श्री छोटू जी भार्गव के अनुसार कथा की रूपरेखा,शुभ मिति भाद्रपद बुदी 2,रविवार दिनांक 30.08.2026 को श्री गणेश पूजन,कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ।शुक्रवार दिनांक 04.09.2026 (भाद्रपद बुदी 8) को रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।शनिवार दिनांक 05.09.2026 (भाद्रपद बुदी 9) को कथा का समापन,पूर्णाहुति ओर प्रसाद वितरण एवं विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा। समस्त यादव समाज ने धर्मप्रेमी बन्धुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कथा स्थल कोटडापार पर पधार कर कथा वाचक पूनम यादव जी के मुखारविन्द से कथामृत का अमृतपान कर अपने मानव जीवन को सार्थक करें।कथा स्थल का पहुँच मार्ग मोतीपुरा चौकी के बाँके बिहारी चौराहा से उत्तर की ओर 15 किमी तथा भूलोन रेलवे स्टेशन से उत्तर की ओर जेपला से 10 किमी की दूरी पर कथा स्थल कोटडापार लक्ष्मण टेकरी स्थित है।मंगलवार को ध्रुव महाराज के तप की कथा प्रसंग सुन श्रोता भाव विभोर हो गये।कथा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी ओर पूनम जी के भजनों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर नृत्य करने लगें।4
- विदिशा-लटेरी-मुरवास में वन विभाग का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन,50 हेक्टेयर वन भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त विदिशा-लटेरी-मुरवास में वन विभाग का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन,50 हेक्टेयर वन भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त1
- जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की स्लग : जमीन की मांग - कुरवाई के ग्राम जरगुवा में रहने वाले आदिवासी सहरिया परिवारों ने जनसुनवाई में लगाई जमीन की गुहार - करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा भूमि देने की मांग की लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुरवाई तहसील के ग्राम जरगुवा से पहुंचे आदिवासी सहरिया परिवारों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। करीब एक दर्जन परिवारों ने जीवन-यापन के लिए एक-एक बीघा जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें जमीन मिल जाती है तो वे खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। फिलहाल शासन की ओर से उन्हें कुटीर आवंटित है और राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन परिवार चलाने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वहीं, मामले में अधिकारी ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं। ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजने की कार्रवाई की जाएगी। बाईट : अनीता सहरिया बाईट : ग्रामीण बाईट : एसडीएम मनीष जैन3
- शमशाबाद-विदिशा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल#शमशाबाद#तिनसियाई #जनताखबर शमशाबाद-विदिशा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,चालक गंभीर घायल#शमशाबाद#तिनसियाई #जनताखबर1
- बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर पाया काबू। अशोकनगर। मंगलवार रात्रि 1:00 बजे बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया थाना प्रभारी बहादुरपुर द्वारा मुंगावली फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी को मोबाइल पर सूचना दी गई तभी तत्काल फायर प्रभारी द्वारा मुंगावली से फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर रवाना की गई फायर टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। फायर टीम में ड्राईवर प्रेमनारायण नरवरिया सौरभ भगवत पटेल ने आग पर काबू पाया।1
- फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या स्लग : फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या पिता के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, मौके पर मौत; बेटा गिरफ्तार कुरवाई में सनसनीखेज वारदात, पिता की हत्या कर भागा बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार लोकेशन : कुरवाई, विदिशा एंकर : विदिशा के कुरवाई में शराब और खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वीओ : मामला ग्राम तलापार का है, जहां 28 अगस्त की रात चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार का अपने पिता सोमत अहिरवार से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) VNS के तहत कार्रवाई की है। बाइट : मोनिका तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक4