Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Ravindra
एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।1
- गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा *गुना पुलिस के टीमवर्क का परिणाम, बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा* *थाना बजरंगगढ़, कैंट, डायल-112, सी सी टीवी एवं साइबर सेल के प्रभावी समन्वय से महज 04 घंटे के भीतर ट्रेक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार* गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुआ करीब 05 लाख रुपये कीमत का आयसर ट्रैक्टर महज 04 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । दिनांक 30-31 अगस्त 2026 की रात्रि में कॉलर प्यारे खाँ पुत्र हसन खाँ निवासी ग्राम भौरागिर्द थाना बजरंगगढ़ के द्वारा डायल-112 पर अपने आयसर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 08 एए 8443 के चोरी होने की सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होते ही बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई एवं फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 96/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा फरियादी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ट्रैक्टर के आने-जाने वाले संभावित मार्गों पर सघन पतारसी की गई । पुलिस टीम द्वारा भौरागिर्द, बरखेड़ा गिर्द, पिपरोदा गिर्द, परसोदा, गेहूंखेड़ा गिर्द, करोद सहित अन्य संभावित स्थानों पर ट्रैक्टर की सरगर्मी से तलाश की गई । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों को चोरी गए ट्रैक्टर की पतारसी हेतु तत्काल अलर्ट किया गया पतारसी के दौरान सीसीटीव्ही कैमरों के विश्लेषण में चोरी गया ट्रैक्टर गुना शहर की ओर आता हुआ दिखाई दिया बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा सीसीटीवी टीम से समन्वय कर संबंधित फुटेज निकलवाए जाकर सीसीटीव्ही फुटेज में ट्रैक्टर ले जाते हुए दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान सोनू पुत्र प्यार खाँ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भौरागिर्द के रूप में की गई इसके बाद साइबर सेल की सहायता से संदिग्ध को ट्रेस तत्काल उसे राउंडअप कर पूछताछ की गई पूछताछ में उसके द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाना स्वीकारते हुए बताया कि वह चोरी किए गए ट्रैक्टर को गुना लेकर आया था इस दौरान शहर में पुलिस वाहनों की लगातार गश्त एवं चैकिंग देखकर उसे पुलिस द्वारा पीछा किए जाने का अंदेशा हुआ जिसके चलते उसने चोरी किये गये ट्रैक्टर को गुना के गायत्री मंदिर के पास छोड़ दिया और स्वयं वापस अपने गांव पहुंच गया तदोपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया फरियादी द्वारा ट्रैक्टर की कीमत करीब 05 लाख रुपये बताई गई है इस प्रकार रात्रि करीब 02 बजे ट्रैक्टर चोरी की सूचना प्राप्त होने से लेकर महज 04 घंटे के भीतर गुना पुलिस द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करते हुए चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया गुना पुलिस की इस तत्पर और सफल कार्यवाही में निम्नानुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है थाना बजरंगगढ़ : थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि भंवर सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक नवल किशोर आरक्षक महेश बंजारा आरक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, आरक्षक मुकेश वर्मा एवं आरक्षक अभयराज रघुवंशी थाना कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप भार्गव, सउनि रामभरोसा बैरागी एवं एनआरएस सदस्य जीतू अहिरवार, ज्वाला यादव व मयंक सूद पुलिस कंट्रोल रूम निरीक्षक विकास उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विजय कुमार झावा, प्रधान आरक्षक राजेश गुप्ता एवं आरक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी साइबर सेल : आरक्षक भूपेन्द्र खटीक1
- मंदिर में चोरी… फिर दूसरी वारदात की तैयारी, जंगल से दबोचे राजस्थान के दो शातिर चोर फतेहगढ़ बालाजी मंदिर से ₹50 हजार का चांदी का मुकुट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी का मुकुट और बाइक बरामद गुना/फतेहगढ़। फतेहगढ़ के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजस्थान के बारां जिले के रहने वाले दो संदिग्धों को उस समय दबोच लिया, जब वे एक अन्य मंदिर में चोरी की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब ₹50 हजार कीमत का चांदी का मुकुट और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूजा-सफाई के दौरान दिखा संदिग्ध, मंदिर में जाकर देखा तो मुकुट गायब पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ थाने में फरियादी निरोत्तम दास बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे रोकड़िया बालाजी मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को मंदिर से उतरकर जाते देखा। संदेह होने पर जब मंदिर के अंदर जाकर देखा गया तो बालाजी की प्रतिमा पर बंधा चांदी का मुकुट गायब मिला। मामले में फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/26, धारा 305(d), 331(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 31 अगस्त को जंगल में मिली बड़ी सुराग मंदिर चोरी की जांच के बीच पुलिस को 31 अगस्त को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति अनारद के जंगल क्षेत्र में स्थित एक अन्य हनुमान मंदिर के आसपास घूम रहे हैं और वहां चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ पुलिस ने जनसहयोग से मौके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मुकेश पुत्र बृजमोहन कुशवाह, उम्र 38 वर्ष और सदीक पुत्र छुट्टन बेग, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी नाहरगढ़, जिला बारां, राजस्थान के रूप में हुई। पूछताछ में बालाजी मंदिर चोरी कबूली पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अनारद क्षेत्र के मंदिर में चोरी करने की नीयत से आने की बात बताई। इसी दौरान उन्होंने 29 अगस्त 2026 को फतेहगढ़ स्थित बालाजी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। मुकुट की अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है, भी जब्त की गई। एक चोरी का खुलासा, दूसरी वारदात होने से पहले रोकी फतेहगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ बालाजी मंदिर चोरी का खुलासा ही नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने संभावित रूप से होने वाली एक और मंदिर चोरी की वारदात को भी समय रहते विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को दूसरी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। राजस्थान में भी चोरी के कई मामले दर्ज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सदीक बेग के खिलाफ राजस्थान के बारां जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की और जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों के नशे का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है। एसपी हितिका वासल के नेतृत्व में कार्रवाई यह कार्रवाई गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम ने की। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम का भी योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई में मंदिर चोरी का मुकुट बरामद होने के साथ ही दूसरी संभावित चोरी को रोकना भी अहम सफलता माना जा रहा है।1
- पीजी कॉलेज प्राचार्य बीके तिवारी एवं पुस्तकालय एवं कीड़ा विभाग के प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई गुना पुस्तकालय एवं क्रीडा विभाग द्वारा डॉ. बृजकिशोर तिवारी प्राचार्य एवं हरवीर सिंह रघुवंशी, सहायक ग्रंथपाल, एवं क्रीडा विभाग प्रभारी का सेवानिवृति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन पी.जी. कॉलेज के पुस्तकालय विभाग में आयोजित किया गया, डॉ. बी.के. तिवारी एवं हरवीर सिंह रघुवंशी का सभी महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्हं एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. तिवारी जी ने इस महाविद्यालय मे 41 वर्ष 09 माह की सेवा दी एवं रघुवंशी ने इस महाविद्यालय को 30 वर्ष 11 माह की सेवाएँ देकर आज दिनांक 31.08.2026 को सेवानिवृत होने पर महाविद्यालय परिवार ने भावविहीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिसमें डॉ. बृजकिशोर तिवारी, प्राचार्य एवं हरवीर सिंह रघुवंशी, को अभिनंदन पत्र प्रदान करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों, सेवा का एवं गुणों पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत होने पर विदाई की गई जिसमें पुस्तकालय एवं क्रीडा विभाग का स्टॉफ डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. राजीव चतुर्वेदर्दी, डॉ. राजेश दिवाकर, डॉ. नरेन्द्र सिंह जाट, मनोज शुक्ला, शैलेन्द्र शर्मा नरेन्द्र वर्मा, श्रीमति मीता श्रीवास्तव, दीपक रघुवंशी, जोनू कुशवाह, कमलेश मांझी, राजेन्द्र पहाडिया, विनोद रजक, प्रदान मराठा, सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।2
- गुना नगर के आती प्राचीन भुजरिया तालाब पर भुजरिया विसर्जन1
- बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर पाया काबू। अशोकनगर। मंगलवार रात्रि 1:00 बजे बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया थाना प्रभारी बहादुरपुर द्वारा मुंगावली फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी को मोबाइल पर सूचना दी गई तभी तत्काल फायर प्रभारी द्वारा मुंगावली से फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर रवाना की गई फायर टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। फायर टीम में ड्राईवर प्रेमनारायण नरवरिया सौरभ भगवत पटेल ने आग पर काबू पाया।1
- अयोध्या धाम के परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज गुना आगमन पर भव्य स्वागत किया गया श्री पंचमुखी हनुमान जी आश्रम, नंदिनी गौशाला, राम भरोसे के महंत, परम पूज्य गुरुदेव सियाराम जी महाराज के प्रथम गुना नगर आगमन पर शनि मंदिर, पंचमुखी कॉलोनी के समस्त भक्तों द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भक्तों ने आतिशबाजी, ढोल-धमाकों एवं पुष्पवर्षा के साथ गुरुदेव का स्वागत कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में उनके वक्त उपस्थित रहे गुना वाशियो के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अयोध्या धाम के हमारे दादा गुरु द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सियाराम महाराज को रंग वाटिका के महंत के रूप में सुशोभित किया गया है। इस पावन अवसर पर सभी गुना के भक्तों की तरफ से गुरुदेव को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।1
- उज्जैन में किन्नर अघोरी का VIDEO वायरल ...!! जलती चिता से कथित मांस निकालकर खाने का दावा उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में खुद को ‘अघोरी’ बताने वाली एक महिला द्वारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्काराधीन मानव देह के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धारदार हथियार से क्रियाएं की जा रही है। जलती चिता से कथित मानव मांस के साथ खिलवाड़ किए जाने वाले VIDEO के वायरल होने के बाद से संत समाज ने नाराज़गी जताते हुए, FIR की मांग है......1