Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर पाया काबू। अशोकनगर। मंगलवार रात्रि 1:00 बजे बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया थाना प्रभारी बहादुरपुर द्वारा मुंगावली फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी को मोबाइल पर सूचना दी गई तभी तत्काल फायर प्रभारी द्वारा मुंगावली से फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर रवाना की गई फायर टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। फायर टीम में ड्राईवर प्रेमनारायण नरवरिया सौरभ भगवत पटेल ने आग पर काबू पाया।
ADJ,Alim Dyer Journalist
बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में लगी भीषण आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर पाया काबू। अशोकनगर। मंगलवार रात्रि 1:00 बजे बहादुरपुर तहसील के ग्राम घाटबमुरिया में सीमेंट से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया थाना प्रभारी बहादुरपुर द्वारा मुंगावली फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी को मोबाइल पर सूचना दी गई तभी तत्काल फायर प्रभारी द्वारा मुंगावली से फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर रवाना की गई फायर टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर भीषण आग पर काबू पाया। फायर टीम में ड्राईवर प्रेमनारायण नरवरिया सौरभ भगवत पटेल ने आग पर काबू पाया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को किये वापिस। ललितपुर पुलिस ने अगस्त माह में 80 खोये हुए मोवाइल बरामद करके वास्तविक मोवाइल मालिकों को वापिस किये हैं इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद में खोये हुए मोबाइल के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानो पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमें साइबर क्राइम थाना ललितपुर एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 80 खोये/गिरे मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।1
- विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा कनकद्दर जल प्रपात, सैलानियों का बढ़ा आकर्षण ललितपुर की गोना वन रेंज और मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ कनकद्दर जल प्रपात है, जो बेहद सुंदर है। यह जल प्रपात विंध्यांचल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है। यहां की वादियां मन को सुकून देती हैं। करीब 70 फीट ऊपर से गिर रहे पानी की आवाज काफी दूर तक सुनाई देती है। यहां पहुंचने के लिए दो रास्ते है, इनमें से एक मध्य प्रदेश के मालथोन से अमारी गाँव होकर पहुंचा जा सकता है और दूसरा रास्ता ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द से जंगल के रास्ते से होकर पहुंच सकते हैं, यह रास्ता कठिनाई भरा है लेकिन यह रोमांच से भरा है। इन दिनों सैलानियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।1
- एमपी पुलिस में 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक, चालक और सब-इंस्पेक्टर सहित 7,500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्दीधारी सेवाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विभाग द्वारा परीक्षा कार्यक्रम, शारीरिक दक्षता परीक्षण और आयु सीमा के नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।1
- इस वीडियोज मे देख सकते इस मनोबादी कुत्ते ने बाबा साहब का अपमान किया है इसको कडी से कडी सजा दी जाए निबासी टीकमगढ के मबई गांव का रहने बाला है प्रशासन इस ध्यान दे जय भीम जय संविधान जय भारत1
- सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है| बसंत के महीने में प्राकृतिक रुप से फूल खिलना और सावन के महीने में झूला झूलना, काफी पुराने समय से परंपरा चली आ रही है1
- लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत थाने में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा रंग, परमार्थ सेवा संगठन बीना की नारी शक्ति सेवा मित्रों ने पुलिस भाइयों को बांधे रक्षासूत्र बीना रक्षाबंधन पर परमार्थ सेवा संगठन की महिलाओं ने थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस स्टाफ को बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना कर कानून व्यवस्था में सहयोग का लिया संकल्प बीना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परमार्थ सेवा संगठन की महिला शक्ति बीना थाने पहुंची, जहां महिलाओं ने थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने बीना की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प भी लिया। वहीं थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस स्टाफ ने महिलाओं के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ज्योति शराफ, ममता चौरसिया, रितु राजा बुंदेला, दमयंती ठाकुर, विशाखा लोधी, ओमवती तिवारी, अंजली योगी, माही शाक्य, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रविशंकर अवस्थी, मनोहर लाल दीक्षित एवं प्रोफेसर डालचंद पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। लोकेशन बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत थाने में दिखा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा रंग, परमार्थ सेवा संगठन बीना की नारी शक्ति सेवा मित्रों ने पुलिस भाइयों को बांधे रक्षासूत्र बीना रक्षाबंधन पर परमार्थ सेवा संगठन की महिलाओं ने थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस स्टाफ को बांधी राखी, लंबी उम्र की कामना कर कानून व्यवस्था में सहयोग का लिया संकल्प बीना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परमार्थ सेवा संगठन की महिला शक्ति बीना थाने पहुंची, जहां महिलाओं ने थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने बीना की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प भी लिया। वहीं थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस स्टाफ ने महिलाओं के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ज्योति शराफ, ममता चौरसिया, रितु राजा बुंदेला, दमयंती ठाकुर, विशाखा लोधी, ओमवती तिवारी, अंजली योगी, माही शाक्य, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रविशंकर अवस्थी, मनोहर लाल दीक्षित एवं प्रोफेसर डालचंद पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- महरौनी में रजिस्ट्रार आफिस के सामने दो पक्षों में चले लाठी डण्डे। शान्ति भंग करने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ हुई कार्यवाही, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी। ललितपुर- तहसील परिसर महरौनी में ग्राम गुढ़ा मडावरा थाना नाराहट निवासी भोले कुशवाहा व जगदीश कुशवाहा, देशराज पुत्रगण रघुवर जो आपस में सगे भाई है । पिता रघुवर द्वारा जमीन की रजिस्ट्री करने को लेकर आपस में वाद-विवाद हो गया ।इस मामले की सूचना पर थाना महरौनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शांति-व्यवस्था के दृष्टिगत भोले कुशवाहा आदि 03 व्यक्तियों का शांति भंग करने के आरोप में चालान करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई है।1
- उज्जैन में किन्नर अघोरी का VIDEO वायरल ...!! जलती चिता से कथित मांस निकालकर खाने का दावा उज्जैन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में खुद को ‘अघोरी’ बताने वाली एक महिला द्वारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्काराधीन मानव देह के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धारदार हथियार से क्रियाएं की जा रही है। जलती चिता से कथित मानव मांस के साथ खिलवाड़ किए जाने वाले VIDEO के वायरल होने के बाद से संत समाज ने नाराज़गी जताते हुए, FIR की मांग है......1
- फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या स्लग : फावड़े से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार शराब और खाना बनाने को लेकर विवाद, बेटे ने फावड़े से पिता की हत्या पिता के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा वार, मौके पर मौत; बेटा गिरफ्तार कुरवाई में सनसनीखेज वारदात, पिता की हत्या कर भागा बेटा चंद घंटों में गिरफ्तार लोकेशन : कुरवाई, विदिशा एंकर : विदिशा के कुरवाई में शराब और खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वीओ : मामला ग्राम तलापार का है, जहां 28 अगस्त की रात चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार का अपने पिता सोमत अहिरवार से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) VNS के तहत कार्रवाई की है। बाइट : मोनिका तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक4