logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#पंजाब : श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे तीन दिवसीय होला मोहल्ला में आज अंतिम दिन मोहल्ला निकाला गया

2 hrs ago
user_न्यूज रिपोर्टर
न्यूज रिपोर्टर
Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
2 hrs ago

#पंजाब : श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे तीन दिवसीय होला मोहल्ला में आज अंतिम दिन मोहल्ला निकाला गया

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    1 hr ago
  • सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंद किए गए सीनियर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल बिलासपुर की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर में जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर के समय से चल रहे इस स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई, लेकिन चैतरफा विरोध के बाद उसकी बहाली को लेकर अभी तक केवल आश्वासन देकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। बेहतर होगा कि इस स्कूल की बहाली की अधिसूचना जल्द जारी की जाए, अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस सरकार विभिन्न संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही रही है। एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन, हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन और बिलासपुर में गल्र्स आईटीआई समेत कई संस्थान बंद किए जा चुके हैं। वर्ष 1971 से चल रहा एमएंडटी सर्कल भी शिफ्ट कर दिया गया। अब इस सरकार की नजर बिलासपुर गल्र्स स्कूल पर भी पड़ गई है। लड़कियों के लिए अलग स्कूल गोविंद सागर में जलमग्न हो चुके पुराने शहर के समय खोला गया था। उसके बाद इसे नए शहर में शुरू किया गया। गत 18 फरवरी को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के जिन 38 स्कूलों को मर्ज किया गया, उनमें यह गल्र्स स्कूल भी शामिल है। इसमें इतनी तेजी दिखाई गई कि प्रिंसीपल को उसी दिन शाम के समय स्कूल से रिलीव करके डिप्टी डायरेक्टर आॅफिस में ज्वाइन करवा दिया गया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चैतरफा विरोध के बाद सरकार की ओर से सफाई दी गई कि बिलासपुर गल्र्स स्कूल बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस बारे अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे पहले बिलासपुर गल्र्स आईटीआई बंद किए जाने पर भी यही आश्वासन दिया गया था कि उसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस है। ऐसे में गल्र्स स्कूल की बहाली को लेकर केवल मौखिक बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि गल्र्स स्कूल को बहाल करने की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए, ताकि इसे लेकर पैदा हुआ असमंजस दूर हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार को अपना यह तुगलकी फरमान महंगा पड़ेगा।
    1
    सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंद किए गए सीनियर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल बिलासपुर की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर में जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर के समय से चल रहे इस स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई, लेकिन चैतरफा विरोध के बाद उसकी बहाली को लेकर अभी तक केवल आश्वासन देकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। बेहतर होगा कि इस स्कूल की बहाली की अधिसूचना जल्द जारी की जाए, अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस सरकार विभिन्न संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही रही है। एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन, हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन और बिलासपुर में गल्र्स आईटीआई समेत कई संस्थान बंद किए जा चुके हैं। वर्ष 1971 से चल रहा एमएंडटी सर्कल भी शिफ्ट कर दिया गया। अब इस सरकार की नजर बिलासपुर गल्र्स स्कूल पर भी पड़ गई है। लड़कियों के लिए  अलग स्कूल गोविंद सागर में जलमग्न हो चुके पुराने शहर के समय खोला गया था। उसके बाद इसे नए शहर में शुरू किया गया। गत 18 फरवरी को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के जिन 38 स्कूलों को मर्ज किया गया, उनमें यह गल्र्स स्कूल भी शामिल है। इसमें इतनी तेजी दिखाई गई कि प्रिंसीपल को उसी दिन शाम के समय स्कूल से रिलीव करके डिप्टी डायरेक्टर आॅफिस में ज्वाइन करवा दिया गया।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चैतरफा विरोध के बाद सरकार की ओर से सफाई दी गई कि बिलासपुर गल्र्स स्कूल बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस बारे अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे पहले बिलासपुर गल्र्स आईटीआई बंद किए जाने पर भी यही आश्वासन दिया गया था कि उसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस है। ऐसे में गल्र्स स्कूल की बहाली को लेकर केवल मौखिक बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि गल्र्स स्कूल को बहाल करने की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए, ताकि इसे लेकर पैदा हुआ असमंजस दूर हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार को अपना यह तुगलकी फरमान महंगा पड़ेगा।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी संध्या के मौके पर हिमाचली कलाकारों ने जमकर धूम मचाई इस मौके पर इंडियन आइडल प्रेम अनिल शर्मा ने भी अपनी गानों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया
    1
    राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी संध्या के मौके पर हिमाचली कलाकारों ने जमकर धूम मचाई इस मौके पर इंडियन आइडल प्रेम अनिल शर्मा ने भी अपनी गानों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ... पर झूमे दर्शक,सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुनंदा शर्मा व अनुज शर्मा के नाम हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग हर गीत पर तालियां बजाते और भांगड़ा करते नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया। गायक अनुज शर्मा मंच पर पहुंच कर “श्री गणेशा देवा...” से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “गुरूआं...”, “चन्ना मेरेया”, “जुगनी”, “गुलाबी आंखें”, “गंदी बात” और “साड़ी के फॉल सा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और ऊर्जा से दर्शक सीटियों और तालियों से स्वागत करते रहे। जैसे ही सुनंदा शर्मा मंच पर पहुंचीं, माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग गया। उन्होंने “चंडीगढ़ का छोकरा” से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उनके स्टेज पर आते ही एक युवक उत्साह में मंच तक भागकर पहुंच गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत हटाकर व्यवस्था बहाल की। इसके बाद सुनंदा शर्मा ने “तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ...”, “मेरी मम्मी नू पसंद नियो तू...”, “दिल ले गया कोई...”, “बूहे बारियां”, “नी आज फिर किथे चली हैं मोरनी बनके”, “गुड़ नाल इश्क मीठा”, “काला चश्मा” और “दिल चोरी साडा हो गया” जैसे हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत पर दर्शक झूमते रहे और पंडाल भांगड़ा की थाप से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। देर रात तक युवा वर्ग पंजाबी गानों पर नाचता रहा।
    2
    तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ... पर झूमे दर्शक,सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुनंदा शर्मा व अनुज शर्मा के नाम
हमीरपुर।
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संगीत, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही। इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग हर गीत पर तालियां बजाते और भांगड़ा करते नजर आए।कार्यक्रम का शुभारंभ भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया।
गायक अनुज शर्मा मंच पर पहुंच कर “श्री गणेशा देवा...” से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद “गुरूआं...”, “चन्ना मेरेया”, “जुगनी”, “गुलाबी आंखें”, “गंदी बात” और “साड़ी के फॉल सा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और ऊर्जा से दर्शक सीटियों और तालियों से स्वागत करते रहे।
जैसे ही सुनंदा शर्मा मंच पर पहुंचीं, माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग गया। उन्होंने “चंडीगढ़ का छोकरा” से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उनके स्टेज पर आते ही एक युवक उत्साह में मंच तक भागकर पहुंच गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत हटाकर व्यवस्था बहाल की।
इसके बाद सुनंदा शर्मा ने “तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ...”, “मेरी मम्मी नू पसंद नियो तू...”, “दिल ले गया कोई...”, “बूहे बारियां”, “नी आज फिर किथे चली हैं मोरनी बनके”, “गुड़ नाल इश्क मीठा”, “काला चश्मा” और “दिल चोरी साडा हो गया” जैसे हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत पर दर्शक झूमते रहे और पंडाल भांगड़ा की थाप से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल और उत्साहपूर्ण हो गया। देर रात तक युवा वर्ग पंजाबी गानों पर नाचता रहा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिमला के तारा हॉल में एक करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज, स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मिलेगी राहत शिमला के तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निरीक्षण शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों और स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। जनारथा ने कहा कि तारा हॉल में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। VO—- विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को सुविधा होगी और शहर का विकास भी होगा। तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इस ब्रिज के बनने से उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा। बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला
    1
    शिमला के तारा हॉल में एक करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज, स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मिलेगी राहत 
शिमला के तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निरीक्षण शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों और स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। जनारथा ने कहा कि तारा हॉल में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
VO—- विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को सुविधा होगी और शहर का विकास भी होगा। तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इस ब्रिज के बनने से उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा।
बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    2
    बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में मंगलवार को चोथी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर पांचवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी।
इस मौके पर स्कूल के केन्द्र अध्यापक राकेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बताया कि हमें आगे बढ़ने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई करना जरूरी है।और सबसे जरूरी है अनुशासन।बहीं पर स्टेज सचिव संजय धीमान की देखरेख में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने जूनियर साथियों को आने वाले परीक्षा परिणाम में बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जूनियर साथियों ने अपने सीनियर साथियों को खुद के तैयार किए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सीनियर साथियों ने भी अपने जूनियर साथियों को गिफ्ट दिए।
इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश सिंह,राहुल सूमन,संजय धीमान,सपना देवी,निलम कुमारी सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नालागढ़ के जयनगर गौशाला मामले को लेकर गौ रक्षको की टीम ने रामशहर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर को सोंपा ज्ञापन नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर तहसील कार्यालय में आज गौरक्षक के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए उन्होंने नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग रामशहर और पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारीयों को 13 मार्च 2026 के लिए जयनगर में एकत्रित होने और गौशाला को पूर्ण रूप से बंद करने बारे ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया है इसी विषय को लेकर नायब तहसीलदार ने डॉक्टर पशु चिकित्सालय से बातचीत की उन्होंने बताया कि डॉक्टर मौके पर गया और वहां पाया कि एक व्यक्ति 36 गोवंश को चल रहा है जो कि असंभव है और भी काफी मुद्दे सामने रखे गए जैसे गौ माता के लिए उचित सुविधाएं वहां पर नहीं है वहां पर अभी तक एक व्यक्ति ही इस गौशाला की देखरेख कर रहा है इस मौके पर राम शहर में संजीव शर्मा संजू परमजीत तरसेम लाल जगदीश सुरेश नीलू ठाकुर विक्रम ठाकुर प्रदीप ठाकुर सुरेश भारद्वाज ने ज्ञापन सोंपा नया तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमने अपनी ओर से इन सभी को 10 तारीख को अपने तहसील कार्यालय में अवगत करवाने के लिए यहां से डाक तैयार कर कर भेज दी है ताकि जो है यह लोग 10 तारीख को यहां आए उसके बाद जो भी आगे की कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी और 13 तारीख को यह जिस तरह से भी चाहते हैं उसके लिए हम इनके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे
    1
    नालागढ़ के जयनगर गौशाला मामले को लेकर गौ रक्षको की टीम ने रामशहर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर को सोंपा ज्ञापन 
नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर तहसील कार्यालय में आज गौरक्षक के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए उन्होंने नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग रामशहर और पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारीयों को 13 मार्च 2026 के लिए जयनगर में एकत्रित होने और गौशाला को पूर्ण रूप से बंद करने बारे ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया है इसी विषय को लेकर नायब तहसीलदार ने डॉक्टर पशु चिकित्सालय से बातचीत की उन्होंने बताया कि डॉक्टर मौके पर गया और वहां पाया कि एक व्यक्ति 36 गोवंश को चल रहा है जो कि असंभव है 
और भी काफी मुद्दे सामने रखे गए जैसे गौ माता के लिए उचित सुविधाएं वहां पर नहीं है वहां पर अभी तक एक व्यक्ति ही इस गौशाला की देखरेख कर रहा है 
इस मौके पर राम शहर में संजीव शर्मा संजू परमजीत तरसेम लाल जगदीश सुरेश नीलू ठाकुर विक्रम ठाकुर प्रदीप ठाकुर सुरेश भारद्वाज ने ज्ञापन सोंपा
नया तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमने अपनी ओर से इन सभी को 10 तारीख को अपने तहसील कार्यालय में अवगत करवाने के लिए यहां से डाक तैयार कर कर भेज दी है ताकि जो है यह लोग 10 तारीख को यहां आए उसके बाद जो भी आगे की कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी और 13 तारीख को यह जिस तरह से भी चाहते हैं उसके लिए हम इनके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे
    user_पवन कुमार पत्रकार
    पवन कुमार पत्रकार
    Local News Reporter बद्दी, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.