Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर का अपील
Aditya pandey
कुशीनगर के जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर का अपील
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़1
- पडरौना,कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव में चल रहे शादी समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गांव का ही एक युवक शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि उसे समझाने पहुंचे उसके भाई गोविंद और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोविंद अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।1
- Breaking कुशीनगर - बकरी चराने के विवाद में चाकूबाजी - चाकूबाजी की घटना से मचा हड़कंप - दो समुदायों के मामलें के बाद पुलिस हुई अलर्ट - चाकूबाजी की घटना में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेजा गया - पुलिस मामलें की जांच में जुटी - कसया क्षेत्र के शिवपुर का मामला।1
- गायक ध्रुव मुस्कान द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति लड़की का जन्मदिन के अवसर पर आप किसी भी शुभ अवसर पर संपर्क करने के लिए फेसबुक पर ध्रुव मुस्कान आईडी सर्च करें।1
- कुशीनगर में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सफाई दी है। डीएम और एसपी कुशीनगर ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 14मार्च शनिवार दोपहर करीब 2:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल36अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,141लीटर शराब, 42 सिलेंडर चार गाय चार बछड़ा,एवं 4 छोटा पाड़ा बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- कुशीनगर जटहा बाजार थाना के नवागत अध्यक्ष अभिनव मिश्रा का स्वागत सुहाना ने अपने सुरीले अंदाज में किया तो थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा सुहाना के गीतों के हुए दीवाना पूर्वांचल असोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मराज पांडे इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक बंडल पांडे जटहा बाजार के मशहूर गायक सुभाष सुहाना ने अपने सुरीली अंदाज में नवागत थाना अध्यक्ष को गीत के माध्यम से स्वागत अभिनंदन की1
- प्रमोद रौनियार। कुशीनगर। जनपद में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी गैस एजेंसियों के डीलर तथा पेट्रोल-डीजल पंप प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी वितरकों को निर्देश दिया कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल और डीजल का वितरण सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग या आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आपदा जैसी स्थिति में अवसर का लाभ उठाकर कालाबाजारी करने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में पुलिस विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ने पर डायल 112 की टीम सहित अन्य पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने व्यवहार और संवाद के माध्यम से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एजेंसी के कर्मचारी भी ग्राहकों के साथ शालीन और पारदर्शी व्यवहार करें, जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इसके साथ ही एजेंसी संचालकों को अपने परिसर में संबंधित अधिकारियों और आवश्यक संपर्क नंबरों का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एजेंसियों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- आज 14मार्च शनिवार दोपहर करीब 2:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख73हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1