Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सफाई दी है। डीएम और एसपी कुशीनगर ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें।
Sagar Pathak
कुशीनगर में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सफाई दी है। डीएम और एसपी कुशीनगर ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रमोद रौनियार। कुशीनगर। जनपद में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी गैस एजेंसियों के डीलर तथा पेट्रोल-डीजल पंप प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि जनपद में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी वितरकों को निर्देश दिया कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ गैस, पेट्रोल और डीजल का वितरण सुनिश्चित करें तथा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग या आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आपदा जैसी स्थिति में अवसर का लाभ उठाकर कालाबाजारी करने या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति में पुलिस विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ने पर डायल 112 की टीम सहित अन्य पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने व्यवहार और संवाद के माध्यम से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एजेंसी के कर्मचारी भी ग्राहकों के साथ शालीन और पारदर्शी व्यवहार करें, जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इसके साथ ही एजेंसी संचालकों को अपने परिसर में संबंधित अधिकारियों और आवश्यक संपर्क नंबरों का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही एजेंसियों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- कुशीनगर में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने सफाई दी है। डीएम और एसपी कुशीनगर ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें।1
- कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के भैंसहा घाट पीपा पुल पर ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। गन्ना लदी ट्रैक्टर पुल पर चढ़ ही नहीं पा रही, जिससे किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है दुख की बात यह है कि जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं।प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से निवेदन है कि तत्काल संज्ञान लेकर पीपा पुल की व्यवस्था ठीक कराई जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले समस्या का समाधान हो सके।1
- गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने भाई के साथ मदनपुर जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी संतराज पटेल इन दिनों नेबुवा के पकड़ियहवा गांव में अपनी बहन के घर आई हुई थीं। कुछ दिनों से वहीं ठहरी हुई थीं। उनके भाई भी बिहार से अपने बहन के घर आया था जिसके बाद आज 11 बजे अपने भाई परमा पटेल के साथ मदनपुर जाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि परम पटेल बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के निवासी हैं। वह भी अपनी बहन से मिलने निबुआ आए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाई-बहन मदनपुर माता मंदिर का दर्शन करने के लिए निकले थे। मदनपुर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें सुनीता देवी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया गया। जहां बाये हाथ में फैक्टर होने की संभावना जताई गयी । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़1
- गैस के महंगे दाम, कालाबाजारी, गोदाम से गैस गायब होना, गैस के लिए जनता की परेशानी को लेकर आज समाजवादी पार्टी विधानसभा कुशीनगर द्वारा कसया तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना और प्रदर्शन हुआ। उप जिला अधिकारी महोदय के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। अगर जल्द उपरोक्त मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत करूंगा। आधे घंटे से भी काम की सूचना पर भारी तादात में आए सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री सिकंदर आलम जी, हटा के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री लल्लन चौधरी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी, विधानसभा महासचिव श्री छोटेलाल कुशवाहा जी जिला उपाध्यक्ष श्री अग्रसेन यादव जी जिला पंचायत के सदस्य श्री प्रदीप सिंह जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सैथवार जी, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष श्री अकबर अंसारीजी,कसया ब्लॉक के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह पटेल जी,व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष श्री रवि मद्धेशिया जी, छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष श्री बिरजू चौधरी जी, राष्ट्रीय सचिव चंदन राज, अखिल भारतीय खरवार महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अमेरिकन खरवार जी, श्री आशिक अली जी, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी श्री प्रसून्न जयसवाल जी, श्री प्रियेश गौड़ जी आदि साथी उपस्थिति रहे। जय समाजवाद मा० अखिलेश यादव जिन्दाबाद1
- कुशीनगर( निर्वाण टाइम्स जिला क्राइम रिपोर्टर)। हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) के बावजूद विवादित जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रार्थी विद्यासागर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट पीड़रा, तपा बंचरा, तहसील हाटा ने बताया कि मौजा जगदीशपुर में स्थित आराजी संख्या 1145 समेत अन्य भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कुशीनगर के न्यायालय में वाद संख्या D-20220544000075 लंबित है, जिसमें न्यायालय द्वारा मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सिविल कोर्ट कुशीनगर (सीनियर डिवीजन) में भी वाद संख्या 0278/2024 लंबित है, जहां से भी यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया जा चुका है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी मोतीचंद, किशोरी, ईश्वर पुत्रगण पूर्णवासी व उनके परिजन कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि आराजी संख्या 1141 व 1145 पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। विद्यासागर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “काम बंद हो गया है”। जबकि वास्तविकता यह है कि मौके पर निर्माण कार्य लगातार जारी है और मकान लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह पुलिस की लापरवाही और टालमटोल जारी रही तो न्यायालय के स्थगन आदेश का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और जल्द ही पूरा मकान तैयार हो जाएगा। बताया जाता है कि इस मामले में तहसीलदार हाटा द्वारा भी 03 मार्च 2026 को अवैध निर्माण रोकने के लिए आदेश जारी कर थाना हाटा को पत्र संख्या 243 के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मांग की है कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- कुशीनगर। रसोई गैस (LPG) को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर एलपीजी की कमी को लेकर बेवजह अफवाह फैला रहे हैं और इसके जरिए अपना एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले लोग खुद तो बेनकाब हो ही रहे हैं, साथ ही देश के हितों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। केंद्र सरकार और तेल कंपनियां आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इस मुद्दे पर Bharatiya Janata Party के नेताओं ने भी कहा कि विपक्ष और कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि देश में गैस की आपूर्ति सामान्य है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि वितरण व्यवस्था प्रभावित न हो।1