logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयसवाल इन में महिलाओं ने लिया आर्थिक आत्मनिर्भरता का संकल्प पांढुर्णा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च को जयसवाल इन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्थलक्ष कैपिटल्स की वित्तीय सलाहकार श्रीमती ज्योत्सना पात्रिकर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक व्यवस्था संभालने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं पैसों के सही प्रबंधन और योजना बनाना सीख जाएं, तो पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक जागरूकता, बचत और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत आर्थिक परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

19 hrs ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago
5fdd6207-747b-42cf-8245-2ed77975e2fd

जयसवाल इन में महिलाओं ने लिया आर्थिक आत्मनिर्भरता का संकल्प पांढुर्णा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च को जयसवाल इन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्थलक्ष कैपिटल्स की वित्तीय सलाहकार श्रीमती ज्योत्सना पात्रिकर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक व्यवस्था संभालने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं पैसों के सही प्रबंधन और योजना बनाना सीख जाएं, तो पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक जागरूकता, बचत और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत आर्थिक परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rintu Khan
    1
    Post by Rintu Khan
    user_Rintu Khan
    Rintu Khan
    Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजीव शुक्ला ने मोदीजी से पूछा यहूदी हमारे बाप कबसे हो गये, PM POSHAN योजना विद्यालय भेजने में सफल बोलीं राष्ट्रपति, शिवराज सिंह ने बताया देश में अस्सी करोड़ गरीब हैं, ईरान एक महान शक्तिशाली राष्ट्र बोले ट्रंप,अवेयरनेस है, तो विवाद खत्म- वांगचुक, सूरत में मजदूरों का प्रदर्शन... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    राजीव शुक्ला ने मोदीजी से पूछा यहूदी हमारे बाप कबसे हो गये, PM POSHAN योजना विद्यालय भेजने में सफल बोलीं राष्ट्रपति, शिवराज सिंह ने बताया देश में अस्सी करोड़ गरीब हैं, ईरान एक महान शक्तिशाली राष्ट्र बोले ट्रंप,अवेयरनेस है, तो विवाद खत्म- वांगचुक, सूरत में मजदूरों का प्रदर्शन... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    21 hrs ago
  • बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है। 🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया। 🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया। 🔹 *जब्त सामग्री* पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया— 1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर 2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर 3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।
    1
    बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है।
🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया।
🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया।
🔹 *जब्त सामग्री* 
पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया—
1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर
2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर
3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम
4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बदायूँ आज दिनांक 18 मार्च को विकास भवन के किसान दिवस में जनपद से भारी संख्या में भारतीय
    1
    बदायूँ आज दिनांक 18 मार्च को विकास भवन के किसान दिवस में जनपद से भारी संख्या में भारतीय
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एकलहरा टोल से 100 मीटर दूरी पर बड़ा हादसा, बेकाबू हुआ ट्रक ड्राइवर निकला नशे में, बाल-बाल बचे लोग जुन्नारदेव|सड़क प्रति जिला रिपोर्टर परासिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एकलहरा स्थित टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक सड़क किनारे जा पहुंचा, जिससे आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    एकलहरा टोल से 100 मीटर दूरी पर बड़ा हादसा, बेकाबू हुआ ट्रक
ड्राइवर निकला नशे में, बाल-बाल बचे लोग
जुन्नारदेव|सड़क प्रति जिला रिपोर्टर
परासिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एकलहरा स्थित टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक सड़क किनारे जा पहुंचा, जिससे आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_Yesh Sahu
    Yesh Sahu
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामगांव निवासी किसान कमलेश चढ़ोकार के खेत में गेहूं की फ़सल में विधुत शार्ट सर्किट से आग लग गई डायल 112 की सुचना पर आठनेर की दमकल ने ग्राम जामगांव पहुंचकर खेतो में फैली आग पर काबू पाया किसान ने बताया कि आगजनी की घटना में थोड़ा बहुत गेहूं जला परन्तु फायर ब्रिगेड की तत्परता से खलियान में इकठ्ठा 40 बोरे की खराई एवं 25 एकड़ खड़ा गेहूं जलने से बचा लिया गया जिसमें फायर पायलेट राजेश राने फायरमैन अमित बारस्कर की सुझबुझ से आग पर काबू पाया गया
    1
    आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामगांव निवासी किसान कमलेश चढ़ोकार के खेत में गेहूं की फ़सल में विधुत शार्ट सर्किट से आग लग गई डायल 112 की सुचना पर आठनेर की दमकल ने ग्राम जामगांव पहुंचकर खेतो में फैली आग पर काबू पाया किसान ने बताया कि आगजनी की घटना में थोड़ा बहुत गेहूं जला परन्तु फायर ब्रिगेड की तत्परता से खलियान में इकठ्ठा 40 बोरे की खराई एवं 25 एकड़ खड़ा गेहूं जलने से बचा लिया गया जिसमें फायर पायलेट राजेश राने फायरमैन अमित बारस्कर की सुझबुझ से आग पर काबू पाया गया
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Rintu Khan
    1
    Post by Rintu Khan
    user_Rintu Khan
    Rintu Khan
    Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 🔹दिनांक 18.03.2026 को *मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस* की डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक देवेश वर्मा उर्फ गौतम पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर के पिता से पूछताछ की गई। उनके कथन अनुसार ग्राम के ही साहिल वर्मा एवं उसके साथी हिमांशु वर्मा, सिद्धार्थ रजने तथा निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया द्वारा पिछले लगभग 3 माह से मृतक को एक लड़की से बातचीत करने की बात को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 🔹दिनांक 12.03.2026 को ग्राम जामपानी में आयोजित एक बारात के दौरान भी उक्त आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे अपमानित एवं प्रताड़ित किया गया। घटना से आहत होकर मृतक देवेश वर्मा ने घर लौटकर अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु शाहपुर अस्पताल, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय बैतूल एवं बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 16.03.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। 🔹मर्ग जांच के आधार पर पाया गया कि *आरोपियों द्वारा की गई लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण मृतक ने आत्महत्या की* । इस पर *आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत* अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण -* 1. साहिल वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर 2. हिमांशु वर्मा पिता परशुराम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुही थाना रानीपुर 3. निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया पिता निधिश सिनोटिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर (एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।) तीनों आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹 सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक बी पी सिंह बुंदेला, सहा. उ.नि.सुनील केथवास, सहा. उ.नि.उमेश बिल्लौरे, प्र. आर. सेवलाल कलमें,आर. विकास मसीह , आर. प्रमोद, ड्राइवर प्र.आर.अनूप कहार 🔹 *पुलिस अधीक्षक का संदेश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    2
    🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹दिनांक 18.03.2026 को *मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस* की डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक देवेश वर्मा उर्फ गौतम पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर के पिता से पूछताछ की गई। उनके कथन अनुसार ग्राम के ही साहिल वर्मा एवं उसके साथी हिमांशु वर्मा, सिद्धार्थ रजने तथा निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया द्वारा पिछले लगभग 3 माह से मृतक को एक लड़की से बातचीत करने की बात को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
🔹दिनांक 12.03.2026 को ग्राम जामपानी में आयोजित एक बारात के दौरान भी उक्त आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे अपमानित एवं प्रताड़ित किया गया। घटना से आहत होकर मृतक देवेश वर्मा ने घर लौटकर अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु शाहपुर अस्पताल, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय बैतूल एवं बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 16.03.2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
🔹मर्ग जांच के आधार पर पाया गया कि *आरोपियों द्वारा की गई लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण मृतक ने आत्महत्या की* । इस पर *आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत* अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण -* 
1. साहिल वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर
2. हिमांशु वर्मा पिता परशुराम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुही थाना रानीपुर
3. निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया पिता निधिश सिनोटिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर
(एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।)
तीनों आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹 सराहनीय भूमिका 
थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक बी पी सिंह बुंदेला, सहा. उ.नि.सुनील केथवास, सहा. उ.नि.उमेश बिल्लौरे, प्र. आर. सेवलाल कलमें,आर. विकास मसीह , आर. प्रमोद, ड्राइवर प्र.आर.अनूप कहार
🔹 *पुलिस अधीक्षक का संदेश* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सैंदर साईं इंडियन बाराबंकी गैस लोड लगा हुआ है कस्टमर परेशान है गैस नहीं मिल पा रही है किसी को कुछ बताया जा रहा है किसी को कुछ बताया जाए
    1
    सैंदर साईं इंडियन बाराबंकी गैस लोड लगा हुआ है कस्टमर परेशान है गैस नहीं मिल पा रही है किसी को कुछ बताया जा रहा है किसी को कुछ बताया जाए
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.