Shuru
Apke Nagar Ki App…
जामगांव में किसान के खेत में विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगीं आग दमकल कर्मियों ने पाया काबू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामगांव निवासी किसान कमलेश चढ़ोकार के खेत में गेहूं की फ़सल में विधुत शार्ट सर्किट से आग लग गई डायल 112 की सुचना पर आठनेर की दमकल ने ग्राम जामगांव पहुंचकर खेतो में फैली आग पर काबू पाया किसान ने बताया कि आगजनी की घटना में थोड़ा बहुत गेहूं जला परन्तु फायर ब्रिगेड की तत्परता से खलियान में इकठ्ठा 40 बोरे की खराई एवं 25 एकड़ खड़ा गेहूं जलने से बचा लिया गया जिसमें फायर पायलेट राजेश राने फायरमैन अमित बारस्कर की सुझबुझ से आग पर काबू पाया गया
आठनेर रिपोर्टर
जामगांव में किसान के खेत में विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगीं आग दमकल कर्मियों ने पाया काबू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामगांव निवासी किसान कमलेश चढ़ोकार के खेत में गेहूं की फ़सल में विधुत शार्ट सर्किट से आग लग गई डायल 112 की सुचना पर आठनेर की दमकल ने ग्राम जामगांव पहुंचकर खेतो में फैली आग पर काबू पाया किसान ने बताया कि आगजनी की घटना में थोड़ा बहुत गेहूं जला परन्तु फायर ब्रिगेड की तत्परता से खलियान में इकठ्ठा 40 बोरे की खराई एवं 25 एकड़ खड़ा गेहूं जलने से बचा लिया गया जिसमें फायर पायलेट राजेश राने फायरमैन अमित बारस्कर की सुझबुझ से आग पर काबू पाया गया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है। 🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया। 🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया। 🔹 *जब्त सामग्री* पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया— 1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर 2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर 3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।1
- राजीव शुक्ला ने मोदीजी से पूछा यहूदी हमारे बाप कबसे हो गये, PM POSHAN योजना विद्यालय भेजने में सफल बोलीं राष्ट्रपति, शिवराज सिंह ने बताया देश में अस्सी करोड़ गरीब हैं, ईरान एक महान शक्तिशाली राष्ट्र बोले ट्रंप,अवेयरनेस है, तो विवाद खत्म- वांगचुक, सूरत में मजदूरों का प्रदर्शन... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- क्या इस गाने को मनोरंजन मात्र के लिए बनाया हैं या कीसी और कारण से1
- पांढुर्णा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च को जयसवाल इन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्थलक्ष कैपिटल्स की वित्तीय सलाहकार श्रीमती ज्योत्सना पात्रिकर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक व्यवस्था संभालने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं पैसों के सही प्रबंधन और योजना बनाना सीख जाएं, तो पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक जागरूकता, बचत और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत आर्थिक परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।2
- Post by Rintu Khan1
- Post by Dhiraj Chandel4
- 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 🔹दिनांक 18.03.2026 को *मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस* की डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक देवेश वर्मा उर्फ गौतम पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर के पिता से पूछताछ की गई। उनके कथन अनुसार ग्राम के ही साहिल वर्मा एवं उसके साथी हिमांशु वर्मा, सिद्धार्थ रजने तथा निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया द्वारा पिछले लगभग 3 माह से मृतक को एक लड़की से बातचीत करने की बात को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 🔹दिनांक 12.03.2026 को ग्राम जामपानी में आयोजित एक बारात के दौरान भी उक्त आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे अपमानित एवं प्रताड़ित किया गया। घटना से आहत होकर मृतक देवेश वर्मा ने घर लौटकर अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु शाहपुर अस्पताल, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय बैतूल एवं बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 16.03.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। 🔹मर्ग जांच के आधार पर पाया गया कि *आरोपियों द्वारा की गई लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण मृतक ने आत्महत्या की* । इस पर *आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत* अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण -* 1. साहिल वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर 2. हिमांशु वर्मा पिता परशुराम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुही थाना रानीपुर 3. निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया पिता निधिश सिनोटिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर (एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।) तीनों आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹 सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक बी पी सिंह बुंदेला, सहा. उ.नि.सुनील केथवास, सहा. उ.नि.उमेश बिल्लौरे, प्र. आर. सेवलाल कलमें,आर. विकास मसीह , आर. प्रमोद, ड्राइवर प्र.आर.अनूप कहार 🔹 *पुलिस अधीक्षक का संदेश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।2
- Post by Rintu Khan1
- गैस की किल्लत के बीच खाद्य विभाग की कार्रवाई, सिवनी मालवा में होटल-रेस्टोरेंट से 8 सिलेंडर जब्त सिवनी मालवा नगर में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आमजन परेशान है। इसी बीच खाद्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें कुल 8 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस कार्रवाई से अवैध रूप से घरेलू गैस के उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया। शासन के निर्देशानुसार टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर होटल, ढाबों और दुकानों की जांच की। इस दौरान भिलट देव मंदिर के पास स्थित श्याम रेस्टोरेंट से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था। वहीं, सांवरिया सेठ टी स्टाल से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू उपयोग के लिए दिए जाने वाले सिलेंडर का उपयोग चाय-नाश्ते के व्यवसाय में किया जा रहा था, जो कि नियमों के विरुद्ध है। वही कलश रिसोर्ट से 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान संचालक द्वारा इन सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते विभाग ने उन्हें तत्काल जब्त कर लिया। वही कलश रिसोर्ट के मेनेजर ने गैस एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी अभिषेक लौवंशी पर आरोप लगाए की उक्त कर्मचारी द्वारा ही हमें टंकी दी गई थी। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। इसका व्यावसायिक उपयोग करना गैस नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है। साथ ही, बिना दस्तावेज के कमर्शियल सिलेंडर रखना भी अवैध है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में गैस की किल्लत को देखते हुए इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जुर्माना एवं अन्य कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।1