Shuru
Apke Nagar Ki App…
तहसील सौसर की जनता डी सी ए नंबर मिलने के बाद भी हो रही है परेशान गैस सिलेंडर के लिए
Dhiraj Chandel
तहसील सौसर की जनता डी सी ए नंबर मिलने के बाद भी हो रही है परेशान गैस सिलेंडर के लिए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पांढुरना (सौसर) *रामाकोना पटवारी फिर विवादों में* *बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप पात्र हितग्राही को बताया अपात्र* *पहले मिलना था” बयान पर उठे सवाल रिश्वत के इशारे का आरोप* *पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई पर उठ रहे सवाल* *SDM ने जांच का दिया आश्वासन* पांढुर्णा के रामाकोना क्षेत्र में पटवारी महेंद्र मंडराह एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। ग्रामीण शैलेश पातुरकर ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद उसे बीपीएल सूची से जानबूझकर अपात्र कर दिया गया। शैलेश का कहना है कि उसके पास न पक्का घर है, न वाहन और न ही कोई आय का स्थायी साधन, इसके बावजूद उसे योजना के लाभ से वंचित किया गया। वहीं पटवारी द्वारा “पहले मुझसे मिलना था” कहे जाने पर रिश्वत के इशारे जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पटवारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र पाए जाने पर बीपीएल कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। सौसर से रिंटू खान की रिपोर्ट1
- Post by Dhiraj Chandel4
- पात्र गरीब को किया अपात्र, रिश्वत के इशारे के आरोप SDM ने जांच का दिया आश्वासन पांढुर्णा :-पांढुरना जिले के सौसर तहसील अंतर्गत रामाकोना क्षेत्र में एक बार फिर पटवारी महेंद्र मंडराह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जहां एक पात्र हितग्राही को अपात्र घोषित कर दिया गया। पीड़ित शैलेश पातुरकर का आरोप है कि उसके पास न पक्का मकान है, न वाहन और न ही कोई स्थायी आय का साधन, इसके बावजूद उसे योजना का लाभ नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, पटवारी द्वारा दिए गए बयान— “तुम हट्टे-कट्टे हो, तुम्हें कार्ड की क्या जरूरत” —ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। वहीं, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कई संपन्न लोगों के पास बीपीएल कार्ड मौजूद हैं, जबकि वास्तविक गरीब अपने हक के लिए भटक रहे हैं। “पहले मुझसे मिलना था” जैसे बयान पर रिश्वत के इशारे के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर एसडीएम सौसर को ज्ञापन सौंपा गया है, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और पात्रता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- जम्मू और कश्मीर Apni Party के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में जन आक्रोश रैली निकाली,1
- छिंदवाड़ा जिला छिंदवाड़ा के ग्राम नेर में श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार नेर में चैत्र शुक्ल द्वितीय से चैत्र शुक्ल नवमी तक दिनांक: 20 मार्च से 28 मार्च 2026 के मध्य श्री श्री दिव्य नवचंडी नवकुंडीय हवानत्मक यज्ञ एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना में आप सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता हैं | कि श्री शिव शंभूधाम दादा दरबार ग्राम नेर में विगत 12 वर्ष से दादा जी निरंतर फलाहार एवं दुग्धाहार 52 साल का संकल्प पर रहकर माता की जवारे अपने शरीर में धारण करते हुए साधनारत हैं | अपनी दिव्य साधना के माध्यम से वे असाध्य रोगों से पीड़ित भक्तों का उपचार कर माता की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण कराते हैं | यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में भक्तजनों द्वारा 52 मनोकामना कलशों की स्थापना की जाती हैं | इस वर्ष माता रानी की विशेष कृपा से लोककल्याण एवं धर्मवृद्धि के पावन उद्देश्य से दिव्य नवरात्रि नवकुंडीय हवानत्मक यज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना का आयोजन किया जा रहा हैं | समस्त: धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन यज्ञ दर्शन एवं पूर्ण लाभ हेतु सादर आमंत्रित हैं | आयोजक: समस्त क्षेत्रवासी एवं भक्त श्रद्धालुजन |1
- एकलहरा टोल से 100 मीटर दूरी पर बड़ा हादसा, बेकाबू हुआ ट्रक ड्राइवर निकला नशे में, बाल-बाल बचे लोग जुन्नारदेव|सड़क प्रति जिला रिपोर्टर परासिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एकलहरा स्थित टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक सड़क किनारे जा पहुंचा, जिससे आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- मुलताई। नगर के जलाराम मंदिर के पास मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मारपीट कर रहे लोगों को थाने ले आई। इस घटना में साहेबराव पिता अमृतराव (43 वर्ष), निवासी कामथ घायल हो गए। पुलिस उन्हें तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर अपराध कायम कर जांच में ले लिया है।1
- Post by Rintu Khan1