मुलताई जलाराम मंदिर के पास दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने संभाला मामला, घायल को पहुंचाया अस्पताल मुलताई। नगर के जलाराम मंदिर के पास मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मारपीट कर रहे लोगों को थाने ले आई। इस घटना में साहेबराव पिता अमृतराव (43 वर्ष), निवासी कामथ घायल हो गए। पुलिस उन्हें तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर अपराध कायम कर जांच में ले लिया है।
मुलताई जलाराम मंदिर के पास दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने संभाला मामला, घायल को पहुंचाया अस्पताल मुलताई। नगर के जलाराम मंदिर के पास मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मारपीट कर रहे लोगों को थाने ले आई। इस घटना में साहेबराव पिता अमृतराव (43 वर्ष), निवासी कामथ घायल हो गए। पुलिस उन्हें तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर अपराध कायम कर जांच में ले लिया है।
- मुलताई। नगर के जलाराम मंदिर के पास मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मारपीट कर रहे लोगों को थाने ले आई। इस घटना में साहेबराव पिता अमृतराव (43 वर्ष), निवासी कामथ घायल हो गए। पुलिस उन्हें तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर अपराध कायम कर जांच में ले लिया है।1
- मोदीजी को इतनी चमचा गिरी पसंद नहीं है शिवराज जी, आप भी उनको तीस साल से जानते हैं तो मैं भी, मुझे आज पता चला आपके भाषण को आज तक मोदीजी ने ट्वीट क्यों नहीं किया बोले राजीव शुक्ला.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- पात्र गरीब को किया अपात्र, रिश्वत के इशारे के आरोप SDM ने जांच का दिया आश्वासन पांढुर्णा :-पांढुरना जिले के सौसर तहसील अंतर्गत रामाकोना क्षेत्र में एक बार फिर पटवारी महेंद्र मंडराह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जहां एक पात्र हितग्राही को अपात्र घोषित कर दिया गया। पीड़ित शैलेश पातुरकर का आरोप है कि उसके पास न पक्का मकान है, न वाहन और न ही कोई स्थायी आय का साधन, इसके बावजूद उसे योजना का लाभ नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, पटवारी द्वारा दिए गए बयान— “तुम हट्टे-कट्टे हो, तुम्हें कार्ड की क्या जरूरत” —ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। वहीं, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कई संपन्न लोगों के पास बीपीएल कार्ड मौजूद हैं, जबकि वास्तविक गरीब अपने हक के लिए भटक रहे हैं। “पहले मुझसे मिलना था” जैसे बयान पर रिश्वत के इशारे के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर एसडीएम सौसर को ज्ञापन सौंपा गया है, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और पात्रता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम जामगांव निवासी किसान कमलेश चढ़ोकार के खेत में गेहूं की फ़सल में विधुत शार्ट सर्किट से आग लग गई डायल 112 की सुचना पर आठनेर की दमकल ने ग्राम जामगांव पहुंचकर खेतो में फैली आग पर काबू पाया किसान ने बताया कि आगजनी की घटना में थोड़ा बहुत गेहूं जला परन्तु फायर ब्रिगेड की तत्परता से खलियान में इकठ्ठा 40 बोरे की खराई एवं 25 एकड़ खड़ा गेहूं जलने से बचा लिया गया जिसमें फायर पायलेट राजेश राने फायरमैन अमित बारस्कर की सुझबुझ से आग पर काबू पाया गया1
- बैतूल पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो वर्षों पूर्व अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश दो आरोपी कों किया गिरफ्तार1
- पांढुरना (सौसर) *रामाकोना पटवारी फिर विवादों में* *बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप पात्र हितग्राही को बताया अपात्र* *पहले मिलना था” बयान पर उठे सवाल रिश्वत के इशारे का आरोप* *पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई पर उठ रहे सवाल* *SDM ने जांच का दिया आश्वासन* पांढुर्णा के रामाकोना क्षेत्र में पटवारी महेंद्र मंडराह एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। ग्रामीण शैलेश पातुरकर ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद उसे बीपीएल सूची से जानबूझकर अपात्र कर दिया गया। शैलेश का कहना है कि उसके पास न पक्का घर है, न वाहन और न ही कोई आय का स्थायी साधन, इसके बावजूद उसे योजना के लाभ से वंचित किया गया। वहीं पटवारी द्वारा “पहले मुझसे मिलना था” कहे जाने पर रिश्वत के इशारे जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पटवारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र पाए जाने पर बीपीएल कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। सौसर से रिंटू खान की रिपोर्ट1
- Post by Dhiraj Chandel4
- बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है। 🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया। 🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया। 🔹 *जब्त सामग्री* पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया— 1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर 2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर 3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।1