logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांढुरना (सौसर) *रामाकोना पटवारी फिर विवादों में* *बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप पात्र हितग्राही को बताया अपात्र* *पहले मिलना था” बयान पर उठे सवाल रिश्वत के इशारे का आरोप* *पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई पर उठ रहे सवाल* *SDM ने जांच का दिया आश्वासन* पांढुर्णा के रामाकोना क्षेत्र में पटवारी महेंद्र मंडराह एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। ग्रामीण शैलेश पातुरकर ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद उसे बीपीएल सूची से जानबूझकर अपात्र कर दिया गया। शैलेश का कहना है कि उसके पास न पक्का घर है, न वाहन और न ही कोई आय का स्थायी साधन, इसके बावजूद उसे योजना के लाभ से वंचित किया गया। वहीं पटवारी द्वारा “पहले मुझसे मिलना था” कहे जाने पर रिश्वत के इशारे जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पटवारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र पाए जाने पर बीपीएल कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। सौसर से रिंटू खान की रिपोर्ट पांढुरना (सौसर) *रामाकोना पटवारी फिर विवादों में* *बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप पात्र हितग्राही को बताया अपात्र* *पहले मिलना था” बयान पर उठे सवाल रिश्वत के इशारे का आरोप* *पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई पर उठ रहे सवाल* *SDM ने जांच का दिया आश्वासन* पांढुर्णा के रामाकोना क्षेत्र में पटवारी महेंद्र मंडराह एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। ग्रामीण शैलेश पातुरकर ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद उसे बीपीएल सूची से जानबूझकर अपात्र कर दिया गया। शैलेश का कहना है कि उसके पास न पक्का घर है, न वाहन और न ही कोई आय का स्थायी साधन, इसके बावजूद उसे योजना के लाभ से वंचित किया गया। वहीं पटवारी द्वारा “पहले मुझसे मिलना था” कहे जाने पर रिश्वत के इशारे जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पटवारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र पाए जाने पर बीपीएल कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। सौसर से रिंटू खान की रिपोर्ट

9 hrs ago
user_Rintu Khan
Rintu Khan
Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

पांढुरना (सौसर) *रामाकोना पटवारी फिर विवादों में* *बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप पात्र हितग्राही को बताया अपात्र* *पहले मिलना था” बयान पर उठे सवाल रिश्वत के इशारे का आरोप* *पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई पर उठ रहे सवाल* *SDM ने जांच का दिया आश्वासन* पांढुर्णा के रामाकोना क्षेत्र में पटवारी महेंद्र मंडराह एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। ग्रामीण शैलेश पातुरकर ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद उसे बीपीएल सूची से जानबूझकर अपात्र कर दिया गया। शैलेश का कहना है कि उसके पास न पक्का घर है, न वाहन और न ही कोई आय का स्थायी साधन, इसके बावजूद उसे योजना के लाभ से वंचित किया गया। वहीं पटवारी द्वारा “पहले मुझसे मिलना था” कहे जाने पर रिश्वत के इशारे जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पटवारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र पाए जाने पर बीपीएल कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। सौसर से रिंटू खान की रिपोर्ट पांढुरना (सौसर) *रामाकोना पटवारी फिर विवादों में* *बीपीएल कार्ड में गड़बड़ी के गंभीर आरोप पात्र हितग्राही को बताया अपात्र* *पहले मिलना था” बयान पर उठे सवाल रिश्वत के इशारे का आरोप* *पहले भी लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप कार्रवाई पर उठ रहे सवाल* *SDM ने जांच का दिया आश्वासन* पांढुर्णा के रामाकोना क्षेत्र में पटवारी महेंद्र मंडराह एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। ग्रामीण शैलेश पातुरकर ने आरोप लगाया है कि पात्र होने के बावजूद उसे बीपीएल सूची से जानबूझकर अपात्र कर दिया गया। शैलेश का कहना है कि उसके पास न पक्का घर है, न वाहन और न ही कोई आय का स्थायी साधन, इसके बावजूद उसे योजना के लाभ से वंचित किया गया। वहीं पटवारी द्वारा “पहले मुझसे मिलना था” कहे जाने पर रिश्वत के इशारे जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी पटवारी पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। एसडीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पात्र पाए जाने पर बीपीएल कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया है, अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। सौसर से रिंटू खान की रिपोर्ट

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पांढुर्णा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च को जयसवाल इन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्थलक्ष कैपिटल्स की वित्तीय सलाहकार श्रीमती ज्योत्सना पात्रिकर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक व्यवस्था संभालने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं पैसों के सही प्रबंधन और योजना बनाना सीख जाएं, तो पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक जागरूकता, बचत और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत आर्थिक परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।
    2
    पांढुर्णा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 15 मार्च को जयसवाल इन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अर्थलक्ष कैपिटल्स की वित्तीय सलाहकार श्रीमती ज्योत्सना पात्रिकर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक व्यवस्था संभालने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं पैसों के सही प्रबंधन और योजना बनाना सीख जाएं, तो पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक जागरूकता, बचत और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत आर्थिक परामर्श की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बदायूँ आज दिनांक 18 मार्च को विकास भवन के किसान दिवस में जनपद से भारी संख्या में भारतीय
    1
    बदायूँ आज दिनांक 18 मार्च को विकास भवन के किसान दिवस में जनपद से भारी संख्या में भारतीय
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छिंदवाड़ा ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा केे नेतृत्व में चौरई के ग्राम हिवरखेड़ी में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु महासभा द्वारा संैकड़ों ग्राम वासियों के साथ आज पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़़ा को ज्ञापन सौंपा । पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है । इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, दिनेश वर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा, डाॅ. मुकेश वर्मा सरपंच, गजेन्द्र वर्मा उप सरपंच, राज रतन वर्मा, मनोज वर्मा, राम कुुमार वर्मा, पूनम वर्मा, राजकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अरविंद यादव, हृदय पटेल, बिहारी सोनी, शशिकांत, बलवान बंदेवार सहित ओबीसी महासभा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार के साथ ग्रामवासी उपस्थित थे ।
    1
    छिंदवाड़ा
ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा केे नेतृत्व में  चौरई के  ग्राम हिवरखेड़ी में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु महासभा द्वारा संैकड़ों ग्राम वासियों के साथ आज पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़़ा को ज्ञापन सौंपा । पीड़ित परिवार  को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है । इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, दिनेश वर्मा अध्यक्ष किसान मोर्चा, डाॅ. मुकेश वर्मा सरपंच, गजेन्द्र वर्मा उप सरपंच, राज रतन वर्मा, मनोज वर्मा, राम कुुमार वर्मा, पूनम वर्मा, राजकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अरविंद यादव, हृदय पटेल, बिहारी सोनी, शशिकांत, बलवान बंदेवार सहित ओबीसी महासभा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार के साथ  ग्रामवासी उपस्थित थे ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है। 🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया। 🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया। 🔹 *जब्त सामग्री* पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया— 1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर 2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर 3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।
    1
    बैतूल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए *पुलिस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* किया गया है।
🔹 दिनांक 17/03/2026 को पुलिस पेट्रोल पंप बैतूल में कार्यरत फरियादी प्रधान आरक्षक सुखलाल उइके पिता मोहन उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी रक्षित केन्द्र बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि *इंडियन ऑयल डिपो इटारसी से टैंकर क्रमांक MP 13 H 1032 में पेट्रोल एवं डीजल* लेकर आने वाले *चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम* द्वारा इंडियन ऑयल के पुलिस पेट्रोल पंप के टैंक में पूरा पेट्रोल न डालते हुए 2560 लीटर पेट्रोल टैंकर में ही वाल्व बंद कर वापस रख लिया गया तथा अपने घर ले जाकर उसका आपराधिक न्यास भंग किया गया।
🔹 उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 316(3) भारतीय न्याय संहिता* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टैंकर चालक रामपाल पन्द्राम एवं परिचालक राकेश पन्द्राम अपने-अपने निवास ग्राम धार में मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल को ग्राम खाखरापुरा (थाना केसला, जिला नर्मदापुरम) निवासी कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को बेचने के उद्देश्य से *महिन्द्रा पिकअप क्रमांक MP 05 G 7317 में रखी 08 प्लास्टिक टंकियों (प्रत्येक लगभग 250लीटर क्षमता)* में मोटर एवं पाइप की सहायता से खाली किया।
🔹 *जब्त सामग्री* 
पुलिस टीम द्वारा ग्राम खाखरापुरा पहुंचकर कमलेश बेलवंशी एवं पप्पू उर्फ विजय उइके को अभिरक्षा में लिया गया तथा बताए गए स्थान से *एक पिकअप वाहन MP 05 G 7317 एवं 08 प्लास्टिक टंकियों में भरा हुआ पेट्रोल जप्त किया गया। कुल 2005 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसकी *अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000/- रुपये* है।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
दिनांक 18/03/2026 को निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया—
1. राकेश पन्द्राम पिता सुन्दरलाल पन्द्राम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धार थाना शाहपुर
2. रामपाल पन्द्राम पिता बब्लू पन्द्राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बार थाना शाहपुर
3. कमलेश उर्फ कमल बेलवंशी पिता दिलीप सिंह बेलवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम
4. पप्पू उर्फ विजय उइके पिता प्रहलाद उइके, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खाखरापुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों की हेराफेरी एवं अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सतर्कता से ही इस प्रकार के संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, उपनिरीक्षक नीरज खरे, सहायक उपनिरीक्षक राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, प्रधान आरक्षक आशीष चौहान, प्रधान आरक्षक रामदास, प्रधान आरक्षक मंतराम, प्रधान आरक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक हितुलाल, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गंजानंद वाडिया, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक देवेन्द्र गौर, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक चन्द्रशेखर हिंगये, आरक्षक धीरज काले, आरक्षक नरेन्द्र एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोदीजी को इतनी चमचा गिरी पसंद नहीं है शिवराज जी, आप भी उनको तीस साल से जानते हैं तो मैं भी, मुझे आज पता चला आपके भाषण को आज तक मोदीजी ने ट्वीट क्यों नहीं किया बोले राजीव शुक्ला.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी को इतनी चमचा गिरी पसंद नहीं है शिवराज जी, आप भी उनको तीस साल से जानते हैं तो मैं भी, मुझे आज पता चला आपके भाषण को आज तक मोदीजी ने ट्वीट क्यों नहीं किया बोले राजीव शुक्ला.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    17 hrs ago
  • “चांद तहसील में फर्जी पंचनामा का खेल: पटवारी पर पक्षपात के गंभीर आरोप” *“दोस्ती निभाने के चक्कर में न्याय से खिलवाड़? पटवारी पर सवाल”* *“तहसील में सुदामा-कृष्ण की दोस्ती बनी विवाद की जड़, पंचनामा पर उठे सवाल”* *“चांद तहसील में जमीन विवाद में फर्जी पंचनामा का बड़ा खुलासा”* *“पटवारी-मित्र गठजोड़ से तैयार हुआ संदिग्ध पंचनामा, तहसीलदार तक पहुँचा मामला”* *“चांद तहसील में पंचनामा प्रक्रिया पर सवाल, एक पक्ष के पक्ष में झुकाव के आरोप”* *“पटवारी द्वारा तैयार पंचनामा विवादों में, जांच की उठी मांग”* *“जमीन विवाद में पंचनामा को लेकर पक्षपात के आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग”* *“तहसीलदार के सामने प्रस्तुत पंचनामा पर उठे संदेह, मामला गरमाया”* *“चांद तहसील में राजस्व प्रक्रिया पर सवाल, निष्पक्षता पर उठे मुद्दे”* *“पर्दाफाश: दोस्ती के नाम पर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल”* *“जमीन विवाद में ‘इनसाइड स्टोरी* ’ – *पंचनामा कैसे बना विवाद का कारण”* *“खुलासा: एक पक्ष को फायदा पहुंचाने के आरोप, जांच की मांग तेज”* *“राजस्व विभाग में गड़बड़ी? पंचनामा पर उठे बड़े सवाल”*
    1
    “चांद तहसील में फर्जी पंचनामा का खेल: पटवारी पर पक्षपात के गंभीर आरोप”
*“दोस्ती निभाने के चक्कर में न्याय से खिलवाड़? पटवारी पर सवाल”*
*“तहसील में सुदामा-कृष्ण की दोस्ती बनी विवाद की जड़, पंचनामा पर उठे सवाल”*
*“चांद तहसील में जमीन विवाद में फर्जी पंचनामा का बड़ा खुलासा”*
*“पटवारी-मित्र गठजोड़ से तैयार हुआ संदिग्ध पंचनामा, तहसीलदार तक पहुँचा मामला”*
*“चांद तहसील में पंचनामा प्रक्रिया पर सवाल, एक पक्ष के पक्ष में झुकाव के आरोप”*
*“पटवारी द्वारा तैयार पंचनामा विवादों में, जांच की उठी मांग”*
*“जमीन विवाद में पंचनामा को लेकर पक्षपात के आरोप, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग”*
*“तहसीलदार के सामने प्रस्तुत पंचनामा पर उठे संदेह, मामला गरमाया”*
*“चांद तहसील में राजस्व प्रक्रिया पर सवाल, निष्पक्षता पर उठे मुद्दे”*
*“पर्दाफाश: दोस्ती के नाम पर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल”*
*“जमीन विवाद में ‘इनसाइड स्टोरी*
’ 
– *पंचनामा कैसे बना विवाद का कारण”*
*“खुलासा: एक पक्ष को फायदा पहुंचाने के आरोप, जांच की मांग तेज”*
*“राजस्व विभाग में गड़बड़ी? पंचनामा पर उठे बड़े सवाल”*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    27 min ago
  • Post by Rintu Khan
    1
    Post by Rintu Khan
    user_Rintu Khan
    Rintu Khan
    Local News Reporter सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सैंदर साईं इंडियन बाराबंकी गैस लोड लगा हुआ है कस्टमर परेशान है गैस नहीं मिल पा रही है किसी को कुछ बताया जा रहा है किसी को कुछ बताया जाए
    1
    सैंदर साईं इंडियन बाराबंकी गैस लोड लगा हुआ है कस्टमर परेशान है गैस नहीं मिल पा रही है किसी को कुछ बताया जा रहा है किसी को कुछ बताया जाए
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 🔹दिनांक 18.03.2026 को *मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस* की डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक देवेश वर्मा उर्फ गौतम पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर के पिता से पूछताछ की गई। उनके कथन अनुसार ग्राम के ही साहिल वर्मा एवं उसके साथी हिमांशु वर्मा, सिद्धार्थ रजने तथा निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया द्वारा पिछले लगभग 3 माह से मृतक को एक लड़की से बातचीत करने की बात को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 🔹दिनांक 12.03.2026 को ग्राम जामपानी में आयोजित एक बारात के दौरान भी उक्त आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे अपमानित एवं प्रताड़ित किया गया। घटना से आहत होकर मृतक देवेश वर्मा ने घर लौटकर अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु शाहपुर अस्पताल, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय बैतूल एवं बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 16.03.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। 🔹मर्ग जांच के आधार पर पाया गया कि *आरोपियों द्वारा की गई लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण मृतक ने आत्महत्या की* । इस पर *आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत* अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण -* 1. साहिल वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर 2. हिमांशु वर्मा पिता परशुराम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुही थाना रानीपुर 3. निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया पिता निधिश सिनोटिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर (एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।) तीनों आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹 सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक बी पी सिंह बुंदेला, सहा. उ.नि.सुनील केथवास, सहा. उ.नि.उमेश बिल्लौरे, प्र. आर. सेवलाल कलमें,आर. विकास मसीह , आर. प्रमोद, ड्राइवर प्र.आर.अनूप कहार 🔹 *पुलिस अधीक्षक का संदेश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    2
    🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🔹दिनांक 18.03.2026 को *मर्ग क्रमांक 23/2026 धारा 194 बीएनएसएस* की डायरी प्राप्त होने पर मर्ग जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक देवेश वर्मा उर्फ गौतम पिता नर्मदाप्रसाद वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर के पिता से पूछताछ की गई। उनके कथन अनुसार ग्राम के ही साहिल वर्मा एवं उसके साथी हिमांशु वर्मा, सिद्धार्थ रजने तथा निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया द्वारा पिछले लगभग 3 माह से मृतक को एक लड़की से बातचीत करने की बात को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
🔹दिनांक 12.03.2026 को ग्राम जामपानी में आयोजित एक बारात के दौरान भी उक्त आरोपियों द्वारा मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे अपमानित एवं प्रताड़ित किया गया। घटना से आहत होकर मृतक देवेश वर्मा ने घर लौटकर अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु शाहपुर अस्पताल, तत्पश्चात जिला चिकित्सालय बैतूल एवं बाद में हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 16.03.2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
🔹मर्ग जांच के आधार पर पाया गया कि *आरोपियों द्वारा की गई लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण मृतक ने आत्महत्या की* । इस पर *आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत* अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण -* 
1. साहिल वर्मा पिता पवन वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर
2. हिमांशु वर्मा पिता परशुराम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुही थाना रानीपुर
3. निशांत उर्फ अन्नू सिनोटिया पिता निधिश सिनोटिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी सोहागपुर ढाना थाना शाहपुर
(एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।)
तीनों आरोपियों को दिनांक 18.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹 सराहनीय भूमिका 
थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक बी पी सिंह बुंदेला, सहा. उ.नि.सुनील केथवास, सहा. उ.नि.उमेश बिल्लौरे, प्र. आर. सेवलाल कलमें,आर. विकास मसीह , आर. प्रमोद, ड्राइवर प्र.आर.अनूप कहार
🔹 *पुलिस अधीक्षक का संदेश* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को इस प्रकार की प्रताड़ना या उत्पीड़न की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.