Shuru
Apke Nagar Ki App…
चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 9 चोरी की बाइक बरामद | अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
Singrauli Madhya Pradesh
चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 9 चोरी की बाइक बरामद | अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Singrauli Madhya Pradesh1
- मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत उपायुक्त ने हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छता वाहन रैली को किया रवाना सिंगरौली 7 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शहर में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने हेतु स्वच्छता वाहन रैली का आयोजन किया गया। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प को दोहराना था। वाहन रैली को नगर निगम कार्यालय परिसर से नगर निगम के उपायुक्त श्री आरपी बैस एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर निगम के स्वच्छता वाहनों की यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम पहुची। रैली के दौरान लाउडस्पीकर और बैनरों के माध्यम से कूड़ा पृथक्करण गीला और सूखा कचरा अलग करना तथा सिंगल-यूज प्लास्टिक के त्याग का संदेश दिया गया।इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त श्री आरपी बैस ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान के माध्यम से हम हर घर तक यह संदेश पहुँचाना चाहते हैं कि एक स्वच्छ शहर ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। रैली के समापन अवसर पर सभी की स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सीटाडेल प्रबंधक रावेन्द्र सिंह, स्वतंत्र अभियंता सत्य प्रकाश, आईईसी प्रमुख नितेश सिंह, राजन पांडे, संदीप मिश्रा, रोहित चौरसिया सहित साफाई कर्मी एवं आम जन उपस्थित रहे।1
- सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत बकौली गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात—मछली पकड़ने—पर नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों को ‘मुर्गा’ बनाकर उनके ऊपर ईंट रख दी गई और लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया। इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने घटना को बेहद अमानवीय बताते हुए कहा कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।प्रशासन ने भी साफ संदेश दिया है कि बच्चों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- सोनभद्र (घोरावल) थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया, जब सुबह-सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों को खलिहान में एक शव पड़ा मिला। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राम नरेश बैसवार (43 वर्ष), निवासी बर-कन्हरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम नरेश बीती रात से ही लापता थे। परिजन रातभर उन्हें खोजते रहे—कभी खेत, कभी पड़ोस, तो कभी रिश्तेदारों के यहां—but “कहीं भी सुराग नहीं”। सुबह जब कुछ ग्रामीण खलिहान की ओर पहुंचे तो वहां एक शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। पहले तो लगा कोई बेहोश पड़ा है, लेकिन पास जाकर देखा तो मामला कुछ और ही निकला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान होते ही घर में कोहराम मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। अब यही निशान पूरे मामले को “साधारण” से “संदिग्ध” बना रहे हैं। ग्रामीणों की जुबान पर एक ही सवाल “ये हादसा है या कुछ और?” गांव वालों का कहना है कि जहां शव मिला है, वह जगह आमतौर पर सुनसान रहती है। ऐसे में वहां किसी का यूं मिलना लोगों के गले नहीं उतर रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पूरी फुर्ती में नजर आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया। हर छोटे-बड़े सुराग को खंगाला जा रहा है, ताकि सच तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब सबकी नजर रिपोर्ट पर टिकी है, क्योंकि वही बताएगी कि मामला “दुर्घटना” है या “कुछ ज्यादा गंभीर”। उधर, मृतक के घर का माहौल बेहद गमगीन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में डर और चर्चा दोनों बराबर चल रहे हैं। कोई इसे पुरानी रंजिश बता रहा है, तो कोई इसे रहस्यमयी घटना मान रहा है। पुलिस का कहना है: मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। हर पहलू से जांच की जा रही है चाहे वह आपसी विवाद हो, दुर्घटना हो या कोई और वजह। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।” फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के आखिरी समय की गतिविधियों को खंगाल रही है।4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- प्रेस नोट थाना चोपन को मिली बड़ी सफलता चोरी की घटना का हुआ शतप्रतिशत सफल अनावरण 02 नफर शातिर चोर गिरफ्तार व बारी डाला से चोरी गये माल एक जोड़ा झुमका व एक नथिया व मंगलसूत्र का लाकेट, व सफेद धातु का– चार जोड़ा पायल, दो जोड़ा बिच्छिया, व एक जोड़ा चुड़ी व एक आधार कार्ड व 15,000/- रूपया नकद व कुल सात अदद मोबाईल व 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद । श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्ग दर्शन में मु0अ0सं0 126/2026 धारा 305(a), 317(2) बी.एन.एस. के सफल अनावरण हेतु उक्त चोरी गये माल व मुल्जिम से सम्बन्धित अभियुक्त गण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर दिनांक 08.04.2026 को समय 01.05 बजे, रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के उतरी क्षोर बारी डाला से उक्त अभियोग से सम्बन्धित माल माल एक जोड़ा झुमका व एक नथिया व मंगलसूत्र का लाकेट, व सफेद धातु का– चार जोड़ा पायल, दो जोड़ा बिच्छिया, व एक जोड़ा चुड़ी व एक आधार कार्ड व 15,000/- रूपया नकद व कुल सात अदद मोबाईल को अभियुक्तगण 1. अनिल गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष, 2. हनुमान बंसल पुत्र गांधी बंसल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मलीन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र के कब्जे से बरामद हुआ तथा अभियुक्त अनिल गुप्ता उपरोक्त के पास से उपरोक्त चोरी के समान के अतिरिक्त 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद हुआ अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । विवरण अभियोग- 1- मु0अ0सं0- 126/2026 धारा 305(a), 317(2) BNS थाना चोपन सोनभद्र । 2- मु0अ0सं0 127/26 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चोपन जनपद सोनभद्र । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1. अनिल गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष । 2. हनुमान बंसल पुत्र गांधी बंसल निवासी मलीन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष । विवरण गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान- दिनांक – 08.04.06 समय- 01.05 बजे सुबह , स्थान- रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के उतरी क्षोर बारी डाला बरामदगी का विवरण- एक जोड़ा झुमका व एक नथिया व मंगलसूत्र का लाकेट, व सफेद धातु का– चार जोड़ा पायल, दो जोड़ा बिच्छिया, व एक जोड़ा चुड़ी व एक आधार कार्ड व 15,000/- रूपया नकद व कुल सात अदद मोबाईल व 1.250 किग्रा नाजायज गांजा बरामद गिरफ्तारी की टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. उ0नि0 घनश्याम तिवारी चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र 3. हे0का0 सीताराम यादव चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र 4. हे0का0 शिवशरण राम चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र । 5. हे0का0 हरिसिंह यादव चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र । 6. का0 गोविन्द कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।2
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- सोनभद्र। जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खलिहान में पड़ा मिला। मृतक की पहचान राम नरेश बैसवार (43) निवासी बर-कन्हरा के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार राम नरेश बीती रात से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद उनका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खलिहान में मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है चाहे वह हत्या हो, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है बड़ा सवाल क्या यह महज एक हादसा है या फिर सुनियोजित हत्या? जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।1