Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी – जिला फतेहपुर में PWD द्वारा बनाई सड़क पर तारकोल और बजरी क्वालिटी चेक करतीं BJP विधायक कृष्णा पासवान !!
BSNN
यूपी – जिला फतेहपुर में PWD द्वारा बनाई सड़क पर तारकोल और बजरी क्वालिटी चेक करतीं BJP विधायक कृष्णा पासवान !!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 📰 खैरानिरफी में सड़क निर्माण पर सवाल, वीडियो वायरल रसड़ा विधानसभा के खैरा निरफी गांव में 2020–21 में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण दिखाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि न उस समय सड़क बनी और न ही वर्तमान में स्थल पर कोई निर्माण मौजूद है। इसी बीच 2026 में निर्माण का बोर्ड लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।1
- 27 फरवरी को डीएवी पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आजमगढ़। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर 27 फरवरी 2026 को DAV PG College Azamgarh परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा कौशल विकास मिशन, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मा० श्रम एवं सेवायोजन/मा० प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस वृहद रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियों के भाग लेने की संभावना है, जो विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं अन्य योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लॉगिन कर प्रतिभाग करने वाली कंपनियों द्वारा विज्ञापित रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं और अपने पंजीयन यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेले में भाग लेने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा एवं अन्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।1
- हरियाणा में कर सवार को दौड़ा कर दो अज्ञात बदमाशों ने मारी गोलियां1
- मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगावां स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड से संबद्ध गन्ना किसानों की पेराई व्यवस्था को दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सठियांव में स्थानांतरित करने के विरोध में जनप्रतिनिधियों और किसानों का धरना जारी है। रविवार को पूरे दिन में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से करीब पांच दौर की वार्ता के बावजूद भी मामले का हल नहीं निकल सका। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसानों का गन्ना चीनी मिल गेट पर ही तौल होने और पेराई सठियांव में होने की जानकारी दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और धरना जारी रखा। घोसी तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल में 4 दिसंबर 2025 को 18 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ सत्र का शुभारंभ किया था। उद्घाटन नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया था। मिल प्रबंधन के अनुसार 17 फरवरी तक 71 क्रॉप डे में कुल 196 घंटे मिल बंद रही। इस अवधि में 17.34 लाख कुंतल जारी इंडेंट के सापेक्ष केवल 11.68 लाख कुंतल गन्ने की ही पेराई हो सकी, जबकि 5.81 लाख कुंतल गन्ना सट्टा अवशेष रह गया। प्रबंधन का कहना है कि शेष सत्र में लगभग 3.10 लाख कुंतल अतिरिक्त गन्ना उपलब्ध होने की संभावना है। हालांकि, मिल की पुरानी यांत्रिक व्यवस्था के कारण पूर्ण क्षमता से संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। इससे गन्ना स्टेल हो रहा है, टीएआई बढ़ रही है और रिकवरी घटने से मिल को आर्थिक नुकसान की आशंका है। इसी परिप्रेक्ष्य में, गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवशेष गन्ना किसानों को सठियांव मिल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। गन्ना तौल के लिये चीनी मिल में लाईन में लगे किसानों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह उग्र हो गये और रविवार की सुबह मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। उक्त धरना प्रदर्शन में राजनीतिक दलों ने उनका भरपूर समर्थन किया। वार्ता के दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद ने किसानों से 22 फरवरी तक निर्गत की गई पर्ची की तौल मिल में करने का मौखिक आश्वासन दिया लेकिन किसान लिखित रूप से इसकी मांग करते हुए धरने पर डटे रहे। इस दौरान सपा नेता व घोसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद, किसान यूनियन के महामंत्री मिथिलेश कुमार, अवधेश बागी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। मिल गेट पर तौल होने पर भी घाटे में होगा किसान घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। दि किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में रविवार को मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि मंत्री जी ने मिल गेट पर तौल होने की बात तो कही है लेकिन सठियांव में पेराई के लिए गन्ना ले जाने के एवज में जो करीब 13 रुपये प्रति कुंतल की कटौती की जायेगी उसका निराकरण नहीं किये जाने से किसान ससंकित हैं। --3
- Post by SONI DEVI1
- अम्बेडकरनगर- पीडब्लूडी के ठेकेदारों का प्रदर्शन जारी,, टेण्डर में मनमानी का आरोप,, टेण्डर निकालने के 15 दिनों बाद अचानक जोड़ दिया नियम, नियमो की अनदेखी करने का आरोप,, ठेकेदार कल इस भ्र्ष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ डीएम से मिलकर करेंगे शिकायत,, ठेकेदारो का आरोप कुछ चुनिंदा ठेकेदारो के साथ अधिकारियों ने गठजोड़ कर भ्र्ष्टाचार को दे रहे है बढ़ावा,, ठेकेदारों का आरोप पूरे प्रदेश में किसी भी जिले में ऐसा नियम नही है जो यहां किया गया है,,1
- भीटी चौक पर डिवाइडर का कार्य चल रहा है...! #jeettaklivenews #NayeBharatKaNayaUP #दलजीतसिंह #HumaraUP #maumahadev #reelsviralシ #fbreels #facebookreels #reelschallenge #VikasExpress1
- यूपी – जिला फतेहपुर में PWD द्वारा बनाई सड़क पर तारकोल और बजरी क्वालिटी चेक करतीं BJP विधायक कृष्णा पासवान !!1