logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी शोषित गरीब मजदूर किसान वंचित वर्गों की आवाज आदरणीय राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा विश्व आदिवासी दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जय जोहार जय बिरसा मुंडा जी एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान

7 hrs ago
user_मानवाधिकार  भारतीय
मानवाधिकार भारतीय
Lawyer Rithi, Katni•
7 hrs ago

कटनी शोषित गरीब मजदूर किसान वंचित वर्गों की आवाज आदरणीय राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा विश्व आदिवासी दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जय जोहार जय बिरसा मुंडा जी एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खनिज परिवहन की समस्याओं को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ज्ञापन खनिज परिवहन की समस्याओं को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ज्ञापन कटनी। खनिज परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन, कटनी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने टीपी जारी होने के बाद ओवरलोडिंग की कार्रवाई, रेत खदानों के संचालन, क्यूबिक मीटर और GVW की माप में विसंगति, अवैध वसूली और हाईटेक कैमरों के चलते वाहनों को रोककर होने वाली परेशानी सहित कई मुद्दे उठाए। यूनियन ने मांग की है कि खनिज परिवहन से जुड़ी कार्रवाई में टीपी जारी करने वाली और खनिज प्राप्त करने वाली फर्म की जिम्मेदारी भी तय की जाए। साथ ही सीमेंट प्लांट और शासकीय निर्माण कार्यों में खनिज परिवहन के लिए उचित भाड़ा निर्धारण की मांग की गई है। 7 दिन में समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन वाहन खड़े करने की चेतावनी यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिवस में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो खनिज परिवहन में लगे सभी वाहन शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन समय के लिए खड़े किए जा सकते हैं। यूनियन ने इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है।
    1
    खनिज परिवहन की समस्याओं को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ज्ञापन
खनिज परिवहन की समस्याओं को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ज्ञापन
कटनी। खनिज परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन, कटनी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने टीपी जारी होने के बाद ओवरलोडिंग की कार्रवाई, रेत खदानों के संचालन, क्यूबिक मीटर और GVW की माप में विसंगति, अवैध वसूली और हाईटेक कैमरों के चलते वाहनों को रोककर होने वाली परेशानी सहित कई मुद्दे उठाए।
यूनियन ने मांग की है कि खनिज परिवहन से जुड़ी कार्रवाई में टीपी जारी करने वाली और खनिज प्राप्त करने वाली फर्म की जिम्मेदारी भी तय की जाए। साथ ही सीमेंट प्लांट और शासकीय निर्माण कार्यों में खनिज परिवहन के लिए उचित भाड़ा निर्धारण की मांग की गई है।
7 दिन में समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन वाहन खड़े करने की चेतावनी
यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिवस में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो खनिज परिवहन में लगे सभी वाहन शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन समय के लिए खड़े किए जा सकते हैं। यूनियन ने इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 16 अगस्त 2026 को शोभायात्रा वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी जी की शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेर समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें 16 अगस्त 2026 को शोभायात्रा वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी जी की शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेर समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें
    2
    16 अगस्त 2026 को शोभायात्रा वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी जी की शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेर समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें
16 अगस्त 2026 को शोभायात्रा वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी जी की शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेर समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Rithi, Katni•
    4 hrs ago
  • *बिना सामग्री के चल रही जमीन पर स्वास्थ सेवाएं जिला स्वास्थ अधिकारी को देना होगा ध्यान क्या जिले की सेवाएं अब जमीन से होगी संचालित* *प्रदेश संवाद 24 से संवाददाता लखन साहू की खास खबर 9755895951*
    1
    *बिना सामग्री के चल रही जमीन पर स्वास्थ सेवाएं जिला स्वास्थ अधिकारी को देना होगा ध्यान क्या जिले की सेवाएं अब जमीन से होगी संचालित* 
*प्रदेश संवाद 24 से संवाददाता लखन साहू की खास खबर 9755895951*
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अघोषित बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों से बढ़ी परेशानी, कृषि एवं घरेलू बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग विद्युत मंडल की लापरवाही से किसान परेशान, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन कटनी/स्लीमनाबाद। तहसील क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की बदहाली को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारतीय किसान संघ स्लीमनाबाद तहसील इकाई ने विद्युत मंडल की कथित लापरवाही के विरोध में मुख्यमंत्री एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराने की मांग की है। ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने बताया कि स्लीमनाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली की स्थिति खराब बनी हुई है। कई गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने के साथ ही एक घंटे में कई बार बिजली कटौती की जा रही है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान संघ के अनुसार क्षेत्र में कई पंप जल चुके हैं और अनेक ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिन्हें समय पर बदला नहीं जा रहा है। वहीं विद्युत पोलों में फ्यूज और केबल लाइन में फॉल्ट की समस्या भी बनी हुई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर पेट्रोलिंग तक नहीं की जाती, जबकि खराब ट्रांसफार्मरों का लोड भी लंबे समय से नहीं बदला गया है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई करना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद किसानों से विद्युत बिल की जबरन वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया गया है। भारतीय किसान संघ के स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष प्रकाश पुरी ने प्रशासन से कृषि एवं घरेलू विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा विद्युत लाइनों की नियमित पेट्रोलिंग कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसानों की समस्याओं को लेकर आगे आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और किसान संघ से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
    2
    अघोषित बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों से बढ़ी परेशानी, कृषि एवं घरेलू बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग
विद्युत मंडल की लापरवाही से किसान परेशान, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
कटनी/स्लीमनाबाद। तहसील क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की बदहाली को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भारतीय किसान संघ स्लीमनाबाद तहसील इकाई ने विद्युत मंडल की कथित लापरवाही के विरोध में मुख्यमंत्री एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराने की मांग की है।
ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने बताया कि स्लीमनाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली की स्थिति खराब बनी हुई है। कई गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने के साथ ही एक घंटे में कई बार बिजली कटौती की जा रही है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान संघ के अनुसार क्षेत्र में कई पंप जल चुके हैं और अनेक ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिन्हें समय पर बदला नहीं जा रहा है। वहीं विद्युत पोलों में फ्यूज और केबल लाइन में फॉल्ट की समस्या भी बनी हुई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर पेट्रोलिंग तक नहीं की जाती, जबकि खराब ट्रांसफार्मरों का लोड भी लंबे समय से नहीं बदला गया है।
किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई करना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद किसानों से विद्युत बिल की जबरन वसूली किए जाने का आरोप भी ज्ञापन में लगाया गया है।
भारतीय किसान संघ के स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष प्रकाश पुरी ने प्रशासन से कृषि एवं घरेलू विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, बिजली कटौती पर रोक लगाने तथा विद्युत लाइनों की नियमित पेट्रोलिंग कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसानों की समस्याओं को लेकर आगे आंदोलन किया जा सकता है। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और किसान संघ से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी नगर//- लघु वेतन कर्मचारियों संघ का विरोध प्रदर्शन सीपीसीटी और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता के विरोध में लघु वेतन कर्मचारी संघ का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध करते हुए संबंधित आदेशों एवं दस्तावेजों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। संघ जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता से स्थायी छूट देने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि भृत्य, चौकीदार एवं कार्यालय परिचालक सहित अनेक कर्मचारी वर्षों से शासकीय सेवा कर रहे हैं, लेकिन पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाने से वे अपने अधिकार से वंचित हैं। संघ के अनुसार बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं और उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। ऐसे में सीपीसीटी परीक्षा की अनिवार्यता पदोन्नति में बाधा बन रही है। ई-अटेंडेंस से छूट की मांग संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस व्यवस्था से छूट देने की भी मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि कई कर्मचारी की-पैड मोबाइल का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ के पास स्मार्टफोन तक उपलब्ध नहीं हैं। कई भृत्य एवं अन्य कर्मचारी डाक, फाइल तथा विभागीय कार्यों के लिए कार्यालय से बाहर रहते हैं, जिससे ई-अटेंडेंस दर्ज करना व्यावहारिक नहीं है। संघ ने मांग की कि ऐसे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी एवं कार्यालय प्रमुख के प्रमाणीकरण के आधार पर दर्ज की जाए। यदि ई-अटेंडेंस लागू रखना आवश्यक हो तो कर्मचारियों को मोबाइल, डाटा खर्च और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। छह सूत्रीय मांगों पर भी जोर ज्ञापन में आकस्मिक कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी, स्थायी एवं अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाया गया। आकस्मिक कार्यभारित कर्मचारियों को अर्जित अवकाश की पात्रता देने तथा सहायक ग्रेड-3 पद पर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की गई। इसके अलावा स्थायी कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ, सेवा वर्गीकरण एवं मृत्यु की स्थिति में अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा अंशकालीन कर्मचारियों को स्थायी कर्मी का दर्जा देने की मांग रखी गई। संघ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, कोटवार, आशा-उषा सहयोगिनी, मध्यान्ह भोजन एवं सांझा चूल्हा रसोइया सहित विभिन्न संवर्गों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके, उप प्रान्ताध्यक्ष अजय गौतम, जिला सचिव सौरभ सिंह, जिला महामंत्री मनोज श्रीवास सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़
    4
    कटनी नगर//-
लघु वेतन कर्मचारियों संघ का विरोध प्रदर्शन
सीपीसीटी और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता के विरोध में लघु वेतन कर्मचारी संघ का प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध करते हुए संबंधित आदेशों एवं दस्तावेजों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
संघ जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता से स्थायी छूट देने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि भृत्य, चौकीदार एवं कार्यालय परिचालक सहित अनेक कर्मचारी वर्षों से शासकीय सेवा कर रहे हैं, लेकिन पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाने से वे अपने अधिकार से वंचित हैं।
संघ के अनुसार बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं और उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। ऐसे में सीपीसीटी परीक्षा की अनिवार्यता पदोन्नति में बाधा बन रही है।
ई-अटेंडेंस से छूट की मांग
संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस व्यवस्था से छूट देने की भी मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि कई कर्मचारी की-पैड मोबाइल का उपयोग करते हैं, जबकि कुछ के पास स्मार्टफोन तक उपलब्ध नहीं हैं। कई भृत्य एवं अन्य कर्मचारी डाक, फाइल तथा विभागीय कार्यों के लिए कार्यालय से बाहर रहते हैं, जिससे ई-अटेंडेंस दर्ज करना व्यावहारिक नहीं है।
संघ ने मांग की कि ऐसे कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी एवं कार्यालय प्रमुख के प्रमाणीकरण के आधार पर दर्ज की जाए। यदि ई-अटेंडेंस लागू रखना आवश्यक हो तो कर्मचारियों को मोबाइल, डाटा खर्च और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।
छह सूत्रीय मांगों पर भी जोर
ज्ञापन में आकस्मिक कार्यभारित, दैनिक वेतनभोगी, स्थायी एवं अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाया गया। आकस्मिक कार्यभारित कर्मचारियों को अर्जित अवकाश की पात्रता देने तथा सहायक ग्रेड-3 पद पर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की गई।
इसके अलावा स्थायी कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ, सेवा वर्गीकरण एवं मृत्यु की स्थिति में अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा अंशकालीन कर्मचारियों को स्थायी कर्मी का दर्जा देने की मांग रखी गई।
संघ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, कोटवार, आशा-उषा सहयोगिनी, मध्यान्ह भोजन एवं सांझा चूल्हा रसोइया सहित विभिन्न संवर्गों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके, उप प्रान्ताध्यक्ष अजय गौतम, जिला सचिव सौरभ सिंह, जिला महामंत्री मनोज श्रीवास सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट:- राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज़
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश, दो साल में आरक्षक-सब इंस्पेक्टर के सभी पद भरने का ऐलान 💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना अपने आप में गर्व और जिम्मेदारी की बात है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा अवसर है और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का विश्वास उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर आदमी शेर बन जाता है। देश की पुलिस से अलग पहचान मध्य प्रदेश पुलिस की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस ने डाकुओं के खात्मे से लेकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अजीत डोभाल का जिक्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों में डोभाल साहब रिटायरमेंट के बाद घर नहीं बैठे। आज भी वे देश के लिए काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि डोभाल साहब का काम जारी है और पाकिस्तान परेशान है... बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री
    1
    पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश, दो साल में आरक्षक-सब इंस्पेक्टर के सभी पद भरने का ऐलान
💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना अपने आप में गर्व और जिम्मेदारी की बात है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा अवसर है और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का विश्वास उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर आदमी शेर बन जाता है। देश की पुलिस से अलग पहचान मध्य प्रदेश पुलिस की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस ने डाकुओं के खात्मे से लेकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अजीत डोभाल का जिक्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों में डोभाल साहब रिटायरमेंट के बाद घर नहीं बैठे। आज भी वे देश के लिए काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि डोभाल साहब का काम जारी है और पाकिस्तान परेशान है...
बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कटनी शोषित गरीब मजदूर किसान वंचित वर्गों की आवाज आदरणीय राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा विश्व आदिवासी दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जय जोहार जय बिरसा मुंडा जी एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान
    1
    कटनी शोषित गरीब मजदूर किसान वंचित वर्गों की आवाज आदरणीय राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा विश्व आदिवासी दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जय जोहार जय बिरसा मुंडा जी एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Rithi, Katni•
    7 hrs ago
  • सतना 🅿️ रीवा रोड फ्लाईओवर पर ‘मौत की ड्राइविंग’! काली स्कॉर्पियो का खतरनाक स्टंट, वाहन चालकों की जान खतरे में डाली। बाइक सवार पुलिसकर्मी से टकराते-टकराते बचा वाहन
    1
    सतना 🅿️ रीवा रोड फ्लाईओवर पर ‘मौत की ड्राइविंग’! काली स्कॉर्पियो का खतरनाक स्टंट, वाहन चालकों की जान खतरे में डाली। बाइक सवार पुलिसकर्मी से टकराते-टकराते बचा वाहन
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.