नाथद्वारा में पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते दो हार्डकोर अपराधियों सहित पांच गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार, पिस्टल, चाकू व तलवार सहित अन्य हथियार बरामद, नाथद्वारा ग्रामीण थाना पुलिस ने की कार्यवाही, साइबर टीम की रही विशेष भूमिका, राजसमंद एसपी हेमंत कलाल का विशेष अभियान, नाथद्वारा ग्रामीण थानां पुलिस ने गत रात्रि को पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किये।पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपराधियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत नाथद्वारा पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पम्प लूट की योजना बना रहे 05 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।नाथद्वारा डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में गत रात्रि थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह मय टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान दौरान सुबह करीब पांच बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बिजनोल पेट्रोल पम्प के पास दबिश दी जहां झाड़ियों में छिपे बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिलें छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए पांचों आरोपियों को पीछा कर दस्तयाब किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बिजनोल पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात करने की योजना बनाना स्वीकार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा हासीम उर्फ मोहिद, मुकैश उर्फ फुग्गा व दिलशाद थाना कांकरोली एवं चान्द मोहम्मद थाना राजनगर का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर एवं कुख्यात अपराधी हैं। सभी अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। आरोपियों से अन्य वारदातों एवं अवैध हथियारों के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है ओर भी वारदात खुलने की सम्भावना है। बाईट - हेमंत कलाल ( एसपी, राजसमंद )
नाथद्वारा में पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते दो हार्डकोर अपराधियों सहित पांच गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार, पिस्टल, चाकू व तलवार सहित अन्य हथियार बरामद, नाथद्वारा ग्रामीण थाना पुलिस ने की कार्यवाही, साइबर टीम की रही विशेष भूमिका, राजसमंद एसपी हेमंत कलाल का विशेष अभियान, नाथद्वारा ग्रामीण थानां पुलिस ने गत रात्रि को पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार
कर हथियार बरामद किये।पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपराधियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत नाथद्वारा पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पम्प लूट की योजना बना रहे 05 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।नाथद्वारा डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में गत रात्रि थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह मय टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान दौरान सुबह
करीब पांच बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बिजनोल पेट्रोल पम्प के पास दबिश दी जहां झाड़ियों में छिपे बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिलें छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए पांचों आरोपियों को पीछा कर दस्तयाब किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बिजनोल पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात करने की योजना बनाना स्वीकार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध
पूर्व में विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा हासीम उर्फ मोहिद, मुकैश उर्फ फुग्गा व दिलशाद थाना कांकरोली एवं चान्द मोहम्मद थाना राजनगर का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर एवं कुख्यात अपराधी हैं। सभी अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। आरोपियों से अन्य वारदातों एवं अवैध हथियारों के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है ओर भी वारदात खुलने की सम्भावना है। बाईट - हेमंत कलाल ( एसपी, राजसमंद )
- मदर्स डे पर श्रीनाथजी मंदिर प्रशासन द्वारा धरती मां के अभिनंदन की अनोखी पहल तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 मदर्स डे पर प्रकृति मां की सेवा के लिए किया वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए बंधे परिंडे व घोंसले, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं मातृ शक्ति अभिनन्दन दिवस मनाया, श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा प्रशासन की नई पहल, श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत श्री की प्रेरणा एवं नगर पालिका नाथद्वारा के आह्वान पर रविवार को मदर्स डे प्रकृति मां के संरक्षण के लिया सफाई अभियान, वृक्षारोपण ओर महिला सफाईकर्मियों के सम्मान व अभिनंदन के साथ मनाया गया। नगर के गिरिराज परिक्रमा में स्वयंसेवकों, मंदिर मंडल के अधिकारियों, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने श्रम दान करते हुए परिक्रमा मार्ग से प्लास्टिक सफाई की व वृक्षारोपण किया, साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे व घोंसले बांधे। जिसके बाद महिला सफाईकर्मियों व नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया ओर उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। वहीं कार्यक्रम के उपरांत सभी ने स्वच्छता व नारी सम्मान की शपथ ली । इस दौरान मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कल्पित जोशी, पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, डॉ बीएल जाट, डॉ नवीन जांगिड़, तुलसीदास सनाढ्य, प्रवीण सनाढ्य, सीए केजी माहेश्वरी, डॉ तन्मय पालीवाल, कपिल उपाध्याय, कोमल पालीवाल सहित प्राचीन जलाशय संरक्षण समिति टीम, व्यापारीगण, सामाजिक संगठन, सेवा संस्थाएं, वरिष्ठजन, नगरवासीयो, नाथद्वारा नगरपालिका के जनप्रतिनिधिगण, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे ।4
- राजसमंद जिले के जेतेला गांव में निर्माणाधीन आशापुरा माताजी मंदिर को उथनोल के पूर्णाशंकर जोशी और सुरेशभाई जोशी ने 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। यह सहयोग मंदिर निर्माण कार्य में गति देगा और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।1
- खेरवाड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए जारहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जारहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।1
- कांग्रेस ने अभिनेता-नेता विजय को तमिलनाडु में समर्थन देने का एलान किया है। पार्टी ने कहा कि जनता ने बदलाव चुना है और TVK, कांग्रेस व सहयोगी दल मिलकर राज्य को मजबूत बनाएंगे। इस बयान से तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले चुनावों पर इसका गहरा असर दिख सकता है।1
- राजस्थान के उदयपुर जिले के तिरोल गाँव में खराब सड़क और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीण बेहाल हैं। गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुँच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और सरकार उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है।1
- उदयपुर जिले के सल्लाड़ा गाँव में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकल के त्वरित प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया, कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।1
- नाडोल में सियाराम गेस्ट हाउस एवं स्विमिंग पूल का आनंद लेते युवक युवतियों व बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति यहां पर नाडोल के आस पास ऐसा मनमोहक स्थल कहीं नहीं है यहां आसपास के पर्यटन स्थल में एक है यहां पर शादियों समारोह भी आयोजित किए जाते हैं भारत से अलग-अलग राष्ट्रो के नाम पर कमरों का नाम संस्करण किया गया है यहां पर एक सुरक्षित स्थान है बच्चों के लिये मनोरंजन झुले विश्राम गृह भी बने हुए है4
- सामाजिक कार्यक्रम में रिश्तेदार के यहां आए युवक की झील में डूबने से मौत तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पीपरदा में किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के यहां आए 25 वर्षीय युवक की राजसमंद झील के नोटों की पाल पर डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ झील पर नहाने आया था और पैर फिसलने से गहराई में चला गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई सूचना के बाद राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शाम को बाहर निकलवा कर आर के चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाईट - अंकुर विजय ( प्रशिक्षु आरपीएस )3