Shuru
Apke Nagar Ki App…
सामाजिक कार्यक्रम में रिश्तेदार के यहां आए युवक की झील में डूबने से मौत तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पीपरदा में किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के यहां आए 25 वर्षीय युवक की राजसमंद झील के नोटों की पाल पर डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ झील पर नहाने आया था और पैर फिसलने से गहराई में चला गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई सूचना के बाद राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शाम को बाहर निकलवा कर आर के चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाईट - अंकुर विजय ( प्रशिक्षु आरपीएस )
Tarun Joshi, Rajsamand
सामाजिक कार्यक्रम में रिश्तेदार के यहां आए युवक की झील में डूबने से मौत तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पीपरदा में किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के यहां आए 25 वर्षीय युवक की राजसमंद झील के नोटों की पाल पर डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ झील पर नहाने आया था और पैर फिसलने से गहराई में चला गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई सूचना के बाद राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम की मदद से शाम को बाहर निकलवा कर आर के चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाईट - अंकुर विजय ( प्रशिक्षु आरपीएस )
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजसमंद के रेलमगरा में पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टियां ध्वस्त कर 500 लीटर वॉश नष्ट किया। इस बड़ी कार्रवाई में 57 लीटर अवैध देसी शराब जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि अन्य फरार हैं।1
- बनोड़ा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर जेवर लूटे, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म, शव गांव में लाने पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में पुलिस ने लापता बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने संदिग्ध हिरालाल पटेल निवासी बनोडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर उसने महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंकने की बात कबूल की है। रविवार को गांव में शव लाने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के अनुसार गुमशुदा चल रही मरती देवी पत्नी रोडाजी पटेल उम्र करीब 80 वर्ष निवासी बनोडा की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 9 मई को थानाधिकारी पवन सिंह द्वारा संदिग्ध हिरालाल पटेल से पूछताछ की गई।1
- हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।1
- बाली तहसील स्तर मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 10 में 2026 रविवार दरगाह शहिद मदार बाबा लाठी जोड़ के परिसर में हुआ आयोजन बाली में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान। बाली। पाली बाली। बाली तहसील स्तर पर मुस्लिम समाज की नौजवान धार्मिक एवं कल्याण संस्था एवं वक्फ कमेटी बाली के संयुक्त तत्वावधान में “मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन दरगाह शहीद मदार बाबा लाठी जोड़ परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमीन गौरी द्वारा मंच संचालन एवं स्वागत उद्बोधन से हुई। हाफिज सिराजुद्दीन अशरफी, इमाम जामा मस्जिद बाली ने तिलावत-ए-कुरआन पेश की। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में हाजी सुलेमान टाक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अयूब खान आरटी, एएसपी मर्तुजा हसन, मेहराज अली तथा डॉ. ताहिरा खान सहित कई गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है और युवाओं को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। प्रतिभा सम्मान समारोह में सरकारी नौकरी में चयनित इरम फातिमा, मोहम्मद तय्यब टाक एवं सैयद अरशद अयूब को सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। तहसीन रज़ा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पाली जिले में पांचवीं रैंक प्राप्त की, जिसकी उपस्थित लोगों ने विशेष सराहना की। इसके अलावा बी.टेक छात्र सैयद रेहान रज़ा को नेशनल लेवल हैकाथॉन में 1.5 लाख रुपए का पुरस्कार जीतने पर सम्मानित किया गया। एमबीबीएस, बीएएमएस, एमसीए, एम.फार्मा सहित विभिन्न उच्च शिक्षा क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। करियर कोच जुनैद टाक ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शिराज कुरैशी ने आभार व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में वक्फ कमेटी के सदर अजमत खान शेरानी, सचिव मोहम्मद असलम टाक, सेक्रेटरी अयूब खान एवं नौजवान कमेटी के समस्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था इमरान खान पठान एवं मोहम्मद मोहसिन खान भारत ई-मित्र द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।4
- राजस्थान में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में अपराध दर को कम करने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ बनाना है।1
- चित्तौड़गढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें: भाजपा नेता हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 40 किलो डोडाचूरा जब्त, साइबर गिरोह पर शिकंजा समेत कई अहम घटनाएं1
- नाथद्वारा में पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते दो हार्डकोर अपराधियों सहित पांच गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार, पिस्टल, चाकू व तलवार सहित अन्य हथियार बरामद, नाथद्वारा ग्रामीण थाना पुलिस ने की कार्यवाही, साइबर टीम की रही विशेष भूमिका, राजसमंद एसपी हेमंत कलाल का विशेष अभियान, नाथद्वारा ग्रामीण थानां पुलिस ने गत रात्रि को पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किये।पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपराधियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत नाथद्वारा पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पम्प लूट की योजना बना रहे 05 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।नाथद्वारा डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में गत रात्रि थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह मय टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान दौरान सुबह करीब पांच बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बिजनोल पेट्रोल पम्प के पास दबिश दी जहां झाड़ियों में छिपे बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिलें छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए पांचों आरोपियों को पीछा कर दस्तयाब किया गया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में बिजनोल पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात करने की योजना बनाना स्वीकार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा हासीम उर्फ मोहिद, मुकैश उर्फ फुग्गा व दिलशाद थाना कांकरोली एवं चान्द मोहम्मद थाना राजनगर का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर एवं कुख्यात अपराधी हैं। सभी अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। आरोपियों से अन्य वारदातों एवं अवैध हथियारों के स्रोत के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है ओर भी वारदात खुलने की सम्भावना है। बाईट - हेमंत कलाल ( एसपी, राजसमंद )4
- सुशील कुमार गर्ग RAS बाली में सम्मानः गोड़वाड़ गर्ग समाज ने चयन पर किया अभिनंदन फालना गोड़वाड़ परगना गर्ग समाज ने आरएएस सुशील कुमार का अभिनंदन किया। यह सम्मान उनके आरएएस में चयन होने पर किया गया। सम्मान समारोह छात्रावास भवन बाली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गर्गचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत, सुशील कुमार का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मिठाई खिलाई गई। समाज के सचिव मूलचंद गर्ग बोया ने जानकारी दी कि समारोह की अध्यक्षता गोड़वाड़ समाज अध्यक्ष बाबूलाल गर्ग लटाडा ने की। पंडित हीरालाल जड़िया ने मंत्रोच्चार के साथ सुशील कुमार का स्वागत किया। इस दौरान मांगीलाल पेरवा का स्वागत छोगालाल और सुखराम जी ने ने किया। साथ ही, सुशील कुमार के परिवार के सदस्यों मदन लाल, छगनलाल और मांगीलाल को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे हरिराम बाली मोडाराम फालना मदनलाल सेणा मांगीलाल बाली पुखराज गर्ग सेवाड़ी सुखाराम बोया भंवर लाल कोटबलियान नारायणलाल सेवाड़ी हरिलाल दातीवाड़ा दुर्गेश बाली गोविंद गर्ग जूना अर्जुन गर्ग जूना संजय गर्ग सेला सुरेश सेवाड़ी मदनलाल दातीवाड़ा भूराराम गर्ग गुलाब चंद्र धनी उपस्थित रहे1
- राजस्थान के गृह विभाग ने मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब पूरे प्रदेश में केवल जिला कलेक्टर, SDM, ACM और तहसीलदार सहित चार अधिकारी ही इन्हें जारी कर सकेंगे। यह कदम प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।1