पटना जिले के पंडारक प्रखंड की कोंदी पंचायत और खुशहाल चक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक आईं। मंगलवार को लगे इस शिविर में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे अंचल अधिकारी ने खुद मौके पर रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने और आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर आवास सहायक ने जानकारी दी कि वर्तमान में कोंदी पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कोई नया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कोंदी पंचायत के मुखिया मनोज राम ने बताया कि शिविर में भूमि संबंधी विवाद के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए। इसके अलावा खुशहाल चक पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा कि राशन कार्ड या किसी भी समस्या को वे अपने स्तर पर ही हल करने का प्रयास करते हैं। इस सहयोग शिविर में कुल 25 विभागों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। वहीं जिनका तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी मिलने से ग्रामीणों ने इस प्रशासनिक पहल की सराहना की।
पटना जिले के पंडारक प्रखंड की कोंदी पंचायत और खुशहाल चक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक आईं। मंगलवार को लगे इस शिविर में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे अंचल अधिकारी ने खुद मौके पर रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने और आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर आवास सहायक ने जानकारी दी कि वर्तमान में कोंदी पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कोई नया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कोंदी पंचायत के मुखिया मनोज राम ने बताया कि शिविर में भूमि संबंधी विवाद के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए। इसके अलावा खुशहाल चक पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा कि राशन कार्ड या किसी भी समस्या को वे अपने स्तर पर ही हल करने का प्रयास करते हैं। इस सहयोग शिविर में कुल 25 विभागों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। वहीं जिनका तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी मिलने से ग्रामीणों ने इस प्रशासनिक पहल की सराहना की।
- पटना जिले के पंडारक प्रखंड की कोंदी पंचायत और खुशहाल चक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक आईं। मंगलवार को लगे इस शिविर में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे अंचल अधिकारी ने खुद मौके पर रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने नए राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने और आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर आवास सहायक ने जानकारी दी कि वर्तमान में कोंदी पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कोई नया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं कोंदी पंचायत के मुखिया मनोज राम ने बताया कि शिविर में भूमि संबंधी विवाद के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए। इसके अलावा खुशहाल चक पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा कि राशन कार्ड या किसी भी समस्या को वे अपने स्तर पर ही हल करने का प्रयास करते हैं। इस सहयोग शिविर में कुल 25 विभागों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। वहीं जिनका तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी मिलने से ग्रामीणों ने इस प्रशासनिक पहल की सराहना की।1
- मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में पशुओं के लिए कुट्टी काटते समय 60 वर्षीय रामस्वरूप राय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। चाराकल मशीन में हाथ फंस जाने की वजह से उनका आधा हाथ कट गया। गंभीर हालत में उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और चिकित्सकों के साथ नोकझोंक भी हुई।1
- पटना के मोकामा अंतर्गत मोकामाघाट के पंचमहला में स्थित केके डिजिटल सीएससी सेंटर (kk digital CSC center) पर आपकी सभी समस्याओं का हल सिर्फ एक ही स्थान पर मिलेगा। इस सेंटर से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर 9934454806 भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोग आसानी से यहां पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकें।2
- पटना जिले के बाढ़ प्रखंड की धनामा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निपटारा किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, शिविर में सबसे अधिक मामले जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और भूमि विवाद से संबंधित सामने आए, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। धनामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरज प्रताप सिंह ने इस शिविर को ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ही अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। मुखिया प्रतिनिधि की इस सक्रिय पहल और संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने भी सराहना की। वहीं, जिन मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, उन्हें जल्द निपटारे के आश्वासन के साथ संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, जिसे लेकर ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।1
- अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर में प्रवासी भारतीयों ने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकालकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत परिचय दिया है। इस भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लॉस एंजिल्स में रहने वाले भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कर श्रद्धापूर्वक नगर भ्रमण कराया गया। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय परिवारों ने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन किया और पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचा, जिससे अमेरिका की धरती पर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ी रहती है। रथ यात्रा के समापन पर भगवान जगन्नाथ की आरती, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अमेरिका की धरती पर निकली भगवान जगन्नाथ की यह भव्य रथ यात्रा एक बार फिर यह संदेश देती है कि दुनिया के किसी भी कोने में भारतीय रहें, अपनी संस्कृति और आस्था से उनका जुड़ाव हमेशा अटूट रहता है। जय जगन्नाथ।1
- समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार पांडेय ने मंगलवार को मोहिउद्दीननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कई स्तरों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस बदहाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं के बेड पर गंदी चादरें मिलने पर एसडीओ ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई का जिम्मा संभाल रही एजेंसी 'महाशिवा इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही। इसके अलावा, एनजीओ की सुपरवाइजर उषा रानी अपनी ड्यूटी से नदारद मिलीं और उनके स्थान पर उनके पति रंजन कुमार (जो खुद गार्ड हैं) कार्य संभालते पाए गए। एसडीओ ने इस मामले की जांच कराने के साथ-साथ यह भी जांचने का निर्देश दिया कि एनजीओ कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी मिल रही है या नहीं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उनकी नियमित अनुपस्थिति को गंभीर मामला बताते हुए एसडीओ ने इसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निर्धारित ड्रेस कोड में न मिलने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भविष्य में वर्दी पहनकर आने की हिदायत दी गई। अस्पताल परिसर में सक्रिय निजी नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के बिचौलियों को सख्त चेतावनी देते हुए एसडीओ ने कहा कि सरकारी अस्पताल के मरीजों को बाहर भेजने या अवैध राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कारनामों को देखते हुए बिहार के पूर्णिया में छात्र पूरी तरह से तोड़फोड़ पर उतारू हो गए हैं और जमकर हंगामा कर रहे हैं।1
- पटना के फतुहा स्थित नदी थाना पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई कर नशा तस्करों और हथियारबाजों में हड़कंप मचा दिया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने मौजीपुर कृपालटोला में छापेमारी कर एक घर से 5 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में 23 वर्षीय गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी इलाके में की गई दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 26 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद के घर पर छापा मारकर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन दोनों सफल कार्रवाइयों का नेतृत्व नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस का कहना है कि अपराध और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1