logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग विंढमगंज। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटवेढ़वा निवासी संजय कुमार पुत्र जोखू राम का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। इस मकान में आवश्यक सामग्री रखी जाती थी। मकान गिरने से उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बुटवेढ़वा निवासी ऐनुल सिद्दीकी पुत्र निजामुद्दीन सिद्दीकी का भी कच्चा मकान बारिश के चलते रात में अचानक गिर गया। बताया गया कि ऐनुल सिद्दीकी के माता-पिता इसी कमरे में रहते थे। मकान की स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले ही खतरे का आभास हो गया था, जिसके बाद वे अपने पुत्र के यहां चले गए। इसके बाद रात में मकान भरभराकर गिर गया। समय रहते परिवार के लोगों के बाहर चले जाने से एक बड़ी घटना होने से टल गई। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

1 hr ago
user_Dr.Rakesh Kumar kanaujiya
Dr.Rakesh Kumar kanaujiya
दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
01563f95-849d-4f6f-9b30-bf77be143c8d

लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग विंढमगंज। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटवेढ़वा निवासी संजय कुमार पुत्र जोखू राम का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। इस मकान में आवश्यक सामग्री रखी जाती थी। मकान गिरने से उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं बुटवेढ़वा निवासी ऐनुल सिद्दीकी पुत्र निजामुद्दीन सिद्दीकी का भी कच्चा मकान बारिश के चलते रात में अचानक गिर गया। बताया गया कि ऐनुल सिद्दीकी के माता-पिता इसी कमरे में रहते थे। मकान की स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले ही खतरे का आभास हो गया था, जिसके बाद वे अपने पुत्र के यहां चले गए। इसके बाद रात में मकान भरभराकर गिर गया। समय रहते परिवार के लोगों के बाहर चले जाने से एक बड़ी घटना होने से टल गई। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More news from Mahuli and nearby areas
  • महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा
    1
    महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा
महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    7 hrs ago
  • बारिश और जल निकासी के विवाद में जर्जर हुआ गरीब महिला का आशियाना, घर गिरने का मंडरा रहा खतरा विंढमगंज सोनभद्र/घिवही। लगातार हो रही बारिश ने घिवही टोला बैरियाखाड़ निवासी बसंती देवी पत्नी अनिल राम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनका कच्चा मकान लगातार बारिश और आसपास पानी जमा होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। परिवार को आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मकान कभी भी गिर सकता है। ऐसे में महिला ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान से तत्काल संज्ञान लेकर उनके आशियाने को बचाने की गुहार लगाई है। बसंती देवी का आरोप है कि उनके छोटे ससुर सुबेदार राम द्वारा अपने घर का पानी बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण पानी उनके मकान की ओर जमा हो रहा है। महिला का कहना है कि कच्ची दीवारें लगातार पानी की चपेट में आने से कमजोर हो गई हैं। यदि मकान गिर गया तो वह अपने परिवार के साथ कहां रहेंगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। महिला के मुताबिक, घर से पानी बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाया गया था, लेकिन आरोप है कि सुबेदार राम ने पानी निकासी के उस रास्ते को दोबारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में पानी निकासी के लिए मिट्टी काटकर करहा बनाने का प्रयास किया गया, ताकि बारिश का पानी मकान से दूर निकल सके। विवाद बढ़ने पर बसंती देवी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को विंढमगंज थाने बुलाया गया। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जल निकासी की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। प्रशासन, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं और गरीब महिला के जर्जर मकान को गिरने से बचाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएं—यही पीड़ित परिवार की मांग है।
    4
    बारिश और जल निकासी के विवाद में जर्जर हुआ गरीब महिला का आशियाना, घर गिरने का मंडरा रहा खतरा
विंढमगंज सोनभद्र/घिवही। लगातार हो रही बारिश ने घिवही टोला बैरियाखाड़ निवासी बसंती देवी पत्नी अनिल राम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनका कच्चा मकान लगातार बारिश और आसपास पानी जमा होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। परिवार को आशंका है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मकान कभी भी गिर सकता है। ऐसे में महिला ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान से तत्काल संज्ञान लेकर उनके आशियाने को बचाने की गुहार लगाई है।
बसंती देवी का आरोप है कि उनके छोटे ससुर सुबेदार राम द्वारा अपने घर का पानी बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण पानी उनके मकान की ओर जमा हो रहा है। महिला का कहना है कि कच्ची दीवारें लगातार पानी की चपेट में आने से कमजोर हो गई हैं। यदि मकान गिर गया तो वह अपने परिवार के साथ कहां रहेंगी, यह सबसे बड़ा सवाल है।
महिला के मुताबिक, घर से पानी बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाया गया था, लेकिन आरोप है कि सुबेदार राम ने पानी निकासी के उस रास्ते को दोबारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में पानी निकासी के लिए मिट्टी काटकर करहा बनाने का प्रयास किया गया, ताकि बारिश का पानी मकान से दूर निकल सके।
विवाद बढ़ने पर बसंती देवी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को विंढमगंज थाने बुलाया गया।
अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में जल निकासी की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
प्रशासन, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं और गरीब महिला के जर्जर मकान को गिरने से बचाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएं—यही पीड़ित परिवार की मांग है।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कचनरवा में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा कचनरवा में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा कोन/कचनरवा, सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। हादसा शाम करीब चार बजे कचनरवा कस्बे से आगे गैस गोदाम आसनाबांध से पहले मेन रोड पर हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कचनरवा गांव के टोला बैसाहूखाड़ी निवासी किरण कुमारी (21) पुत्री भुनेश्वर उरांव सोमवार शाम कचनरवा बाजार से सब्जी व घरेलू सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गैस गोदाम आसनाबांध से पहले विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP64BD4419 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा घटना के संबंध में मृतका के पिता भुनेश्वर उरांव ने कोन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 140/26 में धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक का नाम-पता अभी अज्ञात बताया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव कर रहे हैं। पुलिस वाहन चालक की पहचान और तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा शव मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिवार में मचा कोहराम युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी के बाद कचनरवा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच विवेचना के दौरान की जा रही है। नोट: हादसे से संबंधित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
    1
    कचनरवा में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा

कचनरवा में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवती की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा
कोन/कचनरवा, सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। हादसा शाम करीब चार बजे कचनरवा कस्बे से आगे गैस गोदाम आसनाबांध से पहले मेन रोड पर हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कचनरवा गांव के टोला बैसाहूखाड़ी निवासी किरण कुमारी (21) पुत्री भुनेश्वर उरांव सोमवार शाम कचनरवा बाजार से सब्जी व घरेलू सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गैस गोदाम आसनाबांध से पहले विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP64BD4419 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा
घटना के संबंध में मृतका के पिता भुनेश्वर उरांव ने कोन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 140/26 में धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक का नाम-पता अभी अज्ञात बताया गया है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव कर रहे हैं। पुलिस वाहन चालक की पहचान और तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा शव
मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम
युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी के बाद कचनरवा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच विवेचना के दौरान की जा रही है।
नोट: हादसे से संबंधित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
    user_OM PRAKASH RAWAT
    OM PRAKASH RAWAT
    Social worker दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी के सानिध्य में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान* *रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी* *निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी के सानिध्य में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान* *शीतला मंदिर से महाकाल शिवालय तक उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम महिलाओं ने भी उठाई कांवड़* *कथा व भजन संध्या के बाद वितरित हुआ रुद्राक्ष प्रसाद बरौली चौराहे पर जरूरतमंदों को बांटा गया भोजन* सोनभद्र । जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सावन के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा साध्वी सरितानंद गिरि जी के पावन तत्वावधान एवं दिव्य सानिध्य में भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक शीतला मंदिर से हुआ। यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कांवड़ उठाए श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा था। शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर कांवड़ यात्रा विजयगढ़ टॉकीज और रामलीला मैदान रोड होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। कांवड़ियों का जत्था महाकाल शिवालय पहुँचा, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के समापन के उपरांत रामलीला मैदान (राम मंदिर मैदान) परिसर में भव्य शिव कथा एवं धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूज्य महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कथा एवं आरती के उपरांत साध्वी जी द्वारा उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप एक केला, पुष्प एवं पवित्र रुद्राक्ष प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ साध्वी सरितानंद गिरि जी ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम के उपरांत वे बरौली चौराहे पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ठेला चालकों, असहायों, निर्धनों एवं भिक्षाटन करने वाले लोगों के बीच पैक किया हुआ शुद्ध भोजन वितरित किया। इस दौरान साध्वी जी ने संदेश देते हुए कहा समाज के प्रत्येक जन प्रतिनिधि और सक्षम नागरिक को यह सोच रखनी चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। जो असहाय या भीख मांगने को मजबूर हैं, उन्हें कम से कम एक वक्त का सम्मानजनक भोजन अवश्य नसीब होना चाहिए। नर सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है। भोजन व रुद्राक्ष प्रसाद वितरण के साथ ही इस भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर पूर्णत भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।
    1
    निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी के सानिध्य में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान*

*रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी धर्मनगरी*
*निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी के सानिध्य में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान*
*शीतला मंदिर से महाकाल शिवालय तक उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम महिलाओं ने भी उठाई कांवड़*
*कथा व भजन संध्या के बाद वितरित हुआ रुद्राक्ष प्रसाद बरौली चौराहे पर जरूरतमंदों को बांटा गया भोजन*
सोनभद्र । जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सावन के पावन अवसर पर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा साध्वी सरितानंद गिरि जी के पावन तत्वावधान एवं दिव्य सानिध्य में भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक शीतला मंदिर से हुआ। यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कांवड़ उठाए श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा था। शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर कांवड़ यात्रा विजयगढ़ टॉकीज और रामलीला मैदान रोड होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। कांवड़ियों का जत्था महाकाल शिवालय पहुँचा, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के समापन के उपरांत रामलीला मैदान (राम मंदिर मैदान) परिसर में भव्य शिव कथा एवं धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूज्य महामंडलेश्वर साध्वी सरितानंद गिरि जी ने अपने ओजस्वी प्रवचन से उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कथा एवं आरती के उपरांत साध्वी जी द्वारा उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप एक केला, पुष्प एवं पवित्र रुद्राक्ष प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ साध्वी सरितानंद गिरि जी ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम के उपरांत वे बरौली चौराहे पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ठेला चालकों, असहायों, निर्धनों एवं भिक्षाटन करने वाले लोगों के बीच पैक किया हुआ शुद्ध भोजन वितरित किया।
इस दौरान साध्वी जी ने संदेश देते हुए कहा
समाज के प्रत्येक जन प्रतिनिधि और सक्षम नागरिक को यह सोच रखनी चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। जो असहाय या भीख मांगने को मजबूर हैं, उन्हें कम से कम एक वक्त का सम्मानजनक भोजन अवश्य नसीब होना चाहिए। नर सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है। भोजन व रुद्राक्ष प्रसाद वितरण के साथ ही इस भव्य कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर पूर्णत भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में सराबोर रहा।
    user_Dr.Rakesh Kumar kanaujiya
    Dr.Rakesh Kumar kanaujiya
    दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया। #Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां
रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं।
हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया।
#Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जंगली हाथी का तांडव: दो बैलों को पटककर एक की ली जान, धान की फसल भी रौंदी चिनिया से हेमंत कुमारकी रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी इंद्रदेव सिंह और चंद्रिका सिंह के एक-एक बैल को उठाकर पटक दिया। घटना में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों के हल्ला-गुल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 8 बजे बन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड सदस्य शिवनाथ कोरवा, गोवर्धन यादव, सईया राधिका देवी, वासुदेव यादव, सूरजपुर वाले देवकी सिंह, योगेंद्र यादव और सूर्यवानी देवी समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।
    1
    जंगली हाथी का तांडव: दो बैलों को पटककर एक की ली जान, धान की फसल भी रौंदी
चिनिया से हेमंत कुमारकी रिपोर्ट 
चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी इंद्रदेव सिंह और चंद्रिका सिंह के एक-एक बैल को उठाकर पटक दिया। घटना में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
ग्रामीणों के हल्ला-गुल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 8 बजे बन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड सदस्य शिवनाथ कोरवा, गोवर्धन यादव, सईया राधिका देवी, वासुदेव यादव, सूरजपुर वाले देवकी सिंह, योगेंद्र यादव और सूर्यवानी देवी समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।
    user_Hemant Kumar.  (7294972353)
    Hemant Kumar. (7294972353)
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    43 min ago
  • बिहार का एक 6 साल का बच्चा छात्र आंदोलन में दहाड़ा l शिक्षा एक ऐसा शेरनी का दुध है जो जितना पीयेगा उतना दहाड़ेगा या तो ये बच्चा अब्दुल कलाम बनेगा या नहीं तो नटवरलाल 420, इसलिए अभिभावक और अन्य समाजसेवी से विनम्र आग्रह है कि इसके पॉजिटिव एनर्जी को किसी बढ़िया स्कूल के माध्यम से निखारने में योगदान दीजिए और इसका भविष्य संवारिए अन्यथा ? मनीष जी अन्यथा ना लीजियेगा आप ही नहीं कोई और भी संक्षम व्यक्ति आपकी जानकारी में हो तो इस बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए व्यवस्था करवा दीजिए, पढ़ाई में इसकी गरीबी आड़े ना आए ,प्रखर जीनियस बुद्धि का धनी है, बहुत आगे जाएगा देश और समाज के काम आएगा l यह मेरा बिहार का भविष्य है यह मेरा देश का भविष्य है हमें इन पर गर्व है हमें बिहारी होने पर गर्व है बिहार दुनिया को बहुत कुछ दिया शायद यह बच्चा भी दुनिया को कुछ भी दे सकता है हमारे बाद यही संभालेंगे हमारे बिहार को और हमारे देश को l जियो मेरे शेर तुम्हारे जैसे हर घर में बच्चा होना चाहिए तुम्हारे मां-बाप को मैं सलाम करता हू यह बच्चा के बारे में कोई जाती तो नहीं पूछ रहा है हमको तो नहीं लगता है कोई कमेंट में जाति पूछेगा कि कौन सा जात का बच्चा है जो अच्छा है अच्छा है l जिस पुलिसकर्मी ने इस बच्चे के साथ अत्याचार किया है, वक्त आने पर यही बच्चा उसे सलाम करवाएगा—और उस दिन इतिहास गवाह होगा। आज यह बच्चा छोटा है, लेकिन जो कुछ इसके साथ हुआ है, उसे यह कभी नहीं भूलेगा। ऐसे अनुभव इंसान को अंदर से मजबूत बनाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह बच्चा अपनी मेहनत और हौसले से एक बड़ा मुकाम हासिल करेगा और समाज के लिए एक मजबूत आवाज बनेगा। आज जो अन्याय सह रहा है, कल वही अपने हक के लिए खड़ा होकर इतिहास लिख l मनीष भैया ये बच्चा एक दिन भविष्य में कुछ बड़ा करेगा। इसकी बौद्धिक क्षमता, यादाश्त एवं बेबाक बोलने का अंदाज बहुत प्रशंसनीय है। और भीड़ के बाहर बच्चों की स्थिति और सच्चाई दिखाने के लिए मनीष भैया आपको सलाम । पुलिस ने इनके माता पिता के साथ जो टॉर्चर किया ये बहुत निंदनीय है।इसको हमलोग फुल सपोर्ट करते हैं। जय हिंद ❤️📍
    1
    बिहार का एक 6 साल का बच्चा छात्र आंदोलन में दहाड़ा l शिक्षा एक ऐसा शेरनी का दुध है जो जितना पीयेगा उतना दहाड़ेगा
या तो ये बच्चा अब्दुल कलाम बनेगा या नहीं तो नटवरलाल 420, इसलिए अभिभावक और अन्य समाजसेवी से विनम्र आग्रह है कि इसके पॉजिटिव एनर्जी को किसी बढ़िया स्कूल के माध्यम से निखारने में योगदान दीजिए और इसका भविष्य संवारिए अन्यथा ?
मनीष जी अन्यथा ना लीजियेगा आप ही नहीं  कोई और भी संक्षम व्यक्ति आपकी जानकारी में हो तो इस बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए व्यवस्था करवा दीजिए, पढ़ाई में इसकी गरीबी आड़े ना आए ,प्रखर जीनियस बुद्धि का धनी है, बहुत आगे जाएगा देश और समाज के काम आएगा l
यह मेरा बिहार का भविष्य है यह मेरा देश का भविष्य है हमें इन पर गर्व है हमें बिहारी होने पर गर्व है बिहार दुनिया को बहुत कुछ दिया शायद यह बच्चा भी दुनिया को कुछ भी दे सकता है हमारे बाद यही संभालेंगे हमारे बिहार को और हमारे देश को l
जियो मेरे शेर तुम्हारे जैसे हर घर में बच्चा होना चाहिए तुम्हारे मां-बाप को मैं सलाम करता हू यह बच्चा के बारे में कोई जाती तो नहीं पूछ रहा है हमको तो नहीं लगता है कोई कमेंट में जाति पूछेगा कि कौन सा जात का बच्चा है जो अच्छा है अच्छा है l
जिस पुलिसकर्मी ने इस बच्चे के साथ अत्याचार किया है, वक्त आने पर यही बच्चा उसे सलाम करवाएगा—और उस दिन इतिहास गवाह होगा।
आज यह बच्चा छोटा है, लेकिन जो कुछ इसके साथ हुआ है, उसे यह कभी नहीं भूलेगा। ऐसे अनुभव इंसान को अंदर से मजबूत बनाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह बच्चा अपनी मेहनत और हौसले से एक बड़ा मुकाम हासिल करेगा और समाज के लिए एक मजबूत आवाज बनेगा।
आज जो अन्याय सह रहा है, कल वही अपने हक के लिए खड़ा होकर इतिहास लिख l
मनीष भैया ये बच्चा एक दिन भविष्य में कुछ बड़ा करेगा। इसकी बौद्धिक क्षमता, यादाश्त एवं बेबाक बोलने का अंदाज बहुत प्रशंसनीय है। और भीड़ के बाहर बच्चों की स्थिति और सच्चाई दिखाने के लिए मनीष भैया आपको सलाम । पुलिस ने इनके माता पिता के साथ जो टॉर्चर किया ये बहुत निंदनीय है।इसको हमलोग फुल सपोर्ट करते हैं। जय हिंद ❤️📍
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत अमवार बंधे में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार दुद्धी सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट- थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत अमवार बंधे में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार दुद्धी सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-
    1
    थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत अमवार बंधे में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार दुद्धी सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-
थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत अमवार बंधे में डूबने से एक युवती की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकार दुद्धी सोनभद्र श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.