UKD ने किया वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव , उत्तराखंड के गाँव की सड़कों और राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की माँग! देहरादून : उत्तराखण्ड के कर्णप्रयाग का सकंड गाँव इन दोनों चर्चाओं में है! आजादी के 75 वर्ष बाद भी गाँव में सड़क नहीं पहुँची तो ग्रामीणों ने ख़ुद हाथों में गैंती फावड़ा लेकर रोड बनानी शुरू कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर कर सड़कों पर लोगों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को ukd युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में ukd के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव कर उत्तराखंड के गाँवों में सड़क निर्माण की माँग उठाई! कुलदीप रावत ने कहा जब ग्रामीणों ने ख़ुद सड़क बनानी शुरू की तो तब जा कर सरकार के नुमाइंदे दूरस्थ सकंड गाँव पहुँचे और 3 महीनों के भीतर सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन दिया है! इसके अतिरिक्त कुलदीप रावत ने लंबे समय से चल रही कॉर्बेट नेशनल पार्क के राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की भी मांग की, उन्होंने ने कहा की कार्बेट का 75 फीसदी हिस्सा उनके क्षेत्र में आता है जबकि पर्यटकों को सिर्फ रामनगर की तरफ़ से भेजा जाता है। उन्होंने ने माँग की है कि मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोला जाये और इस क्षेत्र से सफ़ारी भी कराई जाए ताकि वहाँ की स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को रोज़गार से जोड़ा जा सके।
UKD ने किया वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव , उत्तराखंड के गाँव की सड़कों और राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की माँग! देहरादून : उत्तराखण्ड के कर्णप्रयाग का सकंड गाँव इन दोनों चर्चाओं में है! आजादी के 75 वर्ष बाद भी गाँव में सड़क नहीं पहुँची तो ग्रामीणों ने ख़ुद हाथों में गैंती फावड़ा लेकर रोड बनानी शुरू कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर कर सड़कों पर लोगों का आंदोलन तेज हो
गया है। बुधवार को ukd युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में ukd के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव कर उत्तराखंड के गाँवों में सड़क निर्माण की माँग उठाई! कुलदीप रावत ने कहा जब ग्रामीणों ने ख़ुद सड़क बनानी शुरू की तो तब जा कर सरकार के नुमाइंदे दूरस्थ सकंड गाँव पहुँचे और 3 महीनों के भीतर सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन दिया है! इसके अतिरिक्त कुलदीप रावत ने लंबे समय से चल
रही कॉर्बेट नेशनल पार्क के राम नगर मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोलने की भी मांग की, उन्होंने ने कहा की कार्बेट का 75 फीसदी हिस्सा उनके क्षेत्र में आता है जबकि पर्यटकों को सिर्फ रामनगर की तरफ़ से भेजा जाता है। उन्होंने ने माँग की है कि मोहान के दुर्गादेवी गेट को खोला जाये और इस क्षेत्र से सफ़ारी भी कराई जाए ताकि वहाँ की स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को रोज़गार से जोड़ा जा सके।
- बच्चों को लेकर DM के सख्त निर्देश! देहरादून में 744 बच्चों के रेस्क्यू की समीक्षा देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में बताया गया कि पिछले तीन महीनों में CWC के सामने 236 मामले पहुंचे, जिनमें 120 का निस्तारण किया गया। वहीं, दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित या रेस्क्यू किया गया है और 216 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अप्रैल से अब तक 374 मामले सामने आए हैं। DM ने रेस्क्यू के बाद बच्चों के प्रभावी फॉलोअप और संवेदनशील मामलों में काउंसलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष1
- मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।1
- स्वाद, सेहत से भरपूर, बनाने में इतनी आसान, ऐसे तैयार कीजिये 'कॉर्न चाट'1
- मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी... मसूरी ब्रेकिंग न्यूज़ मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कर में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल एक की हालत गंभीर मसूरी पुलिस फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना सभी लोग दिल्ली गाजियाबाद के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि कर काफी तेज गति में थी1
- 🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा The Aman Times 🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। सुरक्षा टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, दो फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और एक क्रेटा कार बरामद हुई। फर्जी नियुक्ति पत्र नर्सिंग ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के बताए गए हैं। पूछताछ में तीनों आरोपी उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए गए। एम्स सुरक्षा विभाग ने आरोपियों को बरामद सामान सहित पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। एम्स पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने युवाओं से नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की।1
- गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना उत्तरकाशी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, धारा पूजन एवं धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती गंगा की पूजा-अर्चना की और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी, वहीं, पंच मंदिर समिति की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए गर्म पानी, चाय, भोजन एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।1
- अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।1