Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष
Rajkumar mehra press reporter
एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरे 4 साल हो रहे हैं, और इस अवसर पर उनकी चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में न्याय की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा! ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में 18 सितंबर 2022 को हुई उपरोक्त दुखद घटना के चार साल बीत जाने के बाद भी जनता और राजनीतिक दलों में "वीआईपी (VIP)" के नाम का खुलासा न होने और मामले की सीबीआई (CBI) जांच की स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है! देहरादून के गांधी पार्क में 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एक विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। 'संयुक्त संघर्ष मंच' और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित इस सभा में अंकिता को याद करने के साथ ही न्याय की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया जाएगा! उत्तराखंड के विभिन्न छात्र और युवा संगठन शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का मुख्य सवाल यह है कि करीब एक साल से चल रही सीबीआई जांच के बावजूद वह "संभावित वीआईपी" आज भी खुलेआम सत्ता के नशे में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए क्यों घूम रहा है! बड़ा सवाल! उत्तराखंड कांग्रेस ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। ऋषिकेश स्थित वनंतरा रिजॉर्ट पर होने वाले मुख्य प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुद मौजूद रहेंगे! अंकिता की स्मृति में पूरे उत्तराखंड के लोग 18 सितंबर की शाम को एकजुट होकर दीप जलाएंगे और सोशल मीडिया व सड़कों पर न्याय की आवाज़ बुलंद करेंगे। पुण्यतिथि से ठीक पहले, अंकिता मामले में पैरवी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीश नेगी को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें दुर्घटना और हमले की धमकी दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।3
- सरकारी जमीन पर कब्जा किया है? अब सैटेलाइट मैपिंग से खुलेगा राज! देहरादून: सरकारी जमीन और परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपनी परिसंपत्तियों की सैटेलाइट पॉलीगॉन मैपिंग कर सीमा निर्धारित करने और विवरण UK-GAMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पोर्टल पर प्रदर्शित अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा। वहीं, मैपिंग का काम शुरू नहीं करने वाले 12 विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विभागों की 100 से अधिक परिसंपत्तियों की मैपिंग लंबित है, उन्हें भी चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, 16 विभाग मैपिंग का काम पूरा कर चुके हैं, जबकि 41 विभागों में प्रक्रिया जारी है। डीएम ने चेतावनी दी कि प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।1
- मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी... मसूरी ब्रेकिंग न्यूज़ मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कर में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल एक की हालत गंभीर मसूरी पुलिस फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना सभी लोग दिल्ली गाजियाबाद के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि कर काफी तेज गति में थी1
- NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां, मकसद विधानसभा में कांग्रेस छात्र संगठन को मजबूत करना। The Aman Times | डोईवाला NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां डोईवाला। NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। सतनाम सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष और गगन सैनी को महासचिव नियुक्त किया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सतनाम सिंह और गगन सैनी ने संगठन व छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।1
- टिहरी मे मेडिकल कॉलेज की मांग हुई तेज, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर जताया विरोध, मंत्री गणेश जोशी ने दिया आश्वासन1
- ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण1
- बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी प्रेस नोट देहरादून बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग एवं संस्थाएं आपसी समन्वय से प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए। विगत तीन माह में बाल कल्याण समिति के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें 120 का निस्तारण किया जा चुका है। संस्थागत बालगृहों में निवासरत 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया। वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक 05 बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। वर्ष 2016 से अब तक जनपद से कुल 109 बच्चों को देश एवं विदेश में दत्तक ग्रहण में दिए जाने की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की समीक्षा में अप्रैल-जून के दौरान 200 तथा जुलाई से अब तक 174 प्रकरण प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बाल विवाह के 02 मामले तथा बालश्रम के 46 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने पारिवारिक समस्याओं एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। जनपद में संचालित 19 राजकीय एवं स्वैच्छिक बालगृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा कमियों का समयबद्ध समाधान कराने के निर्देश दिए। समीक्षा अवधि में बालगृहों के 16 निरीक्षण किए गए। संस्थाओं में कार्यरत 156 कार्मिकों में से 138 का पुलिस सत्यापन हो चुका है तथा शेष का सत्यापन शीघ्र कराने को कहा गया। बालगृहों में निवासरत 302 बच्चों की दस्तावेजी स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 236 के आधार कार्ड, 95 के आयुष्मान कार्ड एवं 116 के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 219 बच्चे विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। शेष बच्चों के दस्तावेज प्राथमिकता से तैयार कराने के निर्देश दिए गए। बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित/रेस्क्यू किया गया, जिनमें 111 बाल भिक्षावृत्ति, 173 कूड़ा बीनने वाले, 101 बालश्रम, 307 ड्रॉपआउट एवं 52 अन्य श्रेणी के बच्चे शामिल हैं। इनमें से 216 बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य के तहत ब्लॉक, ग्राम, नगर निकाय एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा उपलब्ध अनटाइड अनुदान की 5 प्रतिशत धनराशि बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा पर नियमानुसार व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दत्तक ग्रहण, अन्य राज्यों के बच्चों को गृह राज्य भेजने तथा बच्चों के अभिलेख अद्यतन रखने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति नमिता ममगाईं, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर ghildiyal , जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।2
- देहरादून में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर होगी गणना देहरादून में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। देहरादून नगर निगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारियों, 23 सहायक चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और जनगणना से जुड़े कार्मिकों को विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। जनगणना के दूसरे चरण के तहत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा और लोगों से करीब 40 सवालों के माध्यम से आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की अवधि निर्धारित की गई है। प्रशासन लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने की तैयारी कर रहा है, ताकि घर-घर गणना का काम सुचारु रूप से पूरा हो सके। जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और हर स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और संसाधनों के बेहतर नियोजन के लिए महत्वपूर्ण आधार है।1
- एयरपोर्ट निदेशक बीएस नेगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान The Aman Times ✈️ एयरपोर्ट निदेशक बीएस नेगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान जोली ग्रांट/डोईवाला_ देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक बीएस नेगी ने प्रेस ब्रीफिंग कर ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ की जानकारी दी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से यह अभियान 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इस दौरान यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा, डिजिटल सेवाओं और कर्मचारी व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत पार्किंग, टैक्सी, पिकअप-ड्रॉप व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा होगी। यात्रियों को Digi Yatra के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ यात्रियों का स्वागत होगा और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता दिवस एवं श्रमदान होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का त्वरित निस्तारण करेगा। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों और हितधारकों को ‘Best Sevak/Best Smile’ पहल के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा।1