logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एयरपोर्ट निदेशक बीएस नेगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान The Aman Times ✈️ एयरपोर्ट निदेशक बीएस नेगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान जोली ग्रांट/डोईवाला_ देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक बीएस नेगी ने प्रेस ब्रीफिंग कर ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ की जानकारी दी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से यह अभियान 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इस दौरान यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा, डिजिटल सेवाओं और कर्मचारी व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत पार्किंग, टैक्सी, पिकअप-ड्रॉप व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा होगी। यात्रियों को Digi Yatra के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ यात्रियों का स्वागत होगा और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता दिवस एवं श्रमदान होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का त्वरित निस्तारण करेगा। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों और हितधारकों को ‘Best Sevak/Best Smile’ पहल के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा।

23 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
23 hrs ago

एयरपोर्ट निदेशक बीएस नेगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान The Aman Times ✈️ एयरपोर्ट निदेशक बीएस नेगी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 सितंबर से चलेगा यात्री सेवा अभियान जोली ग्रांट/डोईवाला_ देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक बीएस नेगी ने प्रेस ब्रीफिंग कर ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ की जानकारी दी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से यह अभियान 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इस दौरान यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा, डिजिटल सेवाओं और कर्मचारी व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत पार्किंग, टैक्सी, पिकअप-ड्रॉप व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा होगी। यात्रियों को Digi Yatra के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ यात्रियों का स्वागत होगा और उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता दिवस एवं श्रमदान होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का त्वरित निस्तारण करेगा। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों और हितधारकों को ‘Best Sevak/Best Smile’ पहल के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत।।।।।।।। शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत जूनियर हाईस्कूल के पास रात में दो बार सीसीटीवी में कैद हुई गुलदार की गतिविधि शेरगढ़/डोईवाला। डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के वार्ड नंबर छह शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जूनियर हाईस्कूल के पास रात के समय गुलदार की गतिविधि दो बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार के आबादी क्षेत्र के आसपास लगातार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान निशा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह के साथ ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान निशा देवी ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय और आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचें।
    1
    शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत।।।।।।।।
शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
जूनियर हाईस्कूल के पास रात में दो बार सीसीटीवी में कैद हुई गुलदार की गतिविधि
शेरगढ़/डोईवाला। 
डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के वार्ड नंबर छह शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जूनियर हाईस्कूल के पास रात के समय गुलदार की गतिविधि दो बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार के आबादी क्षेत्र के आसपास लगातार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है।
ग्राम प्रधान निशा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह के साथ ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
ग्राम प्रधान निशा देवी ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय और आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    17 min ago
  • वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU देहरादून NIU ✍️ वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *विवरण गिरफ्तार वारंटी* 1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून 2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून 3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून। 4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून। 5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष 6-  श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर 7-  श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून 9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून 10-  शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष 12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष 14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष 15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून 16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष 17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
    1
    वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU
देहरादून NIU ✍️
वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार वारंटी*
1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून
2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून
3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून।
4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून।
5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष
6-  श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर
7-  श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 
8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून
9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून
10-  शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 
11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष
12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 
13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून
16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष
17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण
    1
    ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण
ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • बच्चों को लेकर DM के सख्त निर्देश! देहरादून में 744 बच्चों के रेस्क्यू की समीक्षा देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में बताया गया कि पिछले तीन महीनों में CWC के सामने 236 मामले पहुंचे, जिनमें 120 का निस्तारण किया गया। वहीं, दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित या रेस्क्यू किया गया है और 216 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अप्रैल से अब तक 374 मामले सामने आए हैं। DM ने रेस्क्यू के बाद बच्चों के प्रभावी फॉलोअप और संवेदनशील मामलों में काउंसलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    बच्चों को लेकर DM के सख्त निर्देश! देहरादून में 744 बच्चों के रेस्क्यू की समीक्षा
देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
बैठक में बताया गया कि पिछले तीन महीनों में CWC के सामने 236 मामले पहुंचे, जिनमें 120 का निस्तारण किया गया। वहीं, दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित या रेस्क्यू किया गया है और 216 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अप्रैल से अब तक 374 मामले सामने आए हैं। DM ने रेस्क्यू के बाद बच्चों के प्रभावी फॉलोअप और संवेदनशील मामलों में काउंसलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष
    1
    एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए। 

राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।
    1
    मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल
मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया।
पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।
    user_Mukesh rawat
    Mukesh rawat
    Dehradun, Uttarakhand•
    6 hrs ago
  • PM मोदी के जन्मदिन पर माजरी ग्रांट में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर The aman times माजरी ग्रांट में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा माजरी मंडल की ओर से माजरी ग्रांट पंचायत घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भाजपा के “25 वर्षों से सेवा संकल्प अभियान” के तहत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पाल, जीवनवाला के ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
    1
    PM मोदी के जन्मदिन पर माजरी ग्रांट में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर
The aman times 
माजरी ग्रांट में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर
डोईवाला। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा माजरी मंडल की ओर से माजरी ग्रांट पंचायत घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भाजपा के “25 वर्षों से सेवा संकल्प अभियान” के तहत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पाल, जीवनवाला के ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    44 min ago
  • अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।
    1
    अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
कर्णप्रयाग/चमोली 
अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.