पीसीएस परीक्षा में सफलता पर स्मृति श्रीवास्तव सम्मानित फर्रुखाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजीव श्रीवास्तव की सुपुत्री कु. स्मृति श्रीवास्तव ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स के पद पर जॉइनिंग प्राप्त की है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके आवास पर राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सचिव मृदुल सक्सेना ने स्मृति श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष संजय भइया, राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी मुकेश सक्सेना, देवेंद्र नारायण श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सक्सेना एवं नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि को लोगों ने प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।5
- फतेहगढ़ पुलिस का गुड़वर्क: 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंपे। सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता गुमशुदा खोए हुए कुल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन लगभग लगभग 22 लाख रुपए के बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए । एंकर: फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइन सभागार में सीओ अमृतपुर संजय वर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। गुमशुदा खोए हुए कल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल स्वामियों को खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। मोबाइल फोन स्वामियों को फोन मिलते ही चेहरे पर खुशी नजर आई। एसपी आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम प्रभारी संत कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह, राहुल शर्मा ने कड़ी मेहनत से जनपद व अन्य जनपदों में खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए। उसके बाद मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। बाइट: संजय वर्मा ( क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, फर्रुखाबाद)3
- “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- Post by Irshad sheikh1
- जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरखार मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 देसी शराब के क्वार्टर नाजायज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रत्नेश पुत्र राम औतार, निवासी ग्राम ऊजरा मऊ थाना राजेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।3