logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गजरौला में पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन अमरोहा के गजरौला में पुलिस ने रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास अंदाज में मनाया। मोहल्ला नाईपुरा स्थित सेंट मैरी स्कूल में पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।धनौरा क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंट मैरी स्कूल पहुंचे। यहां दिव्यांग बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को उपहार भेंट किए और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सुरक्षा का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस के इस मानवीय पहल की स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

3 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

गजरौला में पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन अमरोहा के गजरौला में पुलिस ने रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास अंदाज में मनाया। मोहल्ला नाईपुरा स्थित सेंट मैरी स्कूल में पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।धनौरा क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंट मैरी स्कूल पहुंचे। यहां दिव्यांग बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को उपहार भेंट किए और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सुरक्षा का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस के इस मानवीय पहल की स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमरोहा में दिव्यांगजनों के साथ पुलिस अधिकारियों ने मनाया रक्षाबंधन अमरोहा में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गजरौला के सेंट मैरी स्कूल में भावनात्मक और सामाजिक समरसता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दिव्यांगजनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता से मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन को सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ मनाया गया।सीओ अंजलि कटारिया और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दिव्यांगजनों के साथ समय बिताया और उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस अधिकारियों के इस मानवीय पहल से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ जुड़ाव और समानता का संदेश देना रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के साथ खुशियां साझा करने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच संवेदनशीलता एवं विश्वास का संदेश दिया। दिव्यांगजनों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्योहार मनाए जाने की पहल की लोगों ने सराहना की और इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस अधिकारियों और दिव्यांगजनों की यह मुलाकात क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
    2
    अमरोहा में दिव्यांगजनों के साथ पुलिस अधिकारियों ने मनाया रक्षाबंधन
अमरोहा में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गजरौला के सेंट मैरी स्कूल में भावनात्मक और सामाजिक समरसता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दिव्यांगजनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता से मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन को सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ मनाया गया।सीओ अंजलि कटारिया और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने दिव्यांगजनों के साथ समय बिताया और उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस अधिकारियों के इस मानवीय पहल से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ जुड़ाव और समानता का संदेश देना रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति के साथ खुशियां साझा करने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और आमजन के बीच संवेदनशीलता एवं विश्वास का संदेश दिया। दिव्यांगजनों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्योहार मनाए जाने की पहल की लोगों ने सराहना की और इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस अधिकारियों और दिव्यांगजनों की यह मुलाकात क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • एसओजी और गजरौला पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से एक किलो 694 ग्राम अफीम बरामद। जोया अमरोहा संवाददाता.एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से थाना गजरौला पुलिस द्वारा अफीम तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 694 ग्राम अफीम बरामद* पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मण्डी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गजरौला पुलिस द्वारा एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 694 ग्राम अफीम बरामद की गई है दिनांक 28.08.2026 को व0उ0नि0 श्री अभिलाष प्रधान मय उ0नि0 श्री बाल किशन सिंह, उ0नि0 श्री नितेन्द्र कुमार वशिष्ठ एवं हमराही पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में देखरेख शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 02 पिट्ठू बैग में कुल *01 किलो 694 ग्राम अफीम, 03 मोबाइल फोन एवं ₹2,000/- नकद बरामद हुए। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के संबंध में थाना गजरौला पर **मु0अ0सं0 494/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है तथा गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। पूछताछ विवरण पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस में परिचित हैं तथा अफीम को बरेली क्षेत्र से लेकर अन्य स्थानों पर सप्लाई/तस्करी करने के उद्देश्य से ला रहे थे। अभियुक्तों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 1. नितेश कुमार पुत्र प्रेमपाल, निवासी चिटौली, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली, उम्र करीब 22 वर्ष। 2. कमल किशोर पुत्र योगराज, निवासी खरसैनी, थाना साही, जनपद बरेली, उम्र करीब 27 वर्ष। बरामदगी * 01 किलो 694 ग्राम अफीम * 03 मोबाइल फोन * ₹2,000/- नकद * 02 पिट्ठू बैग पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 *494/2026, धारा **8/18 एनडीपीएस एक्ट*, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा। मु0अ0सं0 334/2017 धारा 452/354/323/504 भादवि थाना शाही जनपद बरेली बनाम कमल। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1.व0उ0नि0 श्री अभिलाष प्रधान थाना गजरौला जनपद अमरोहा 2.उ0नि0 श्री बाल किशन सिंह थाना गजरौला जनपद अमरोहा 3.उ0नि0 श्री नितेन्द्र कुमार वशिष्ठ थाना गजरौला जनपद अमरोहा 4.का0 547 कैप्टन देशवाल थाना गजरौला जनपद अमरोहा 5. का0 1092 राजेश कुमार थाना गजरौला जनपद अमरोहा 6.का0 810 गौरव कुमार, थाना गजरौला पुलिस, जनपद अमरोहा। एसओजी/सर्विलांस टीम:- 1. निरी0 पंकज तोमर प्रभारी एसओजी अमरोहा 2. उ0नि0 बिजेंद्र मलिक प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद अमरोहा 3. हे0का0 वाजिद अली सर्विलांस सेल अमरोहा । 4. हे0का0 अजय कुमार एसओजी अमरोहा । 5. हे0का0 गौरव शर्मा सर्विलांस सेल अमरोहा 6. का0 अरविन्द शर्मा सर्विलांस सेल अमरोहा । 7. का0 अंकुर एसओजी टीम अमरोहा । 8. का0 कृष्णवीर सिंह एसओजी टीम अमरोहा । 9. का0 विपिन सर्विलांस सेल टीम अमरोहा । 10. का0 कमल कुमार सर्विलांस सेल टीम अमरोहा । 11. का0 आशीष एसओजी टीम अमरोहा । 12. काo लवी चौधरी सर्विलांस सेल टीम अमरोहा । 13. का0 राकेश एसओजी टीम अमरोहा ।
    2
    एसओजी और गजरौला पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से एक किलो 694 ग्राम अफीम बरामद।
जोया अमरोहा संवाददाता.एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से थाना गजरौला पुलिस द्वारा अफीम तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 694 ग्राम अफीम बरामद*
पुलिस अधीक्षक अमरोहा  लखन सिंह यादव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मण्डी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गजरौला पुलिस द्वारा एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 694 ग्राम अफीम बरामद की गई है
दिनांक 28.08.2026 को व0उ0नि0 श्री अभिलाष प्रधान मय उ0नि0 श्री बाल किशन सिंह, उ0नि0 श्री नितेन्द्र कुमार वशिष्ठ एवं हमराही पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में देखरेख शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 02 पिट्ठू बैग में कुल *01 किलो 694 ग्राम अफीम, 03 मोबाइल फोन एवं ₹2,000/- नकद बरामद हुए। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के संबंध में थाना गजरौला पर **मु0अ0सं0 494/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है तथा गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस में परिचित हैं तथा अफीम को बरेली क्षेत्र से लेकर अन्य स्थानों पर सप्लाई/तस्करी करने के उद्देश्य से ला रहे थे। अभियुक्तों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. नितेश कुमार पुत्र प्रेमपाल, निवासी चिटौली, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली, उम्र करीब 22 वर्ष।
2. कमल किशोर पुत्र योगराज, निवासी खरसैनी, थाना साही, जनपद बरेली, उम्र करीब 27 वर्ष।
बरामदगी
* 01 किलो 694 ग्राम अफीम
* 03 मोबाइल फोन
* ₹2,000/- नकद
* 02 पिट्ठू बैग
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 *494/2026, धारा **8/18 एनडीपीएस एक्ट*, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा।
मु0अ0सं0 334/2017 धारा 452/354/323/504 भादवि थाना शाही जनपद बरेली बनाम कमल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.व0उ0नि0 श्री अभिलाष प्रधान थाना गजरौला जनपद अमरोहा
2.उ0नि0 श्री बाल किशन सिंह थाना गजरौला जनपद अमरोहा
3.उ0नि0 श्री नितेन्द्र कुमार वशिष्ठ थाना गजरौला जनपद अमरोहा 
4.का0 547 कैप्टन देशवाल थाना गजरौला जनपद अमरोहा 
5.  का0 1092 राजेश कुमार थाना गजरौला जनपद अमरोहा 
6.का0 810 गौरव कुमार, थाना गजरौला पुलिस, जनपद अमरोहा।
एसओजी/सर्विलांस टीम:-
1. निरी0 पंकज तोमर प्रभारी एसओजी अमरोहा
2. उ0नि0 बिजेंद्र मलिक प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद अमरोहा
3. हे0का0 वाजिद अली सर्विलांस सेल अमरोहा ।        
4. हे0का0 अजय कुमार एसओजी अमरोहा ।
5. हे0का0 गौरव शर्मा सर्विलांस सेल अमरोहा              
6. का0 अरविन्द शर्मा सर्विलांस सेल अमरोहा ।                    
7. का0 अंकुर एसओजी टीम अमरोहा । 
8. का0 कृष्णवीर सिंह एसओजी टीम अमरोहा ।                            
9. का0 विपिन सर्विलांस सेल टीम अमरोहा  ।
10. का0 कमल कुमार सर्विलांस सेल टीम अमरोहा  ।
11. का0 आशीष एसओजी टीम अमरोहा ।
12. काo लवी चौधरी सर्विलांस सेल टीम अमरोहा  ।
13. का0 राकेश एसओजी टीम अमरोहा ।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गजरौला में पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन अमरोहा के गजरौला में पुलिस ने रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास अंदाज में मनाया। मोहल्ला नाईपुरा स्थित सेंट मैरी स्कूल में पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।धनौरा क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंट मैरी स्कूल पहुंचे। यहां दिव्यांग बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को उपहार भेंट किए और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सुरक्षा का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस के इस मानवीय पहल की स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
    2
    गजरौला में पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
अमरोहा के गजरौला में पुलिस ने रक्षाबंधन का त्योहार इस बार खास अंदाज में मनाया। मोहल्ला नाईपुरा स्थित सेंट मैरी स्कूल में पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।धनौरा क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया और गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंट मैरी स्कूल पहुंचे। यहां दिव्यांग बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को उपहार भेंट किए और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सुरक्षा का संदेश दिया।
रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस के इस मानवीय पहल की स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सराहना की।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • meri taraf se aap sabhi ko rakshabandhan ki hardik shubhkamnaen meri taraf se aap sabhi ko rakshabandhan ki hardik shubhkamnaen
    1
    meri taraf se aap sabhi ko rakshabandhan ki hardik shubhkamnaen
meri taraf se aap sabhi ko rakshabandhan ki hardik shubhkamnaen
    user_Naya jamana naye log Avan Khan
    Naya jamana naye log Avan Khan
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगदासपुर में कब्रिस्तान के पास रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर खड़ंजा या पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश और कीचड़ के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। आए दिन लोग और स्कूली बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को भी रास्ते की खराब स्थिति के चलते हादसा हुआ। इसी दौरान सहरोज आलम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि लंबे समय से रास्ते को पक्का कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, अमरोहा से कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों को डर है कि यदि जल्द रास्ते की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए कब्रिस्तान के पास रास्ते का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द खड़ंजा अथवा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।
    4
    गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल
गंगदासपुर में रास्ते की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गिरने से युवक घायल
अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगदासपुर में कब्रिस्तान के पास रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते पर खड़ंजा या पक्की सड़क नहीं होने के कारण बारिश और कीचड़ के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। आए दिन लोग और स्कूली बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर जाते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को भी रास्ते की खराब स्थिति के चलते हादसा हुआ। इसी दौरान सहरोज आलम गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि लंबे समय से रास्ते को पक्का कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्य विकास अधिकारी, अमरोहा से कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद रास्ते का निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों को डर है कि यदि जल्द रास्ते की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए कब्रिस्तान के पास रास्ते का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द खड़ंजा अथवा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नूरपुर छजलैट मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में चिकारा पेट्रोल पंप के सामने हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नूरपुर छजलैट मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में चिकारा पेट्रोल पंप के सामने हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फैजपुर निवासी दीपचंद (लगभग 25 वर्ष) पुत्र तारा सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल दीपचंद को तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। सूचना मिलने पर कुमखिया पुलिस चौकी इंचार्ज बलवान सिंह पुलिस बल और 112 टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल के परिजनों को सूचित किया। परिजन दीपचंद को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने मामा के गांव से लौट रहा था। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नूरपुर छजलैट मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में चिकारा पेट्रोल पंप के सामने हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नूरपुर छजलैट मार्ग पर ग्राम लकड़हैट में चिकारा पेट्रोल पंप के सामने हुई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फैजपुर निवासी दीपचंद (लगभग 25 वर्ष) पुत्र तारा सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल दीपचंद को तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।
सूचना मिलने पर कुमखिया पुलिस चौकी इंचार्ज बलवान सिंह पुलिस बल और 112 टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल के परिजनों को सूचित किया। परिजन दीपचंद को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपने मामा के गांव से लौट रहा था। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय सांसद चौ• कंवर सिंह तंवर जी के झनकपुरी स्थित फार्म हाउस पर #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #हसनपुर_विधानसभा42
    1
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय सांसद चौ• कंवर सिंह तंवर जी के झनकपुरी स्थित फार्म हाउस पर #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #हसनपुर_विधानसभा42
    user_Sonu rana
    Sonu rana
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • रक्षाबंधन पर सुशील पोसवाल इंटर कॉलेज में दिखी भाईचारे की मिसाल अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद स्थित सुशील पोसवाल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए त्योहार को प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला
    2
    रक्षाबंधन पर सुशील पोसवाल इंटर कॉलेज में दिखी भाईचारे की मिसाल
अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद स्थित सुशील पोसवाल इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया
इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए त्योहार को प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ मनाने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.