Shuru
Apke Nagar Ki App…
रीवा के अमहिया थाने में तैनात प्रधान आरक्षक अच्छेलाल सिंह का ऑन-ड्यूटी नशे में धुत होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में मुंशी के रूप में कार्यरत अच्छेलाल सिंह का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घंटों तक अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मुंशी खुद दो पौवा शराब पीने की बात कबूल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नशे में धुत होकर वे कहते सुने जा रहे हैं कि "दो पौआ यानी 6 पैक लिया हूं"। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना रोब झाड़ते हुए कहा, "मेरा नाम मेजर लाठी है" और खुद को "पुलिस लाइन रीवा का गुंडा" तक बता डाला। ऑन-ड्यूटी नशे में धुत मुंशी की इस करतूत और अभद्र व्यवहार ने खाकी को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। इस पूरी घटना ने पुलिस प्रशासन के चलाए जा रहे 'नशे से दूरी' अभियान के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है।
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
रीवा के अमहिया थाने में तैनात प्रधान आरक्षक अच्छेलाल सिंह का ऑन-ड्यूटी नशे में धुत होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में मुंशी के रूप में कार्यरत अच्छेलाल सिंह का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घंटों तक अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मुंशी खुद दो पौवा शराब पीने की बात कबूल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नशे में धुत होकर वे कहते सुने जा रहे हैं कि "दो पौआ यानी 6 पैक लिया हूं"। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना रोब झाड़ते हुए कहा, "मेरा नाम मेजर लाठी है" और खुद को "पुलिस लाइन रीवा का गुंडा" तक बता डाला। ऑन-ड्यूटी नशे में धुत मुंशी की इस करतूत और अभद्र व्यवहार ने खाकी को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। इस पूरी घटना ने पुलिस प्रशासन के चलाए जा रहे 'नशे से दूरी' अभियान के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रीवा के अमहिया थाने में तैनात प्रधान आरक्षक अच्छेलाल सिंह का ऑन-ड्यूटी नशे में धुत होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में मुंशी के रूप में कार्यरत अच्छेलाल सिंह का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घंटों तक अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मुंशी खुद दो पौवा शराब पीने की बात कबूल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नशे में धुत होकर वे कहते सुने जा रहे हैं कि "दो पौआ यानी 6 पैक लिया हूं"। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना रोब झाड़ते हुए कहा, "मेरा नाम मेजर लाठी है" और खुद को "पुलिस लाइन रीवा का गुंडा" तक बता डाला। ऑन-ड्यूटी नशे में धुत मुंशी की इस करतूत और अभद्र व्यवहार ने खाकी को पूरी तरह शर्मसार कर दिया है। इस पूरी घटना ने पुलिस प्रशासन के चलाए जा रहे 'नशे से दूरी' अभियान के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है।1
- Post by Pintu Dubey3
- सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरौरा स्थित आशीर्वाद ढाबे में घुसकर एक राय होकर मारपीट और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया है। फरियादी पुष्पराज दाहिया (उम्र 30 वर्ष, निवासी लोहरौरा) ने 28.06.26 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आशीर्वाद ढाबे में नौकरी करता है और रात में ढाबे पर बैठा था। तभी अचानक यश सिंह, कार्तिक सिंह, अरविंद सिंह उर्फ छोटू, रिशू सिंह, आदित्य सिंह और अन्य लोग आए तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपी ढाबे में रखा मोबाइल और ₹5000 नगद लूटकर साथ ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाण्डेय और नगर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में धारा 567/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। पूर्व में आरोपी कार्तिक सिंह परिहार उर्फ जानू (पिता अनिल सिंह परिहार, उम्र 20 वर्ष, निवासी लगरगवां थाना उचेहरा) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। वहीं, पतासाजी के दौरान आरोपी यश उर्फ यशवर्धन सिंह (पिता निर्भय सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम लोहरौरा, थाना सिटी कोतवाली, सतना) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना निरूद्ध कर दिया गया। मामले के अन्य आरोपी घटना के समय से फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक 28 सतेन्द्र सिंह, आरक्षक 706 कृष्णरंजन और आरक्षक 1044 सतीष की सराहनीय भूमिका रही।1
- चित्रकूट के सदर ब्लॉक कर्वी स्थित ग्राम पंचायत भीटा खेरा कांडी खेरा में एक पीड़ित अपनी ही जमीन को बचाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने से पीड़ित लगातार चक्कर काटने को विवश है।1
- सतना जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में एक युवती ने बृजेश प्रजापति नामक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि युवक पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने शाहपुर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह मामला पुलिस में दर्ज शिकायत पर आधारित है तथा आरोपों की पुष्टि न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगी।1
- चित्रकूट के कर्वी–पहाड़ी राजपुर मार्ग पर स्थित अशोह के तालाब के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ लोहे की छड़ ले जा रहे एक रिक्शे को पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। रिक्शा चालक के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से लोहे की छड़ों के पीछे लाल कपड़ा भी बांधा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक चलते समय वाहन में कुछ ठीक करने के लिए नीचे झुक गया था, जिसके कारण उसका ध्यान सड़क से हट गया और यह दुर्घटना हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई जनहानि हुई। हालांकि, कार की टक्कर से रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना के बाद वाहन चलाते समय सड़क पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखने का संदेश दिया गया है, क्योंकि जरा सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती है।1
- चित्रकूट में कर्वी–पहाड़ी राजपुर मार्ग पर अशोह के तालाब के पास एक अर्टिगा कार ने लोहे की छड़ें ले जा रहे रिक्शे को पीछे से टक्कर मार दी। रिक्शा चालक के अनुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहे की छड़ों के पीछे लाल कपड़ा भी बांधा गया था। इसके बावजूद कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय कार चालक वाहन में कुछ ठीक करने के लिए नीचे झुक गया था। इस वजह से उसका ध्यान सड़क से हट गया और यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन चलाते समय सड़क पर पूरा ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।1
- सतना शहर के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत धवारी महादेव रोड (वार्ड क्र. 31) में अदालती आदेश को दरकिनार कर बेखौफ अवैध निर्माण और बेदखली की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रेखा शुक्ला (पति प्रवीण शुक्ला) का आरोप है कि न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक यानी यथास्थिति का आदेश जारी किए जाने के बावजूद प्रतिवादी पक्ष सरेआम आदेश का उल्लंघन कर रहा है। यह विवाद मौजा धवारी पटवारी हल्का स्थित भूखण्ड क्र. 331/1/1 (रकबा 163 मीटर) की भूमि से जुड़ा है, जो रेखा शुक्ला को धारणाधिकार के तहत आवंटित है। प्राप्त अदालती दस्तावेज के अनुसार, वार्ड क्र. 31 निवासी अनावेदकगण सुदामा कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा और रामनरेश कोल द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने, बाउंड्री वॉल बनाने और विवाद पैदा करने की नीयत से निर्माण शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM), उपखण्ड रघुराजनगर (जिला सतना) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 164 के तहत 22/03/2026 को प्रारंभिक एवं यथास्थिति आदेश जारी किया था। अदालत ने दोनों पक्षों को अवैध कब्जा तत्काल स्थगित करने और बाउंड्री वॉल का निर्माण रोकने का स्पष्ट निर्देश दिया था। पीड़िता का आरोप है कि अदालत का स्पष्ट आदेश होने और स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दिए जाने के बावजूद प्रतिवादी पक्ष के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन बेखबर बना हुआ है। प्रतिवादियों द्वारा आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए आवंटित भूमि पर अवैध रूप से तीन टीन शेड डाल दिए गए हैं। पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि न्यायालय के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए, अवैध निर्माण को तुरंत हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।1