पर्वतपुर चौराहे पर जच्चा-बच्चा की मौत से मचा हड़कंप, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम पर्वतपुर चौराहे पर जच्चा-बच्चा की मौत से मचा हड़कंप, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम मेडिकल स्टोर पर प्रसव कराने और इलाज में लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग पर सड़क पर उतरे परिजन संवाददाता ,नरेश गुप्ता सीतापुर। पर्वतपुर चौराहे पर जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शुक्रवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक पर प्रसव और इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जाम के चलते चौराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बसावनपुर निवासी सावित्री (पत्नी अशोक कुमार) 3 सितंबर को प्रसव के लिए पर्वतपुर चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर के पीछे बने एक कमरे में प्रसव और इलाज किया जा रहा था। गर्भ में बच्चे की मौत के बाद भी इलाज जारी रखने का आरोप परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बावजूद महिला का इलाज वहीं जारी रखा गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें महिला के ठीक होने का भरोसा दिलाया जाता रहा। बाद में सावित्री की हालत लगातार बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे महमूदाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही सावित्री की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सड़क पर उतरे ग्रामीण सावित्री की मौत की सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पर्वतपुर चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। अधिकारी ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे रहे। दो मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया सावित्री अपने पीछे पांच और तीन वर्ष की दो बेटियां अंजलि और मुस्कान छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल स्टोर पर डिलीवरी कराने के भी आरोप परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर जच्चा-बच्चा की डिलीवरी का काम भी किया जाता है। आरोप है कि स्टोर संचालक के परिवार की महिलाएं ही प्रसव कराती हैं। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मेडिकल स्टोर की गतिविधियों और वहां प्रसव कराए जाने की व्यवस्था की भी जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी या नहीं।

- जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाली निशु आजाद के पिता संजय आजाद ने कहा – "मेरे सिर पर कड़ा मारा गया। 2 जगह से सिर फट गया। उसी दिन FIR कराई। दिल्ली पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस का काम गुंडों को बचाना रह गया है" जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाली निशु आजाद के पिता संजय आजाद ने कहा – "मेरे सिर पर कड़ा मारा गया। 2 जगह से सिर फट गया। उसी दिन FIR कराई। दिल्ली पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस का काम गुंडों को बचाना रह गया है"1
- जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही असुरक्षा के घेरे में ठाकुरगंज थाने में तैनात सिपाही से दबंग यश बनर्जी ने घर मे घुसकर की गाली गलौज , मोबाइल छीनकर जान से मारने की दी धमकी बीते रात सिपाही के घर में घुसकर दबंगो ने किया तांडव। इससे पहले भी थाना पारा की मोहान रोड़ चौकी पर दरोगा से भी कर चुका है बत्तमीजी आखिर यह दबंग पुलिस के ऊपर हर बार पड़ रहा भारी दबंग युवक अवैध रूप से रहा निवास आये दिन लोगो से करता है दबंगई थाना तालकटोरा क्षेत्र एफ ब्लॉक 1730 /32/2 का मामला पीड़ित सिपाही ने दी थाना तालकटोरा में लिखित शिकायत।1
- महिला पत्रकारों की पिटाई का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल1
- 🦚 जय श्री कृष्ण! 🦚 🌸 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई 🌸 🦚 जय श्री कृष्ण! 🦚 🌸 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई 🌸 भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। 🙏 जय श्री कृष्ण! 🙏 सेन अंकित नन्दवंशी मीडिया प्रभारी भारतीय नन्द युवा समिति एवं नन्द युवा वाहिनी संगठन सचिव संयुक्त जनादेश पार्टी सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय 🇮🇳 #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #जन्माष्टमी #संयुक्तजनादेशपार्टी #नन्दयुवावाहिनी1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद के पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया बतादे की सीएम योगी ने जनपद फर्रुखाबाद में आज बाढ़ प्रभावित 1.000 परिवारों को राहत सामग्री आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास का भूमि आवंटन प्रमाण पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का विवरण किया इस दौरान सीएम योगी ने कहां की बाढ़ प्रभावित परिवारों को गरीब 50 किलो की राहत सामग्री की किट उपलब्ध कराई जा रही है इस किट में 10 किलो चावल,10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 2 किलो अरहर की दाल, चना, तेल, मसाले, बाल्टी और बर्तन समेत जरूरत की तमाम सामग्री शामिल है1
- श्री राधे राधे श्री कृष्ण जी का जन्मदिन हमें धाम सत्य लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है1
- अटरिया,हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद अटरिया,हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद अटरिया पुलिस की कार्रवाई, देवीपुर सराय मोड़ के पास से दोनों वांछित अभियुक्त दबोचे गए संवाददाता ,,नरेश गुप्ता सीतापुर। अटरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देवीपुर सराय मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, थाना अटरिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 में धारा 115(2), 352, 109(1), 351(3) बीएनएस और 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निसार पुत्र हसनू (42 वर्ष) और सादाब पुत्र निसार (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवीपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12:40 बजे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उदय सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप बाजपेई, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल यशपाल शामिल रहे। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है।1
- कृष्ण जन्माष्टमी पर सीतापुर सिटी की लगी दुकान मन को भाई सीतापुर सिटी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुकानों पर भीड़ बढ़ती जा रही है लोगों की भक्ति और आस्था का विश्वास बढ़ता जा रहा है1
- पूर्व IAS दिव्या चुनाव ग्राउंड रिपोर्ट लड़ें... मिर्जापुर के लोग चाहते हैं: बोले- विधायक नहीं, सांसद बनन े लायक; सियासत में आन े की चर्चा क्यो ं1