logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला पत्रकारों की पिटाई का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल

2 hrs ago
user_Mohd Javed
Mohd Javed
News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महिला पत्रकारों की पिटाई का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिला पत्रकारों की पिटाई का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल
    1
    महिला पत्रकारों की पिटाई का आरोप, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर सीतापुर सिटी की लगी दुकान मन को भाई सीतापुर सिटी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुकानों पर भीड़ बढ़ती जा रही है लोगों की भक्ति और आस्था का विश्वास बढ़ता जा रहा है
    1
    कृष्ण जन्माष्टमी पर सीतापुर सिटी की लगी दुकान मन को भाई 
सीतापुर सिटी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दुकानों पर भीड़ बढ़ती जा रही है लोगों की भक्ति और आस्था का विश्वास बढ़ता जा रहा है
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शहर के एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोहारी झांकियों एवं धार्मिक प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी का स्वरूप धारण कर अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म के समय का वृत्तांत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें देवकी-वसुदेव, कारागार एवं नंदगांव से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से जीवंत किया गया। वहीं नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण माखन चोरी, मटकी से दधि चोरी एवं गोप-गोपियों के साथ कान्हा की नटखट लीलाओं का मनमोहक मंचन देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। बच्चों की मासूम अदाओं और मनोहारी अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में गोवर्धन पर्वत का दृश्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने के प्रसंग को सुंदर झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही राधारानी एवं श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय एवं मनमोहक प्रस्तुतियों की उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की। नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों में ब्रज की संस्कृति, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री उमंग राजवंशी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा चंद्रा ने समस्त अध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्तव्य, करुणा एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।
    1
    एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
शहर के एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोहारी झांकियों एवं धार्मिक प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी का स्वरूप धारण कर अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म के समय का वृत्तांत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें देवकी-वसुदेव, कारागार एवं नंदगांव से जुड़े प्रसंगों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से जीवंत किया गया।
वहीं नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण माखन चोरी, मटकी से दधि चोरी एवं गोप-गोपियों के साथ कान्हा की नटखट लीलाओं का मनमोहक मंचन देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। बच्चों की मासूम अदाओं और मनोहारी अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में गोवर्धन पर्वत का दृश्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा करने के प्रसंग को सुंदर झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही राधारानी एवं श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।
विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय एवं मनमोहक प्रस्तुतियों की उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की। नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों में ब्रज की संस्कृति, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री उमंग राजवंशी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा चंद्रा ने समस्त अध्यापकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्तव्य, करुणा एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीडीओ आवासीय परिसर में जलभराव ने खोली विकासखंड की जलनिकासी व्यवस्था की पोल अधिकारी के आवास परिसर में ही भरा पानी, तो ग्राम पंचायतों के हालात का सहज लगाया जा सकता है अंदाजा मितौली, खीरी। लगातार हो रही बारिश के बीच मितौली विकासखंड क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के आवासीय परिसर में भी बारिश का पानी भर गया है। अधिकारी के आवास परिसर में जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी के आवासीय परिसर में ही जलभराव की समस्या बनी हुई है, तो दूर-दराज की ग्राम पंचायतों और गांवों में जलनिकासी की स्थिति क्या होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। कई गांवों में नालियों की सफाई, जलनिकासी और सड़क किनारे जलभराव की समस्या पहले से ही बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर रास्तों और आबादी वाले क्षेत्रों में पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने तथा जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विकासखंड मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारी के आवासीय परिसर को ही जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है, तो ग्राम पंचायतों में जलनिकासी व्यवस्था की निगरानी और उसके समाधान की स्थिति क्या है? अब ग्रामीणों की निगाहें जिम्मेदार अधिकारियों की ओर हैं कि जलभराव की इस समस्या से कब तक निजात मिल सकेगी।
    1
    बीडीओ आवासीय परिसर में जलभराव ने खोली विकासखंड की जलनिकासी व्यवस्था की पोल

अधिकारी के आवास परिसर में ही भरा पानी, तो ग्राम पंचायतों के हालात का सहज लगाया जा सकता है अंदाजा
मितौली, खीरी। लगातार हो रही बारिश के बीच मितौली विकासखंड क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के आवासीय परिसर में भी बारिश का पानी भर गया है। अधिकारी के आवास परिसर में जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी के आवासीय परिसर में ही जलभराव की समस्या बनी हुई है, तो दूर-दराज की ग्राम पंचायतों और गांवों में जलनिकासी की स्थिति क्या होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। कई गांवों में नालियों की सफाई, जलनिकासी और सड़क किनारे जलभराव की समस्या पहले से ही बनी हुई है।
लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर रास्तों और आबादी वाले क्षेत्रों में पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई कराने तथा जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विकासखंड मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारी के आवासीय परिसर को ही जलभराव से राहत नहीं मिल पा रही है, तो ग्राम पंचायतों में जलनिकासी व्यवस्था की निगरानी और उसके समाधान की स्थिति क्या है? अब ग्रामीणों की निगाहें जिम्मेदार अधिकारियों की ओर हैं कि जलभराव की इस समस्या से कब तक निजात मिल सकेगी।
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अटरिया,हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद अटरिया,हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद अटरिया पुलिस की कार्रवाई, देवीपुर सराय मोड़ के पास से दोनों वांछित अभियुक्त दबोचे गए संवाददाता ,,नरेश गुप्ता सीतापुर। अटरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देवीपुर सराय मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, थाना अटरिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 में धारा 115(2), 352, 109(1), 351(3) बीएनएस और 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निसार पुत्र हसनू (42 वर्ष) और सादाब पुत्र निसार (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवीपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12:40 बजे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उदय सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप बाजपेई, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल यशपाल शामिल रहे। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है।
    1
    अटरिया,हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद
अटरिया,हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथौड़ा बरामद
अटरिया पुलिस की कार्रवाई, देवीपुर सराय मोड़ के पास से दोनों वांछित अभियुक्त दबोचे गए
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता 
सीतापुर। अटरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देवीपुर सराय मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना अटरिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 में धारा 115(2), 352, 109(1), 351(3) बीएनएस और 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निसार पुत्र हसनू (42 वर्ष) और सादाब पुत्र निसार (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवीपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12:40 बजे गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उदय सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप बाजपेई, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल यशपाल शामिल रहे।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अकबरपुर गांव में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान
    1
    अकबरपुर गांव में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    33 min ago
  • लखीमपुर खीरी। रात 12 बजे नाव पर सवार होकर रेहरिया गांव पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा। बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक ने खुद पहुंचकर लिया जायजा। विधायक योगेश वर्मा ने कहा जनता संकट में है, घर छोड़ने को मजबूर है, इसलिए मैं खुद आया हूं। विधायक बोले लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं, इसलिए हम हालात देखने आए हैं। विधायक ने कहा जनता डूब रही है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं जगती। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर विधायक जी ने उठाए सवाल। विधायक बोले बाबा जी के कहने के अनुसार भी कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कटान और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को विधायक ने सुना। रात के अंधेरे में नाव से पहुंचकर विधायक जी ने देखा बाढ़ का भयावह मंजर। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए सदर विधायक।
    1
    लखीमपुर खीरी।
रात 12 बजे नाव पर सवार होकर रेहरिया गांव पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा।
बाढ़ प्रभावित गांवों का विधायक ने खुद पहुंचकर लिया जायजा।
विधायक योगेश वर्मा ने कहा जनता संकट में है, घर छोड़ने को मजबूर है, इसलिए मैं खुद आया हूं।
विधायक बोले लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं, इसलिए हम हालात देखने आए हैं।
विधायक ने कहा जनता डूब रही है, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं जगती।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर विधायक जी ने उठाए सवाल।
विधायक बोले बाबा जी के कहने के अनुसार भी कोई भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
कटान और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को विधायक ने सुना।
रात के अंधेरे में नाव से पहुंचकर विधायक जी ने देखा बाढ़ का भयावह मंजर।
प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए सदर विधायक।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीतापुर सिटी के सराय नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों में खतरा सीतापुर सिटी में सराय नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों में खतरा बढ़ता जा रहा है जबकि 3 दिन पहले एक व्यक्ति अचानक नदी में गिरने से मौत हो गई जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है एवं मकान इमारतें रहने वह गिरने का खतरा बनता जा रहा है
    1
    सीतापुर सिटी के सराय नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों में खतरा 
सीतापुर सिटी में सराय नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों में खतरा बढ़ता जा रहा है जबकि 3 दिन पहले एक व्यक्ति अचानक नदी में गिरने से मौत हो गई जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है एवं मकान इमारतें रहने वह गिरने का खतरा बनता जा रहा है
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.