सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित विभागों को स्पष्ट निर्देश अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री शुक्ला ने समय सीमा के भीतर फील्ड टीम गठित करने के निर्देश आरटीओ को दिए हैं। इसके साथ ही 'जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स' गठित करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यातायात प्रभारी, पुलिस एवं आरटीओ को संयुक्त रूप से गश्ती वाहनों के जरिए हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अनियंत्रित खड़े रहने वाले ट्रकों व भारी वाहनों पर ई-चालान एवं सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एनएच पर प्रत्येक 75 किलोमीटर में 'ले-बाय' निर्माण के लिए ड्रोन-बेस्ड सर्वे कर एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, नक्शा तैयार कर सीईओ जनपद, सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर संयुक्त सर्वे करने तथा ओवरस्पीडिंग रोकने हेतु हाई-स्पीड कैमरे स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही, लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व अधिकारियों जिसमें पटवारी, तहसीलदार को एनएचएआई के साथ मिलकर नेशनल हाईवे के आसपास हुए सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमणों का सर्वे कर उन्हें तत्काल हटाने के कड़े निर्देश दिए गए। हाईवे किनारे बिना एनओसी संचालित दुकानों, ढाबों व व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण रोक रहेगी। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि राजमार्गों को दुर्घटना मुक्त बनाया जा सके

- संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन! पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाली राशि #Parliament #RahulGandhi #PappuYadav #Opposition #Politics #BreakingNews #DRMIndiaNewsTV #IndiaNews #संसद #राजनीति #ब्रेकिंगन्यूज़1
- खबर का हुआ असर: हनुमान बाग कॉलोनी में सड़क पर फैले कीचड़ की समस्या का हुआ समाधान पिछोर (शिवपुरी): नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित हनुमान बाग कॉलोनी में पिछले लगभग एक माह से सड़क पर कीचड़ फैला हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत नगर परिषद कार्यालय में की थी। समस्या की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि आशीष चौधरी ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल नगर परिषद के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई कराई। इसके बाद सड़क पर फैले कीचड़ की समस्या का समाधान कर दिया गया। समस्या के निराकरण के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली और नगर परिषद के सीएमओ तथा विधायक प्रतिनिधि आशीष चौधरी के त्वरित प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान होने से आवागमन सुगम हो गया है। खबर का हुआ असर: हनुमान बाग कॉलोनी में सड़क पर फैले कीचड़ की समस्या का हुआ समाधान पिछोर (शिवपुरी): नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित हनुमान बाग कॉलोनी में पिछले लगभग एक माह से सड़क पर कीचड़ फैला हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत नगर परिषद कार्यालय में की थी। समस्या की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि आशीष चौधरी ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल नगर परिषद के अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई कराई। इसके बाद सड़क पर फैले कीचड़ की समस्या का समाधान कर दिया गया। समस्या के निराकरण के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली और नगर परिषद के सीएमओ तथा विधायक प्रतिनिधि आशीष चौधरी के त्वरित प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान होने से आवागमन सुगम हो गया है।2
- करैरा ब्रेकिंग न्यूज़....... शासन-प्रशासन की बिजली कटौती और कथित झूठी कार्रवाई के विरोध में सिरसौद सरपंच का करैरा तहसील पर जोरदार प्रदर्शन। जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए सरपंच ने चेतावनी दी—समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज़ होगा।1
- खेत पर कार्य के दौरान युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा शाहाबाद थाना क्षेत्र के मुंडियार निवासी अशोक सहरिया (35) पुत्र गजानंद सहरिया की खेत पर कार्य करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए शाहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शाहाबाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया खेत पर कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है।1
- संसद में विपक्ष द्वारा राम मंदिर में चोरी को नटक द्वारा दिखा रहे1
- हरसी बांध में सिंचाई के लिए मणि खेड़ा परियोजना से मिला पानी विधायक भितरवार ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण हरसी बांध में पर्याप्त जल संचय ना हो पाना किसने की सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था| जिस पर भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौड़ लगातार अधिकारियों तथा शासन स्तर पर हरसी बांध में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थे गौरतलब है कि विधायक श्री राठौर द्वारा लगातार सिंचाई मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी तथा सिंचाई विभाग के आल्हा अधिकारियों के साथ लगातार पत्र के माध्यम से एवं वर्चुअल तथा दूरभाष के माध्यम से निरंतर वार्ता जारी थी| जिसके परिणाम स्वरूप 31 जुलाई को इस परियोजना से हरसी बांध परियोजना को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जिसमें विधायक मोहन राठौर जी ने मौके पर मौजूद रहकर पानी को खुलवाया| विधायक श्री राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट जी तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही इस समस्या का समाधान समय से हो पाना सुनिश्चित हुआ है | विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार तथा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व सदैव किसानों के हित में उनके साथ खड़ा है तथा किसने की प्रत्येक समस्या पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ संकल्पित है| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष , सरपंच, जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे।1
- कक्षा में लेटकर मोबाइल चलाते शिक्षक का वीडियो वायरल ! शिवपुरी के पिछोर विकासखंड के ग्राम पड़ौरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर का एक वीडियो सोशल Follow कक्षा में लेटकर मोबाइल चलाते शिक्षक का वीडियो वायरल ! शिवपुरी के पिछोर विकासखंड के ग्राम पड़ौरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक कथित तौर पर कक्षा में लेटकर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीईओ और बीईओ से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की #Shivpuri #Pichhore #GovernmentSchool #ViralVideo #Teacher #Education 1 day ago Add a comment...1
- बिजली कटौती के विरोध में दर्ज एफआईआर के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी का तहसील परिसर में धरना, तहसीलदार को सौंपा आवेदन शिवपुरी | सिरसौद। बिजली कटौती के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में अमोला थाना पुलिस द्वारा सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में शनिवार को सरपंच अतर सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। धरना के दौरान उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी ने तहसीलदार ललित शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की भी मांग की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बिजली कटौती के विरोध में दर्ज एफआईआर के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी का तहसील परिसर में धरना, तहसीलदार को सौंपा आवेदन शिवपुरी | सिरसौद। बिजली कटौती के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में अमोला थाना पुलिस द्वारा सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में शनिवार को सरपंच अतर सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। धरना के दौरान उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी ने तहसीलदार ललित शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की भी मांग की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।1
- बीलखेड़ा माल–गोर्धनपुरा मार्ग की पुलिया धंसी, हादसे का खतरा बढ़ा जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे मिली शाहाबाद क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव से आगे गोर्धनपुरा व घोघरा गांव को जोड़ने वाली पुलिया धंस गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। आगे यह सड़क मध्य प्रदेश की सीमा से भी जुड़ती है, इसलिए आवागमन लगातार बना रहता है। पुलिया धंसने के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने और सुरक्षा के लिए चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1