logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरसी बांध में सिंचाई के लिए मणि खेड़ा परियोजना से मिला पानी विधायक भितरवार ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण हरसी बांध में पर्याप्त जल संचय ना हो पाना किसने की सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था| जिस पर भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौड़ लगातार अधिकारियों तथा शासन स्तर पर हरसी बांध में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थे गौरतलब है कि विधायक श्री राठौर द्वारा लगातार सिंचाई मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी तथा सिंचाई विभाग के आल्हा अधिकारियों के साथ लगातार पत्र के माध्यम से एवं वर्चुअल तथा दूरभाष के माध्यम से निरंतर वार्ता जारी थी| जिसके परिणाम स्वरूप 31 जुलाई को इस परियोजना से हरसी बांध परियोजना को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जिसमें विधायक मोहन राठौर जी ने मौके पर मौजूद रहकर पानी को खुलवाया| विधायक श्री राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट जी तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही इस समस्या का समाधान समय से हो पाना सुनिश्चित हुआ है | विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार तथा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व सदैव किसानों के हित में उनके साथ खड़ा है तथा किसने की प्रत्येक समस्या पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ संकल्पित है| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष , सरपंच, जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे।

13 hrs ago
user_Rahul kushwah
Rahul kushwah
Local News Reporter भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

हरसी बांध में सिंचाई के लिए मणि खेड़ा परियोजना से मिला पानी विधायक भितरवार ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण हरसी बांध में पर्याप्त जल संचय ना हो पाना किसने की सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ था| जिस पर भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौड़ लगातार अधिकारियों तथा शासन स्तर पर हरसी बांध में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थे गौरतलब है कि विधायक श्री राठौर द्वारा लगातार सिंचाई मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी तथा सिंचाई विभाग के आल्हा अधिकारियों के साथ लगातार पत्र के माध्यम से एवं वर्चुअल तथा दूरभाष के माध्यम से निरंतर वार्ता जारी थी| जिसके परिणाम स्वरूप 31 जुलाई को इस परियोजना से हरसी बांध परियोजना को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जिसमें विधायक मोहन राठौर जी ने मौके पर मौजूद रहकर पानी को खुलवाया| विधायक श्री राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट जी तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही इस समस्या का समाधान समय से हो पाना सुनिश्चित हुआ है | विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार तथा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व सदैव किसानों के हित में उनके साथ खड़ा है तथा किसने की प्रत्येक समस्या पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ संकल्पित है| इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष , सरपंच, जनपद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 26 वें दिन मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, धरना जारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद प्रतिनिधियों ने दिया धरना भांडेर नगर परिषद के स्थायी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 27वें दिन भी जारी रही। संजय पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर बल्ले रावत सहित पार्षद प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। वे शाम करीब 4 बजे तक कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों को जायज बताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद नगर परिषद प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि समय पर वेतन, पीएफ, जीएफ और सातवें वेतनमान की किस्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। साथ ही सफाई कार्य के लिए झाड़ू, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा संसाधनों का भी अभाव है। कर्मचारियों का दावा है कि नगर परिषद के पास भुगतान के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि 3 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी का आंदोलन किया जाएगा
    1
    भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 26 वें दिन मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, धरना जारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद प्रतिनिधियों ने दिया धरना
भांडेर नगर परिषद के स्थायी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 27वें दिन भी जारी रही। संजय पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर बल्ले रावत सहित पार्षद प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। वे शाम करीब 4 बजे तक कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों को जायज बताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद नगर परिषद प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि समय पर वेतन, पीएफ, जीएफ और सातवें वेतनमान की किस्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। साथ ही सफाई कार्य के लिए झाड़ू, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा संसाधनों का भी अभाव है। कर्मचारियों का दावा है कि नगर परिषद के पास भुगतान के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि 3 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी का आंदोलन किया जाएगा
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • हेडलाइन: स्ट्रॉन्ग रूम के 100 मीटर दायरे में युवक लैपटॉप चलाते मिला, सूचना पर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे वैकल्पिक हेडलाइन: स्ट्रॉन्ग रूम के पास लैपटॉप चलाने पर मचा हड़कंप, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने उठाए सवाल हैशटैग: #Datia #DatiaByElection #StrongRoom #Election2026 #KunwarGhanshyamSingh #Congress #ElectionSecurity #BreakingNews #LakshyaNews #MadhyaPradesh
    1
    हेडलाइन: स्ट्रॉन्ग रूम के 100 मीटर दायरे में युवक लैपटॉप चलाते मिला, सूचना पर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे

वैकल्पिक हेडलाइन: स्ट्रॉन्ग रूम के पास लैपटॉप चलाने पर मचा हड़कंप, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने उठाए सवाल

हैशटैग: #Datia #DatiaByElection #StrongRoom #Election2026 #KunwarGhanshyamSingh #Congress #ElectionSecurity #BreakingNews #LakshyaNews #MadhyaPradesh
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • बिजली कटौती के विरोध में दर्ज एफआईआर के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी का तहसील परिसर में धरना, तहसीलदार को सौंपा आवेदन शिवपुरी | सिरसौद। बिजली कटौती के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में अमोला थाना पुलिस द्वारा सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में शनिवार को सरपंच अतर सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। धरना के दौरान उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी ने तहसीलदार ललित शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की भी मांग की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बिजली कटौती के विरोध में दर्ज एफआईआर के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी का तहसील परिसर में धरना, तहसीलदार को सौंपा आवेदन शिवपुरी | सिरसौद। बिजली कटौती के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में अमोला थाना पुलिस द्वारा सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में शनिवार को सरपंच अतर सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। धरना के दौरान उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी ने तहसीलदार ललित शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की भी मांग की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    1
    बिजली कटौती के विरोध में दर्ज एफआईआर के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी का तहसील परिसर में धरना, तहसीलदार को सौंपा आवेदन

शिवपुरी | सिरसौद। बिजली कटौती के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में अमोला थाना पुलिस द्वारा सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में शनिवार को सरपंच अतर सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।

धरना के दौरान उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी ने तहसीलदार ललित शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की भी मांग की गई।

फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।


बिजली कटौती के विरोध में दर्ज एफआईआर के बाद सरपंच अतर सिंह लोधी का तहसील परिसर में धरना, तहसीलदार को सौंपा आवेदन
शिवपुरी | सिरसौद। बिजली कटौती के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में अमोला थाना पुलिस द्वारा सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में शनिवार को सरपंच अतर सिंह लोधी अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।
धरना के दौरान उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई को अनुचित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी ने तहसीलदार ललित शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की भी मांग की गई।
फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित
दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।
    3
    नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक,
आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन 
नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर,
आरोपी  अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। 
सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज,
तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मतगणना से ठीक पहले दामोदर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस /वार्ता बुलाई मीडिया से कहा आजाद समाज पार्टी जीत रही है
    1
    मतगणना से ठीक पहले दामोदर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस /वार्ता बुलाई मीडिया से कहा आजाद समाज पार्टी जीत रही है
    user_Lakshya News
    Lakshya News
    Datia, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा कार्यालय में आयोजित सेवा निवृत्त विदाई समारोह में दिनांक 31 जुलाई 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 3 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। *सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी—* 1.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री राममिलन 2.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री बिहारी लाल 3.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री उत्तम सिंह इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री उत्तम सिंह स्वास्थ्यगत कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर उनके पुत्र ने समारोह में उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया। सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    4
    विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए 03 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा  कार्यालय में आयोजित सेवा निवृत्त विदाई समारोह में दिनांक 31 जुलाई 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 3 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
*सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी—* 
1.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री राममिलन
2.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री बिहारी लाल
3.कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री उत्तम सिंह
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। 
कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री उत्तम सिंह स्वास्थ्यगत कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर उनके पुत्र ने समारोह में उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया।
सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल दतिया। बड़ौनकला के वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर पलिया ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की जान बचाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कमल किशोर पलिया गोराघाट से डबरा जा रहे थे। इसी दौरान सिंध नदी पुल के पहले उन्होंने एक युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। युवक की मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर गिरी हुई थी, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उसका एक पैर भी टूट गया है। घायल की हालत नाजुक होने के कारण एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद कमल किशोर पलिया ने प्रमोद नरवरिया (गोराघाट) के साथ अपनी चार पहिया वाहन से घायल को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल की पहचान तेज सिंह जाटव के रूप में हुई है, जो पुजारी पत्थर फैक्ट्री के सामने का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
    3
    सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल
सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल
दतिया। बड़ौनकला के वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर पलिया ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की जान बचाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कमल किशोर पलिया गोराघाट से डबरा जा रहे थे। इसी दौरान सिंध नदी पुल के पहले उन्होंने एक युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। युवक की मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर गिरी हुई थी, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उसका एक पैर भी टूट गया है। घायल की हालत नाजुक होने के कारण एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद कमल किशोर पलिया ने प्रमोद नरवरिया (गोराघाट) के साथ अपनी चार पहिया वाहन से घायल को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाकर भर्ती कराया।
घायल की पहचान तेज सिंह जाटव के रूप में हुई है, जो पुजारी पत्थर फैक्ट्री के सामने का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.