Shuru
Apke Nagar Ki App…
CMO के निरीक्षण से सीएससी की खुली पोल शाहजहांपुर, जिले के जलालाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विवेक मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए
R. N. SHARMA
CMO के निरीक्षण से सीएससी की खुली पोल शाहजहांपुर, जिले के जलालाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विवेक मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद में अनुसूचित जाति छात्र संघर्ष समिति के तमाम छात्र तहसील मुख्यालय जलालाबाद पहुंची जहां उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद अपनी समस्या के संबंध में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान में दोपहर 12:00 बजे पहुंची सीडीओ को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन देकर छात्रों ने बताया जलालाबाद में स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में मरम्मत और निर्माण कार्य किया गया था, जो अक्टूबर में पूरा हो गया। केवल लाइट फिटिंग और फर्नीचर की व्यवस्था का काम बाकी था, जो नवंबर में पूरा हो गया। हालांकि, छात्रावास का काम पूरा होने के बाद, छात्रावास को बंद कर दिया गया और अभी तक खोला नहीं गया1
- बड़े भाई आदरणीय विधायक डॉ वीर बिक्रम प्रिंस जी द्वारा विकास कार्य के बारे मे बताया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी1
- 🔥 अमृतपुर के हरपालपुर कोलासोता में भीषण आग, गृहस्थी जलकर राख, ₹1 लाख का नुकसान अमृतपुर (फर्रुखाबाद) अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव हरपालपुर कोलासोता में बीती रात अचानक लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के समय पीड़ित अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। पीड़ित राघव सिंह पुत्र मदनपाल सिंह ने बताया कि देर रात अचानक उनके घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जल गया। आग में एक साइकिल, दो चारपाई, रजाई-गद्दा, 20 किलो सरसों का तेल, 30 किलो आटा, एक बोरी गेहूं और ₹2021 नगद समेत घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित के अनुसार इस आगजनी में करीब ₹1 लाख का नुकसान हुआ है। हैरानी की बात यह रही कि घटना की सूचना के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।2
- अमृतपुर। तहसील अमृतपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने शनिवार को 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड स्वयं अपनी आधिकारिक आईडी से बनवाए। सोनेलाल निवासी नगला हूसा, प्रेमचंद निवासी अमृतपुर,बाबूराम निवासी कुम्हरौर,देवरानी निवासी अमृतपुर, रामसागर निवासी नगला हूसा सहित लगभग 13 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर योजना की जानकारी भी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, ताकि उन्हें उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पहल से तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों में खुशी देखी गई। बुजुर्गों ने प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आगे भी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का अभियान जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।3
- शाहजहांपुर के #तिलहर में। NHAI 24/30 बाईपास चौराहा पुल के नीचे, दोनों ओर तिलहर से बरेली ओर तिलहर से शाहजहांपुर को सवारी भर के ले जाने वाले टैंपो और इको के कारण जहां आम यातायात और पैदल यात्रियों का निकलने दूभर है वहीं रोडवेज की सालकारी बसों को रोकने या निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। सुबह होते ही मिलजाने वाली #देशी_शराब के नशे में चालों को आपसी कलह में उन्हें हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ता, कुछ बोलते ही लड़ने मारने को तैयार रहते है। कहां है ट्रैफिक रूल्स..? #तिलहर_बरेली_साइड मंदिर के सामने स्टैंड/स्टॉप होने के बाद भी तिलहर नगर की ओर टैंपो/ईको सहित रिक्शा की भरमाण जाम की स्थिति बनाए रखने में अपना सहयोग कर रहे है।1
- शाहजहाँपुर। जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिरिया पाठक में वर्चस्व और आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खिरिया पाठक में मामूली बात को लेकर दो गुटों में कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान दबंगों द्वारा फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान (बाइट) में स्पष्ट किया है।1
- *थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 52/26 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तों को 03 अदद मोबाइल फोन, 14200 रुपये नगदी व एक अदद घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार करने किया1
- शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के तहसील में स्थित गांधी सभागार में शनिवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 तक तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पहुंची CDOअपराजिता सिंह ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना1