logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिलहर बाईपास चौराहे पर प्राइवेट वाहन यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाते हैं धज्जियां। शाहजहांपुर के #तिलहर में। NHAI 24/30 बाईपास चौराहा पुल के नीचे, दोनों ओर तिलहर से बरेली ओर तिलहर से शाहजहांपुर को सवारी भर के ले जाने वाले टैंपो और इको के कारण जहां आम यातायात और पैदल यात्रियों का निकलने दूभर है वहीं रोडवेज की सालकारी बसों को रोकने या निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। सुबह होते ही मिलजाने वाली #देशी_शराब के नशे में चालों को आपसी कलह में उन्हें हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ता, कुछ बोलते ही लड़ने मारने को तैयार रहते है। कहां है ट्रैफिक रूल्स..? #तिलहर_बरेली_साइड मंदिर के सामने स्टैंड/स्टॉप होने के बाद भी तिलहर नगर की ओर टैंपो/ईको सहित रिक्शा की भरमाण जाम की स्थिति बनाए रखने में अपना सहयोग कर रहे है।

2 hrs ago
user_Imran Sagar
Imran Sagar
Journalist Tilhar•
2 hrs ago

तिलहर बाईपास चौराहे पर प्राइवेट वाहन यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाते हैं धज्जियां। शाहजहांपुर के #तिलहर में। NHAI 24/30 बाईपास चौराहा पुल के नीचे, दोनों ओर तिलहर से बरेली ओर तिलहर से शाहजहांपुर को सवारी भर के ले जाने वाले टैंपो और इको के कारण जहां आम यातायात और पैदल यात्रियों का निकलने दूभर है वहीं रोडवेज की सालकारी बसों को रोकने या निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। सुबह होते ही मिलजाने वाली #देशी_शराब के नशे में चालों को आपसी कलह में उन्हें हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ता, कुछ बोलते ही लड़ने मारने को तैयार रहते है। कहां है ट्रैफिक रूल्स..? #तिलहर_बरेली_साइड मंदिर के सामने स्टैंड/स्टॉप होने के बाद भी तिलहर नगर की ओर टैंपो/ईको सहित रिक्शा की भरमाण जाम की स्थिति बनाए रखने में अपना सहयोग कर रहे है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण दीक्षा भँवरे, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों का गहन परीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना प्रगति रजिस्टर, बीट व्यवस्था, जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र का भी अवलोकन कर बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया। निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम की सराहना की।
    1
    थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण दीक्षा भँवरे, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों का गहन परीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना प्रगति रजिस्टर, बीट व्यवस्था, जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र का भी अवलोकन कर बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।
निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम की सराहना की।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • HS TV संयुकत सचिव पद प्रत्याशी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन
    1
    HS TV संयुकत सचिव पद प्रत्याशी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन
    user_HS TV
    HS TV
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 06 फरवरी।  रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गौरक्षकों ने  गौवंशो से भरी डीसीएम को पकड़ लिया। डीसीएम को रोकने के दौरान चालक ने गौरक्षकों पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास भी किया लेकिन गनीमत रही कि कोई गौरक्षक हताहत नही हुई।गौरक्षकों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक और हेल्पर के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रंगमहल निवासी गौरक्षक अतुल रस्तोगी ने बताया कि गौवंशो से भरी एक डीसीएम लखनऊ की तरफ जा रही है। गौरक्षक दीपक गुप्ता,अंकित अवस्थी,विवेक गुप्ता,राहुल शुक्ला आदि के साथ मिलकर हरदोई बाईपास के पास डीसीएम को रोकना चाहा, तो चालक ने डीसीएम की रफ्तार बड़ा दी और गौरक्षकों को भी कुचलने का प्रयास किया। लेकिन पहले से सार्थक गौरक्षक डीसीएम के सामने से हट गए और बाल बाल बच गए। जिसके बाद गौरक्षकों ने डीसीएम का पीछा किया और रोजा थाना क्षेत्र में बनतारा गांव के पास डीसीएम को रोक लिया। इस दौरान हेल्पर तो मौका पाकर फरार हो गया लेकिन लुधियाना निवासी चालक अवतार को पकड़ लिया गया। डीसीएम के अंदर से ग्यारह बड़े गौवंश और दो बछड़े जिंदा मिले जबकि एक बछड़े की मृत्यु हो चुकी थी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और सभी गौवंशो को सुरक्षित सल्लिया गौशाला भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौवंशो को लुधियाना से बिहार ले जाया जा रहा  था। चालक और हेल्पर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
    3
    शाहजहांपुर, 06 फरवरी।  रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गौरक्षकों ने  गौवंशो से भरी डीसीएम को पकड़ लिया। डीसीएम को रोकने के दौरान चालक ने गौरक्षकों पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास भी किया लेकिन गनीमत रही कि कोई गौरक्षक हताहत नही हुई।गौरक्षकों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक और हेल्पर के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
रंगमहल निवासी गौरक्षक अतुल रस्तोगी ने बताया कि गौवंशो से भरी एक डीसीएम लखनऊ की तरफ जा रही है। गौरक्षक दीपक गुप्ता,अंकित अवस्थी,विवेक गुप्ता,राहुल शुक्ला आदि के साथ मिलकर हरदोई बाईपास के पास डीसीएम को रोकना चाहा, तो चालक ने डीसीएम की रफ्तार बड़ा दी और गौरक्षकों को भी कुचलने का प्रयास किया। लेकिन पहले से सार्थक गौरक्षक डीसीएम के सामने से हट गए और बाल बाल बच गए। जिसके बाद गौरक्षकों ने डीसीएम का पीछा किया और रोजा थाना क्षेत्र में बनतारा गांव के पास डीसीएम को रोक लिया। इस दौरान हेल्पर तो मौका पाकर फरार हो गया लेकिन लुधियाना निवासी चालक अवतार को पकड़ लिया गया। डीसीएम के अंदर से ग्यारह बड़े गौवंश और दो बछड़े जिंदा मिले जबकि एक बछड़े की मृत्यु हो चुकी थी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और सभी गौवंशो को सुरक्षित सल्लिया गौशाला भिजवा दिया। 
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौवंशो को लुधियाना से बिहार ले जाया जा रहा  था। चालक और हेल्पर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिल्ली में मेट्रो की हकीकत हमारे संवाददाता ने दिखाई आप भी देखें
    1
    दिल्ली में मेट्रो की हकीकत हमारे संवाददाता ने दिखाई आप भी देखें
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक वार्ता का शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे समापन हो गया जिसमें आए हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को रवि फसल की देखभाल एवं जायद फसल की आगामी तैयारी के बारे में बताया
    1
    शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण  एवं वैज्ञानिक वार्ता का शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे समापन हो गया जिसमें आए हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को रवि फसल की देखभाल एवं जायद  फसल की आगामी तैयारी के बारे में बताया
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने राज्यसभा के शून्यकाल में सड़कों खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या को उठाया है जो कि आज शाहजहांपुर में शाहजहांपुर। आज राज्यसभा में शून्य काल के दौरान मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने उत्तर प्रदेश के अति गम्भीर और जनहित से जुड़े विषय "सड़कों,खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या" पर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की । मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने राज्यसभा में शून्य काल में कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। आज उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। केवल कृषि ही नहीं बल्कि यह समस्या अब सड़क सुरक्षा से भी जुड़ चुकी है। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जिनमें निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गौ संरक्षण एवं गौ कल्याण की दिशा में अनेक सराहनीय प्रयास किए गए हैं। प्रदेश में गौ आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं तथा उनके संचालन हेतु धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इस समस्या का पूर्ण समाधान अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने कहा कि यह केवल एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश के ग्रामीण समाज और कृषि व्यवस्था से जुड़ा हुआ विषय है मुझे आशा है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।
    1
    मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने राज्यसभा के शून्यकाल में सड़कों खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या को उठाया है जो कि आज शाहजहांपुर में  
शाहजहांपुर। आज राज्यसभा में शून्य काल के दौरान मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने उत्तर प्रदेश के अति गम्भीर और जनहित से जुड़े विषय "सड़कों,खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या" पर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की ।
मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने राज्यसभा में शून्य काल में कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। 
आज उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। केवल कृषि ही नहीं बल्कि यह समस्या अब सड़क सुरक्षा से भी जुड़ चुकी है। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जिनमें निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह एक गंभीर चुनौती बन चुकी है।
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में गौ संरक्षण एवं गौ कल्याण की दिशा में अनेक सराहनीय प्रयास किए गए हैं। प्रदेश में गौ आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं तथा उनके संचालन हेतु धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। 
इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इस समस्या का पूर्ण समाधान अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने कहा कि यह केवल एक राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश के ग्रामीण समाज और कृषि व्यवस्था से जुड़ा हुआ विषय है मुझे आशा है कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।
    user_Himanshu deval
    Himanshu deval
    Social Media Manager Jalalabad, Shahjahanpur•
    14 hrs ago
  • कमिश्नर ने किया शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट का दौरा, अधिकारियों संग करेंगे निरीक्षण शाहजहांपुर। बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेन्द्र एश चौधरी शुक्रवार को शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर द्वारा एसआईआर एवं कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
    1
    कमिश्नर ने किया शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट का दौरा, अधिकारियों संग करेंगे निरीक्षण
शाहजहांपुर। बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेन्द्र एश चौधरी शुक्रवार को शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर द्वारा एसआईआर एवं कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहीद नायक जदुनाथ सिंह को परिषदीय विद्यालयों में श्रद्धांजलि, 👉छात्रों को बताया गया वीरता का इतिहास शाहजहांपुर। अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शहीद नायक जदुनाथ सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति से परिचित कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बलिदान दिवस 06 फरवरी 2026 को मनाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके क्रम में संबंधित अधिकारियों ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को निर्देशित किया था कि छात्र-छात्राओं के बीच विचार गोष्ठी, चर्चा, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद नायक जदुनाथ सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाए। निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यालय सभागार में नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नायक जदुनाथ सिंह के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा सुनाते हुए छात्रों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। वहीं अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के साथ होने वाले संवाद का सजीव प्रसारण भी विद्यालयों में दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित स्टाफ को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राएं कार्यक्रम का लाभ उठाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
    4
    शहीद नायक जदुनाथ सिंह को परिषदीय विद्यालयों में श्रद्धांजलि, 
👉छात्रों को बताया गया वीरता का इतिहास
शाहजहांपुर। अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शहीद नायक जदुनाथ सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति से परिचित कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बलिदान दिवस 06 फरवरी 2026 को मनाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके क्रम में संबंधित अधिकारियों ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को निर्देशित किया था कि छात्र-छात्राओं के बीच विचार गोष्ठी, चर्चा, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद नायक जदुनाथ सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाए।
निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यालय सभागार में नगर क्षेत्र  के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नायक जदुनाथ सिंह के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा सुनाते हुए छात्रों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी।
वहीं अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के साथ होने वाले संवाद का सजीव प्रसारण भी विद्यालयों में दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित स्टाफ को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राएं कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनोरथपुर चौक निवासी हसन पाल ने शुक्रवार दोपहर के 12:00 बजे थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनकी आवासीय जमीन खाली पड़ी है उनकी खाली पड़ी जमीन पर 4 जनवरी को पड़ोस के ही लाला राम पुत्र झरगद ने कब्जा करके अपने जानवर बाधने के लिए खूंटा गाड़ दिए और जानवर बाधने लगे पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो लालाराम राजू सदा कुमारी कमला देवी लाठी डंडे एवं फरसा लेकर हमलावर हो गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर
    1
    शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मनोरथपुर चौक निवासी हसन पाल ने शुक्रवार दोपहर के 12:00 बजे थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनकी आवासीय जमीन खाली पड़ी है उनकी खाली पड़ी जमीन पर 4 जनवरी को पड़ोस के ही लाला राम पुत्र झरगद ने कब्जा करके अपने जानवर बाधने के लिए खूंटा गाड़ दिए और जानवर बाधने लगे पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो लालाराम राजू सदा कुमारी कमला देवी लाठी डंडे एवं फरसा लेकर हमलावर हो गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.