logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहीद नायक जदुनाथ सिंह को परिषदीय विद्यालयों में श्रद्धांजलि, 👉छात्रों को बताया गया वीरता का इतिहास शाहजहांपुर। अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शहीद नायक जदुनाथ सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति से परिचित कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बलिदान दिवस 06 फरवरी 2026 को मनाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके क्रम में संबंधित अधिकारियों ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को निर्देशित किया था कि छात्र-छात्राओं के बीच विचार गोष्ठी, चर्चा, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद नायक जदुनाथ सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाए। निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यालय सभागार में नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नायक जदुनाथ सिंह के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा सुनाते हुए छात्रों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। वहीं अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के साथ होने वाले संवाद का सजीव प्रसारण भी विद्यालयों में दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित स्टाफ को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राएं कार्यक्रम का लाभ उठाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।

22 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
22 hrs ago

शहीद नायक जदुनाथ सिंह को परिषदीय विद्यालयों में श्रद्धांजलि, 👉छात्रों को बताया गया वीरता का इतिहास शाहजहांपुर। अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शहीद नायक जदुनाथ सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति से परिचित कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बलिदान दिवस

01a954f0-b18a-444f-a430-76e79bb562a4

06 फरवरी 2026 को मनाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके क्रम में संबंधित अधिकारियों ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को निर्देशित किया था कि छात्र-छात्राओं के बीच विचार गोष्ठी, चर्चा, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद नायक जदुनाथ सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाए। निर्देशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यालय सभागार में नगर क्षेत्र

cb0717fb-85c4-47f8-b22b-f6cc24aa1242

के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भी बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नायक जदुनाथ सिंह के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथा सुनाते हुए छात्रों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। वहीं अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के साथ होने वाले संवाद का सजीव प्रसारण भी विद्यालयों

bc152add-ba9b-440e-898a-2ccbf84c3780

में दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं संबंधित स्टाफ को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राएं कार्यक्रम का लाभ उठाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना पुवायाँ क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव में होली त्यौहार के दृष्टिगत निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का वाहन द्वारा निरीक्षण एवं तैयारियों के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    1
    *थाना पुवायाँ क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव में होली त्यौहार के दृष्टिगत निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का वाहन द्वारा निरीक्षण एवं तैयारियों के सम्बन्ध में  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • लाट साहब जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी पुवायां व पुलिस बल के साथ थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊँचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों व स्थानीय लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह या नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लाट साहब जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी पुवायां व पुलिस बल के साथ थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊँचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों व स्थानीय लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह या नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    20 min ago
  • गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी अंतर्गत गौरक्षकों ने गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश लदे थे, जिनमें एक बछड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह पंजाब से गौवंश लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने मृत बछड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पशु क्रूरता व गौवंश तस्करी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में
शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी अंतर्गत गौरक्षकों ने गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश लदे थे, जिनमें एक बछड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह पंजाब से गौवंश लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने मृत बछड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पशु क्रूरता व गौवंश तस्करी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Nagar Nigam kuchh nahin dekhta hai jabki hadap chauki ke pass Nagar Nigam ka office banaa hai ward number 34 Safai karmchari Koi nahin a raha hai
    1
    Nagar Nigam kuchh nahin dekhta hai jabki hadap chauki ke pass Nagar Nigam ka office banaa hai ward number 34 Safai karmchari Koi nahin a raha hai
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ग्राम दिलावरपुर देवकली में यह नाला दम नवादा साहब दादपुर में है लगता है सामने प्राथमिकविद्यालय
    1
    ग्राम दिलावरपुर देवकली में यह नाला दम नवादा साहब दादपुर में है लगता है सामने प्राथमिकविद्यालय
    user_MANOJ PATHAK
    MANOJ PATHAK
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • khraaton ka gharelu upay
    1
    khraaton ka gharelu upay
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खिरिया पाठक गांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में युवक और उसकी मां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी चाची पथराव में जख्मी हो गईं। घटना का कारण पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। नमाज के दौरान हमला, मस्जिद में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 19 वर्षीय ममनून शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ममनून जैसे ही सजदे में गया, घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मस्जिद के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब ममनून का परिवार उसे बचाने पहुंचा और ममनून जान बचाकर बाहर भागा, तो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात में तीन लोग घायल इस फायरिंग में ममनून और उसकी मां को गोलियां लगी हैं। वहीं, पथराव और मारपीट के दौरान ममनून की चाची भी घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रेम-प्रसंग और शक के कारण रंजिश घायल ममनून का कहना है कि करीब एक साल पहले गांव की ही एक युवती के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। हालांकि उसने बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन युवती के परिजन अभी भी शक करते थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया: "पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और परिजनों से तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    1
    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खिरिया पाठक गांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में युवक और उसकी मां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी चाची पथराव में जख्मी हो गईं। घटना का कारण पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।
नमाज के दौरान हमला, मस्जिद में मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 19 वर्षीय ममनून शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ममनून जैसे ही सजदे में गया, घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मस्जिद के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब ममनून का परिवार उसे बचाने पहुंचा और ममनून जान बचाकर बाहर भागा, तो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
वारदात में तीन लोग घायल
इस फायरिंग में ममनून और उसकी मां को गोलियां लगी हैं। वहीं, पथराव और मारपीट के दौरान ममनून की चाची भी घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
प्रेम-प्रसंग और शक के कारण रंजिश
घायल ममनून का कहना है कि करीब एक साल पहले गांव की ही एक युवती के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। हालांकि उसने बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन युवती के परिजन अभी भी शक करते थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया:
"पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और परिजनों से तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    user_अमित दीक्षित
    अमित दीक्षित
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • आज हमारे सत्यम का शुभ वैदिक विवाह शिखा जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परिवार एवं समाज की पुरानी परम्पराओं को आत्मसात करते हुए हमने पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर कदम बढ़ाया। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
    1
    आज हमारे सत्यम का शुभ वैदिक विवाह शिखा जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परिवार एवं समाज की पुरानी परम्पराओं को आत्मसात करते हुए हमने पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर कदम बढ़ाया।
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.