logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाट साहब जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी पुवायां व पुलिस बल के साथ थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊँचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों व स्थानीय लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह या नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

लाट साहब जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी पुवायां व पुलिस बल के साथ थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊँचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों व स्थानीय लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह या नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी अंतर्गत गौरक्षकों ने गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश लदे थे, जिनमें एक बछड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह पंजाब से गौवंश लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने मृत बछड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पशु क्रूरता व गौवंश तस्करी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में
शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी अंतर्गत गौरक्षकों ने गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश लदे थे, जिनमें एक बछड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह पंजाब से गौवंश लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने मृत बछड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पशु क्रूरता व गौवंश तस्करी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज हमारे सत्यम का शुभ वैदिक विवाह शिखा जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परिवार एवं समाज की पुरानी परम्पराओं को आत्मसात करते हुए हमने पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर कदम बढ़ाया। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
    1
    आज हमारे सत्यम का शुभ वैदिक विवाह शिखा जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परिवार एवं समाज की पुरानी परम्पराओं को आत्मसात करते हुए हमने पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर कदम बढ़ाया।
आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खिरिया पाठक गांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में युवक और उसकी मां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी चाची पथराव में जख्मी हो गईं। घटना का कारण पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। नमाज के दौरान हमला, मस्जिद में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 19 वर्षीय ममनून शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ममनून जैसे ही सजदे में गया, घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मस्जिद के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब ममनून का परिवार उसे बचाने पहुंचा और ममनून जान बचाकर बाहर भागा, तो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात में तीन लोग घायल इस फायरिंग में ममनून और उसकी मां को गोलियां लगी हैं। वहीं, पथराव और मारपीट के दौरान ममनून की चाची भी घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रेम-प्रसंग और शक के कारण रंजिश घायल ममनून का कहना है कि करीब एक साल पहले गांव की ही एक युवती के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। हालांकि उसने बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन युवती के परिजन अभी भी शक करते थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया: "पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और परिजनों से तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    1
    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खिरिया पाठक गांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में युवक और उसकी मां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी चाची पथराव में जख्मी हो गईं। घटना का कारण पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।
नमाज के दौरान हमला, मस्जिद में मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 19 वर्षीय ममनून शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ममनून जैसे ही सजदे में गया, घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मस्जिद के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब ममनून का परिवार उसे बचाने पहुंचा और ममनून जान बचाकर बाहर भागा, तो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
वारदात में तीन लोग घायल
इस फायरिंग में ममनून और उसकी मां को गोलियां लगी हैं। वहीं, पथराव और मारपीट के दौरान ममनून की चाची भी घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
प्रेम-प्रसंग और शक के कारण रंजिश
घायल ममनून का कहना है कि करीब एक साल पहले गांव की ही एक युवती के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। हालांकि उसने बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन युवती के परिजन अभी भी शक करते थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया:
"पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और परिजनों से तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    user_अमित दीक्षित
    अमित दीक्षित
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • HS TV संयुकत सचिव पद प्रत्याशी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन
    1
    HS TV संयुकत सचिव पद प्रत्याशी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन
    user_HS TV
    HS TV
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • शाहजहांपुर, 06 फरवरी।  रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गौरक्षकों ने  गौवंशो से भरी डीसीएम को पकड़ लिया। डीसीएम को रोकने के दौरान चालक ने गौरक्षकों पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास भी किया लेकिन गनीमत रही कि कोई गौरक्षक हताहत नही हुई।गौरक्षकों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक और हेल्पर के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रंगमहल निवासी गौरक्षक अतुल रस्तोगी ने बताया कि गौवंशो से भरी एक डीसीएम लखनऊ की तरफ जा रही है। गौरक्षक दीपक गुप्ता,अंकित अवस्थी,विवेक गुप्ता,राहुल शुक्ला आदि के साथ मिलकर हरदोई बाईपास के पास डीसीएम को रोकना चाहा, तो चालक ने डीसीएम की रफ्तार बड़ा दी और गौरक्षकों को भी कुचलने का प्रयास किया। लेकिन पहले से सार्थक गौरक्षक डीसीएम के सामने से हट गए और बाल बाल बच गए। जिसके बाद गौरक्षकों ने डीसीएम का पीछा किया और रोजा थाना क्षेत्र में बनतारा गांव के पास डीसीएम को रोक लिया। इस दौरान हेल्पर तो मौका पाकर फरार हो गया लेकिन लुधियाना निवासी चालक अवतार को पकड़ लिया गया। डीसीएम के अंदर से ग्यारह बड़े गौवंश और दो बछड़े जिंदा मिले जबकि एक बछड़े की मृत्यु हो चुकी थी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और सभी गौवंशो को सुरक्षित सल्लिया गौशाला भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौवंशो को लुधियाना से बिहार ले जाया जा रहा  था। चालक और हेल्पर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
    3
    शाहजहांपुर, 06 फरवरी।  रोजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गौरक्षकों ने  गौवंशो से भरी डीसीएम को पकड़ लिया। डीसीएम को रोकने के दौरान चालक ने गौरक्षकों पर डीसीएम चढ़ाने का प्रयास भी किया लेकिन गनीमत रही कि कोई गौरक्षक हताहत नही हुई।गौरक्षकों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक और हेल्पर के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
रंगमहल निवासी गौरक्षक अतुल रस्तोगी ने बताया कि गौवंशो से भरी एक डीसीएम लखनऊ की तरफ जा रही है। गौरक्षक दीपक गुप्ता,अंकित अवस्थी,विवेक गुप्ता,राहुल शुक्ला आदि के साथ मिलकर हरदोई बाईपास के पास डीसीएम को रोकना चाहा, तो चालक ने डीसीएम की रफ्तार बड़ा दी और गौरक्षकों को भी कुचलने का प्रयास किया। लेकिन पहले से सार्थक गौरक्षक डीसीएम के सामने से हट गए और बाल बाल बच गए। जिसके बाद गौरक्षकों ने डीसीएम का पीछा किया और रोजा थाना क्षेत्र में बनतारा गांव के पास डीसीएम को रोक लिया। इस दौरान हेल्पर तो मौका पाकर फरार हो गया लेकिन लुधियाना निवासी चालक अवतार को पकड़ लिया गया। डीसीएम के अंदर से ग्यारह बड़े गौवंश और दो बछड़े जिंदा मिले जबकि एक बछड़े की मृत्यु हो चुकी थी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और सभी गौवंशो को सुरक्षित सल्लिया गौशाला भिजवा दिया। 
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गौवंशो को लुधियाना से बिहार ले जाया जा रहा  था। चालक और हेल्पर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम एवं पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर के #तिलहर में। NHAI 24/30 बाईपास चौराहा पुल के नीचे, दोनों ओर तिलहर से बरेली ओर तिलहर से शाहजहांपुर को सवारी भर के ले जाने वाले टैंपो और इको के कारण जहां आम यातायात और पैदल यात्रियों का निकलने दूभर है वहीं रोडवेज की सालकारी बसों को रोकने या निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। सुबह होते ही मिलजाने वाली #देशी_शराब के नशे में चालों को आपसी कलह में उन्हें हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ता, कुछ बोलते ही लड़ने मारने को तैयार रहते है। कहां है ट्रैफिक रूल्स..? #तिलहर_बरेली_साइड मंदिर के सामने स्टैंड/स्टॉप होने के बाद भी तिलहर नगर की ओर टैंपो/ईको सहित रिक्शा की भरमाण जाम की स्थिति बनाए रखने में अपना सहयोग कर रहे है।
    1
    शाहजहांपुर के #तिलहर में। NHAI 24/30 बाईपास चौराहा पुल के नीचे, दोनों ओर तिलहर से बरेली ओर तिलहर से शाहजहांपुर को सवारी भर के ले जाने वाले टैंपो और इको के कारण जहां आम यातायात और पैदल यात्रियों का निकलने दूभर है वहीं रोडवेज की सालकारी बसों को रोकने या निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है।
सुबह होते ही मिलजाने वाली #देशी_शराब के नशे में चालों को आपसी कलह में उन्हें हॉर्न भी सुनाई नहीं पड़ता, कुछ बोलते ही लड़ने मारने को तैयार रहते है। कहां है ट्रैफिक रूल्स..? #तिलहर_बरेली_साइड मंदिर के सामने स्टैंड/स्टॉप होने के बाद भी तिलहर नगर की ओर टैंपो/ईको सहित रिक्शा की भरमाण जाम की स्थिति बनाए रखने में अपना सहयोग कर रहे है।
    user_Imran Sagar
    Imran Sagar
    Journalist Tilhar•
    5 hrs ago
  • *थाना पुवायाँ क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव में होली त्यौहार के दृष्टिगत निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का वाहन द्वारा निरीक्षण एवं तैयारियों के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    1
    *थाना पुवायाँ क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव में होली त्यौहार के दृष्टिगत निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का वाहन द्वारा निरीक्षण एवं तैयारियों के सम्बन्ध में  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महुआ है अंगूरी इसे पीना है जरूरी
    1
    महुआ है अंगूरी इसे पीना है जरूरी
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण दीक्षा भँवरे, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों का गहन परीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना प्रगति रजिस्टर, बीट व्यवस्था, जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र का भी अवलोकन कर बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया। निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम की सराहना की।
    1
    थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण दीक्षा भँवरे, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों का गहन परीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना प्रगति रजिस्टर, बीट व्यवस्था, जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र का भी अवलोकन कर बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।
निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम की सराहना की।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.