थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को थाना कटरा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण दीक्षा भँवरे, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी तिलहर ज्योति यादव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और पत्रावलियों का गहन परीक्षण किया। अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना प्रगति रजिस्टर, बीट व्यवस्था, जनसुनवाई रजिस्टर तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। एसपी ने साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। थाना परिसर स्थित बाल मित्र केंद्र का भी अवलोकन कर बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया। निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर एसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम की सराहना की।

- *थाना पुवायाँ क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव में होली त्यौहार के दृष्टिगत निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का वाहन द्वारा निरीक्षण एवं तैयारियों के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*1
- लाट साहब जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी पुवायां व पुलिस बल के साथ थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊँचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों व स्थानीय लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह या नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में शाहजहाँपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गुर्री चौकी अंतर्गत गौरक्षकों ने गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में क्षमता से अधिक गौवंश लदे थे, जिनमें एक बछड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह पंजाब से गौवंश लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने मृत बछड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पशु क्रूरता व गौवंश तस्करी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Nagar Nigam kuchh nahin dekhta hai jabki hadap chauki ke pass Nagar Nigam ka office banaa hai ward number 34 Safai karmchari Koi nahin a raha hai1
- ग्राम दिलावरपुर देवकली में यह नाला दम नवादा साहब दादपुर में है लगता है सामने प्राथमिकविद्यालय1
- khraaton ka gharelu upay1
- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खिरिया पाठक गांव की एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में युवक और उसकी मां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी चाची पथराव में जख्मी हो गईं। घटना का कारण पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। नमाज के दौरान हमला, मस्जिद में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 19 वर्षीय ममनून शुक्रवार दोपहर मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ममनून जैसे ही सजदे में गया, घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मस्जिद के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब ममनून का परिवार उसे बचाने पहुंचा और ममनून जान बचाकर बाहर भागा, तो आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात में तीन लोग घायल इस फायरिंग में ममनून और उसकी मां को गोलियां लगी हैं। वहीं, पथराव और मारपीट के दौरान ममनून की चाची भी घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। प्रेम-प्रसंग और शक के कारण रंजिश घायल ममनून का कहना है कि करीब एक साल पहले गांव की ही एक युवती के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। हालांकि उसने बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन युवती के परिजन अभी भी शक करते थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को उस पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया: "पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और परिजनों से तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"1
- आज हमारे सत्यम का शुभ वैदिक विवाह शिखा जी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परिवार एवं समाज की पुरानी परम्पराओं को आत्मसात करते हुए हमने पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर कदम बढ़ाया। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।1