Shuru
Apke Nagar Ki App…
रंग सांवला के कारण पति देव कृष्ण की हत्या कराने वाली पत्नी प्रियंका की वीडियो वायरल मध्य प्रदेश के धार मे बॉयफ्रेंड कमलेश की चाहत मे जन्म जन्मांतर का वचन देने वाले पति देव कृष्ण की हत्या कराने वाली प्रियंका यह वीडियो वायरल हुई है। जिसमे वह स्क्रिप्ट वाली कहानी सुना रही। कैसे बदमाश आए.. क्या लूटा....कैसे पति की हत्या कर गए?? अब हत्या के जुर्म मे प्रियंका व कमलेश जेल जा चुके है। प्रियंका पति का रंग सांवला होने की वजह से उसे लाइक नहीं करती थी। उसने गोरा बॉयफ्रेंड सलेक्ट कर लिया था। #HusbandMurder
JAI HIND MEDIA
रंग सांवला के कारण पति देव कृष्ण की हत्या कराने वाली पत्नी प्रियंका की वीडियो वायरल मध्य प्रदेश के धार मे बॉयफ्रेंड कमलेश की चाहत मे जन्म जन्मांतर का वचन देने वाले पति देव कृष्ण की हत्या कराने वाली प्रियंका यह वीडियो वायरल हुई है। जिसमे वह स्क्रिप्ट वाली कहानी सुना रही। कैसे बदमाश आए.. क्या लूटा....कैसे पति की हत्या कर गए?? अब हत्या के जुर्म मे प्रियंका व कमलेश जेल जा चुके है। प्रियंका पति का रंग सांवला होने की वजह से उसे लाइक नहीं करती थी। उसने गोरा बॉयफ्रेंड सलेक्ट कर लिया था। #HusbandMurder
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में मुलागुम्मी वॉटरफॉल में चार दोस्त घूमने और नहाने गई थीं। सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से तीन लड़कियां पानी में गिरकर डूब गईं। मृतक: - त्रिशा (17 वर्ष) - रत्नाकुमारी (16 वर्ष) - पवित्रा (16 वर्ष) सभी जंबुवलासा गांव (हुकुमपेटा मंडल) की रहने वाली। चौथी साथी अंजलि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, उसकी हालत गंभीर। स्थानीय लोगों ने अंजलि को बचाया। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।1
- Post by Junaid Junaid1
- yadav1
- बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान दानिश, निवासी गांव मिलक मुंडी के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस टीम डिबडिबा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। उनकी उपस्थिति में हुई औपचारिक तलाशी के दौरान आरोपित से लगभग 6 किलो 300 ग्राम गांजा, 9700 रुपये की नकदी और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद माल में से नमूना लेकर शेष को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित को कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और शुक्रवार की दोपहर उसका चालान कर दिया गया। वहीं, नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बढ़ती सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। नगरिको का आरोप है कि क्षेत्र की युवा पीड़ी धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है। इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी तस्करों का सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा नगर में युवा पीड़ी को जुए का आदि भी बनाया जा रहा है। नगर से सटे गांव खौंदलपुर, मोहल्ला हरिड्रेस शीरी मियां समेत कई स्थानों पर क्रिकेट और अन्य प्लेटफार्म पर सट्टा लगाया जाता है। इन सभी पर कोतवाली पुलिस को अंकुश लगाया जाना चाहिए।1
- संभल में चोरों का कहर, घर में तीन जगह नकब लगाकर लाखों की चोर संभल में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए रातों-रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने घर की पिछली दीवार में एक नहीं बल्कि तीन जगह नकब लगाकर अंदर घुसपैठ की और लाखों की नकदी, जेवरात और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल पूरा मामला संभल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर का है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने रणवीर सिंह पुत्र रौहान सिंह के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के बाहर कमरे के पास सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर घर की पिछली दीवार में तीन जगह नकब लगाकर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में घुसते ही सेफ, अलमारी और लॉकर के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, दोनों पुत्रवधुओं के सोने-चांदी के जेवरात और कुछ घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान घर का सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया गया। सुबह जब परिजन जागे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे और पिछली दीवार में तीन-तीन जगह नकब लगा हुआ मिला। घर के अंदर और बाहर सामान बिखरा हुआ था, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पीड़ित रणवीर सिंह के अनुसार चोर घर में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी, दोनों बहुओं के जेवरात, पीतल की कुठिया और अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। यह रकम मकान का फाटक और दरवाजा बनवाने के लिए घर में रखी गई थी। वहीं थाना धनारी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।3
- गौ तस्करों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 4 गौ तस्कर गोली लगने से हुए घायल, यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है, प्रदेश को अपराध मुक्त करने व गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अभियान चला रही है, मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गाँव में पुलिस टीम चेकिंग कर रही है, उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, घायल अवस्था में दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा, जबकि 3 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, फरार हुए गौ तस्करों की धरपकड़ के लिए भोजपुर थाना क्षेत्र की इस्लाम नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में मोहम्मद शफी और रिज़वान गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश एहतेशाम को पुलिस ने दौड़कर धरदबोचा, घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भोजपुर में भर्ती कराया है, पुलिस गिरफ्त में आये शफी ,रिज़वान डिलारी थाना इलाके के तुमड़िया कला के रहने वाले हैं, जबकि एहतेशाम जामा मस्जिद भोजपुर कस्बे का रहने वाला है, बीते एक दिन पहले डिलारी थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना कारित की गई थी, घटना के अनावरण के लिए कई टीमों का गठन किया गया था इसी को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, उसी समय पुलिस को ये सफलता हाथ लगी, पुलिस गिरफ्त में ये बदमाश गौकशी की घटना में शामिल थे, पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अवैध तमंचे, खोखा कारतूस, बाइक बरामद हुए हैं, बाइट :-- कुँवर आकाश सिंह एसपी देहात2
- शादीशुदा महिला से मायके का प्रेमी प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद वॉर्ड सदस्य ने दोनों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो अब वायरल1
- महक-परी का एक और वीडियो: यूट्यूबर के परिजनों और पड़ोसियों में मारपीट, कई लोग हुए घायल; तीन के खिलाफ रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कला गांव में मंगलवार शाम बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब यू-ट्यूबर महक-परी के परिजनों और पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। करीब छह बजे शुरू हुए इस विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं। महक और परी के पिता सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसियों पर मारपीट और जानबूझकर विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के नूरहसन ने भी सरफराज और उनके परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है, हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर दूसरे पक्ष की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।2
- एंकर: जनपद संभल के जिला अस्पताल में एचपीवी सर्वाइकल कैंसर वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का शुभारंभ मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी की उपस्थिति में बालिकाओं के द्वारा किया गया। वी/ओ: एचपीवी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हुआ है जिसके तहत आज जनपद संभल के जिला अस्पताल में भी वैक्सीनेशन के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जनपद के जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया भी पहुंचे इस अवसर पर मिशन शक्ति को सार्थक करते हुए जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ पांच बालिकाओं के द्वारा कराया। इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि आज एचपीवी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हुआ है जिसमें 40 जनपद शामिल हैं इसी के तहत जनपद संभल में भी आज वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ है जिसका शुभारंभ पांच बालिकाओं के द्वारा कराया गया है। जनपद संभल में 27153 बालिकाओं को वैक्सिनेशन लगेगी। बाइट:डॉ राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल2