logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार,6 किलों 300 ग्राम गांजा बरामद बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान दानिश, निवासी गांव मिलक मुंडी के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस टीम डिबडिबा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। उनकी उपस्थिति में हुई औपचारिक तलाशी के दौरान आरोपित से लगभग 6 किलो 300 ग्राम गांजा, 9700 रुपये की नकदी और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद माल में से नमूना लेकर शेष को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित को कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और शुक्रवार की दोपहर उसका चालान कर दिया गया। वहीं, नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बढ़ती सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। नगरिको का आरोप है कि क्षेत्र की युवा पीड़ी धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है। इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी तस्करों का सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा नगर में युवा पीड़ी को जुए का आदि भी बनाया जा रहा है। नगर से सटे गांव खौंदलपुर, मोहल्ला हरिड्रेस शीरी मियां समेत कई स्थानों पर क्रिकेट और अन्य प्लेटफार्म पर सट्टा लगाया जाता है। इन सभी पर कोतवाली पुलिस को अंकुश लगाया जाना चाहिए।

2 hrs ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बिलासपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार,6 किलों 300 ग्राम गांजा बरामद बिलासपुर में कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान दानिश, निवासी गांव मिलक मुंडी के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस टीम डिबडिबा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। उनकी उपस्थिति में हुई औपचारिक तलाशी के दौरान आरोपित से लगभग 6 किलो 300 ग्राम गांजा, 9700 रुपये की नकदी और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद माल में से नमूना लेकर शेष को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित को कोतवाली लाकर उसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और शुक्रवार की दोपहर उसका चालान कर दिया गया। वहीं, नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बढ़ती सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता जताई है। नगरिको का आरोप है कि क्षेत्र की युवा पीड़ी धीरे-धीरे नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है। इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी तस्करों का सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा नगर में युवा पीड़ी को जुए का आदि भी बनाया जा रहा है। नगर से सटे गांव खौंदलपुर, मोहल्ला हरिड्रेस शीरी मियां समेत कई स्थानों पर क्रिकेट और अन्य प्लेटफार्म पर सट्टा लगाया जाता है। इन सभी पर कोतवाली पुलिस को अंकुश लगाया जाना चाहिए।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में मुलागुम्मी वॉटरफॉल में चार दोस्त घूमने और नहाने गई थीं। सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से तीन लड़कियां पानी में गिरकर डूब गईं। मृतक: - त्रिशा (17 वर्ष) - रत्नाकुमारी (16 वर्ष) - पवित्रा (16 वर्ष) सभी जंबुवलासा गांव (हुकुमपेटा मंडल) की रहने वाली। चौथी साथी अंजलि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, उसकी हालत गंभीर। स्थानीय लोगों ने अंजलि को बचाया। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।
    1
    आंध्र प्रदेश के अल्लूरी में मुलागुम्मी वॉटरफॉल में चार दोस्त घूमने और नहाने गई थीं।
सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से तीन लड़कियां पानी में गिरकर डूब गईं। 
मृतक:
- त्रिशा (17 वर्ष)
- रत्नाकुमारी (16 वर्ष)
- पवित्रा (16 वर्ष)
सभी जंबुवलासा गांव (हुकुमपेटा मंडल) की रहने वाली। चौथी साथी अंजलि घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, उसकी हालत गंभीर।
स्थानीय लोगों ने अंजलि को बचाया। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • *थाना कोतवाली #bareillypolice द्वारा पार्लर कर्मचारी की हत्या करने वाले 01 अभियुक्त को 36 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर गिरफ्तार किये जाने के संबंध में श्री आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी प्रथम, बरेली की बाइट।*
    1
    *थाना कोतवाली #bareillypolice द्वारा पार्लर कर्मचारी की हत्या करने वाले 01 अभियुक्त को 36 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर गिरफ्तार किये जाने के संबंध में श्री आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी प्रथम, बरेली की बाइट।*
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • *"भारत की जनगणना-2027": अब घर बैठे करें अपनी 'स्व-गणना', कमिश्नर दीपक रावत ने की पोर्टल से स्वयं स्वगणना की शुरुआत और सभी नागरिकों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील* कुमाऊँ कमिश्नर एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री, दीपक रावत द्वारा अवगत कराया गया है कि 'भारत की जनगणना-2027' के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में इस बार नागरिकों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण सुविधा 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के रूप में जोड़ी गई है। *स्व-गणना पोर्टल का समय (10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026)* तक है। कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि जनगणना के इतिहास में यह पहली बार है जब नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। यह सुविधा केवल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के बाद, 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणकों (Enumerators) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। स्व-गणना करने से नागरिकों को मिलेगी सटीक जानकारी: नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर सावधानीपूर्वक भर सकेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना न्यूनतम होगी। पोर्टल पर पहले से डाटा फीड होने के कारण, जब संगणक अगले फेज में घर आएंगे, तो उन्हें सूचनाएं बनी-बनाई मिलेंगी, जिससे कार्य में सुगमता और गति आएगी। डिजिटल माध्यम से डेटा का संकलन तेजी से होगा। डिजिटल माध्यम से अपनी गणना करने के लिए पोर्टल पर .स्थान का चयन: अपना राज्य, जिला और स्थानीय निकाय का विवरण चुनें। .मैपिंग: डिजिटल मानचित्र पर अपने घर के स्थान को चिह्नित करें। विवरण भरें: मकान एवं परिवार से संबंधित मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें। .SE ID प्राप्त करें: सबमिशन के बाद आपको एक विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी। .सुरक्षित रखें: इस SE ID को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। सत्यापन: जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें केवल अपनी SE ID दिखाएं। *कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद एवं मंडल के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग दें और अधिक से अधिक संख्या में इस स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।*
    1
    *"भारत की जनगणना-2027": अब घर बैठे करें अपनी 'स्व-गणना', कमिश्नर दीपक रावत ने की पोर्टल से स्वयं स्वगणना की शुरुआत और सभी नागरिकों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील*
कुमाऊँ कमिश्नर एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री, दीपक रावत द्वारा अवगत कराया गया है कि 'भारत की जनगणना-2027' के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में इस बार नागरिकों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण सुविधा 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के रूप में जोड़ी गई है।
*स्व-गणना पोर्टल का समय (10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026)* तक है।
कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि जनगणना के इतिहास में यह पहली बार है जब नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। यह सुविधा केवल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के बाद, 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणकों (Enumerators) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
स्व-गणना करने से नागरिकों को मिलेगी सटीक जानकारी: नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर सावधानीपूर्वक भर सकेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना न्यूनतम होगी।
पोर्टल पर पहले से डाटा फीड होने के कारण, जब संगणक अगले फेज में घर आएंगे, तो उन्हें सूचनाएं बनी-बनाई मिलेंगी, जिससे कार्य में सुगमता और गति आएगी।
डिजिटल माध्यम से डेटा का संकलन तेजी से होगा। डिजिटल माध्यम से अपनी गणना करने के लिए पोर्टल पर 
.स्थान का चयन: अपना राज्य, जिला और स्थानीय निकाय का विवरण चुनें।
.मैपिंग: डिजिटल मानचित्र पर अपने घर के स्थान को चिह्नित करें।
विवरण भरें: मकान एवं परिवार से संबंधित मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
.SE ID प्राप्त करें: सबमिशन के बाद आपको एक विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी।
.सुरक्षित रखें: इस SE ID को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
सत्यापन: जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें केवल अपनी SE ID दिखाएं।
*कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद एवं मंडल के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग दें और अधिक से अधिक संख्या में इस स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।*
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • विडियो देखें- नोएडा (उत्तर प्रदेश) किराये के 10 रुपये मांगे तो कर दिया लहूलुहान, पुलिस चौकी में ई रिक्शा सवार पर सवारी ने किया हमला, नोएडा के सेक्टर 12 - 22 पुलिस चौकी में अपने किराये ना देने की फरियाद करना ई रिक्शा सवार को भारी पड़ गया, सवारी ने पुलिस चौकी में ही ई रिक्शा चालक को मार पीटकर लहुलुहान कर दिया, यही नही हमलावर चौकी से फरार भी हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद SI ने लगभग 200 मीटर दोड़ कर पीछा कर पकड़ा. घटना वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों के कैमरो में रिकार्ड भी हो गयी,
    1
    विडियो देखें- नोएडा (उत्तर प्रदेश)
किराये के 10 रुपये मांगे तो कर दिया लहूलुहान, पुलिस चौकी में ई रिक्शा सवार पर सवारी ने किया हमला,
नोएडा के सेक्टर 12 - 22 पुलिस चौकी में अपने किराये ना देने की फरियाद करना ई रिक्शा सवार को भारी पड़ गया, सवारी ने पुलिस चौकी में ही ई रिक्शा चालक को मार पीटकर लहुलुहान कर दिया, यही नही हमलावर चौकी से फरार भी हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद SI ने लगभग 200 मीटर दोड़ कर पीछा कर पकड़ा. घटना वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों के कैमरो में रिकार्ड भी हो गयी,
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • बरेली में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। खास तौर पर कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड और कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चल रहे काम अब लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। अब प्रशासन दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस फेज में कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड तक चिन्हांकन और सर्वे का काम तेजी से जारी है। नगर निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर जांच कर रही है। इस सर्वे के जरिए यह तय किया जा रहा है कि— सड़क चौड़ीकरण में कितनी संपत्तियां प्रभावित होंगी और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा लेकिन दूसरी ओर, जिन मकानों पर निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि— उनके पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है, ऐसे में अगर उनकी जमीन सड़क निर्माण में जाती है, तो क्या उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा या नहीं, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्वे और चिन्हांकन का काम जारी है, लेकिन लोगों को अब मुआवजे और पुनर्वास को लेकर साफ जवाब का इंतजार है। देखना होगा कि विकास की इस रफ्तार के बीच प्रशासन जनता की चिंताओं का समाधान कैसे करता है। हिंदुस्तान खबर 7 के लिए शाहबुद्दीन की रिपोर्ट
    1
    बरेली में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। खास तौर पर कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड और कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चल रहे काम अब लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि
पहले चरण में कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस दौरान जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है।
अब प्रशासन दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है।
इस फेज में कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड तक चिन्हांकन और सर्वे का काम तेजी से जारी है।
नगर निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर जांच कर रही है।
इस सर्वे के जरिए यह तय किया जा रहा है कि—
सड़क चौड़ीकरण में कितनी संपत्तियां प्रभावित होंगी
और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा
लेकिन दूसरी ओर, जिन मकानों पर निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि—
उनके पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है, ऐसे में अगर उनकी जमीन सड़क निर्माण में जाती है, तो क्या उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा या नहीं, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्वे और चिन्हांकन का काम जारी है, लेकिन लोगों को अब मुआवजे और पुनर्वास को लेकर साफ जवाब का इंतजार है।
देखना होगा कि विकास की इस रफ्तार के बीच प्रशासन जनता की चिंताओं का समाधान कैसे करता है।
हिंदुस्तान खबर 7 के लिए शाहबुद्दीन की रिपोर्ट
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Surendra Kumar
    1
    Post by Surendra Kumar
    user_Surendra Kumar
    Surendra Kumar
    Paint Shop कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • शादीशुदा महिला से मायके का प्रेमी प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद वॉर्ड सदस्य ने दोनों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो अब वायरल
    1
    शादीशुदा महिला से मायके का प्रेमी प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद वॉर्ड सदस्य ने दोनों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो अब वायरल
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • महक-परी का एक और वीडियो: यूट्यूबर के परिजनों और पड़ोसियों में मारपीट, कई लोग हुए घायल; तीन के खिलाफ रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कला गांव में मंगलवार शाम बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब यू-ट्यूबर महक-परी के परिजनों और पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। करीब छह बजे शुरू हुए इस विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं। महक और परी के पिता सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसियों पर मारपीट और जानबूझकर विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के नूरहसन ने भी सरफराज और उनके परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है, हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर दूसरे पक्ष की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।
    2
    महक-परी का एक और वीडियो: यूट्यूबर के परिजनों और पड़ोसियों में मारपीट, कई लोग हुए घायल; तीन के खिलाफ रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कला गांव में मंगलवार शाम बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब यू-ट्यूबर महक-परी के परिजनों और पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। करीब छह बजे शुरू हुए इस विवाद के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं। महक और परी के पिता सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसियों पर मारपीट और जानबूझकर विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के नूरहसन ने भी सरफराज और उनके परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है, हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिलने पर दूसरे पक्ष की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • नैनीताल 10 अप्रैल, 2026 सूवि। *ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई: जनपद में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला गया* जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में प्राप्त हो रही ओवररेटिंग की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं लालकुआं में संचालित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी मदिरा दुकान रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी तथा विदेशी मदिरा दुकान कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भवानीगंज, बैलपड़ाव, तल्लीताल आदि क्षेत्रों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर मदिरा विक्रय किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के अंतर्गत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना आरोपित कर तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया। प्रशासन द्वारा समस्त मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही मदिरा का विक्रय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। *जनपद प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि यदि कहीं ओवररेटिंग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*
    1
    नैनीताल 10 अप्रैल, 2026 सूवि।
*ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई: जनपद में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला गया*
जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में प्राप्त हो रही ओवररेटिंग की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को  तहसील क्षेत्र नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं लालकुआं में संचालित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान देशी मदिरा दुकान रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी तथा विदेशी मदिरा दुकान कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भवानीगंज, बैलपड़ाव, तल्लीताल आदि क्षेत्रों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर मदिरा विक्रय किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
इन अनियमितताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के अंतर्गत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना आरोपित कर तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया।
प्रशासन द्वारा समस्त मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही मदिरा का विक्रय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
*जनपद प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि यदि कहीं ओवररेटिंग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.