शीतला सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चण्डीनाथ महादेव मंदिर में भरा भव्य मेला भीनमाल (विक्रम राठी) शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के शीतला माता मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में दिनभर माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर ठंडे व्यंजनों की प्रसादी लेकर मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से शीतला माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में प्रसादी चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी। पर्व के अवसर पर शहर के चण्डीनाथ महादेव मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परिवार सहित पहुंचे। मेले में लगे हाट-बाजार में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं लोगों ने चाट, आइसक्रीम और विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। मेले के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण और भी मनमोहक बन गया। इसी तरह निकटवर्ती मुड़तरा सिली गांव में भी शीतला सप्तमी के अवसर पर मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। यहां भी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों और मेले के कारण क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया।

- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए। इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।1
- गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन1
- राजस्थान में डोडा पोस्ट कानूनी प्रक्रिया से चालू होना चाहिए।।1
- सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- डोडा पोस्ट को लेकर बाड़मेर में मोन जुलूस निकालकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा।।1