logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूरनपुर मंडी में डीएम का औचक छापा, गेहूं क्रय केंद्रों की खुली पोल! किसानों को राहत के निर्देश—भुगतान सीधे खाते में, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई पीलीभीत के पूरनपुर मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव अचानक गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंच गए। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से केंद्र प्रभारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन जांच की और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गेहूं की तौल प्रक्रिया, बारदाना, नमी मापक यंत्र और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद कार्य दैनिक लक्ष्य के अनुरूप किया जाए और किसी भी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का भुगतान बिना देरी के सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के बैठने और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और क्रय केंद्र प्रभारी भी मौजूद रहे।

20 hrs ago
user_यूपी समाचार
यूपी समाचार
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

पूरनपुर मंडी में डीएम का औचक छापा, गेहूं क्रय केंद्रों की खुली पोल! किसानों को राहत के निर्देश—भुगतान सीधे खाते में, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई पीलीभीत के पूरनपुर मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव अचानक गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंच गए। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से केंद्र प्रभारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन जांच की और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गेहूं की तौल प्रक्रिया, बारदाना, नमी मापक यंत्र और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं खरीद कार्य दैनिक लक्ष्य के अनुरूप किया जाए और किसी भी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का भुगतान बिना देरी के सीधे उनके बैंक खातों में किया जाए। साथ ही केंद्रों पर किसानों के बैठने और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और क्रय केंद्र प्रभारी भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा आज सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 7 बजे काली नदी के पास 35 स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला।
    1
    वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा  आज सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 7 बजे काली नदी के पास 35 स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकाला।
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना पूरनपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी महोदय के CUG नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने व अभियुक्त की गिरफ्तारी व अन्य कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर की बाइट👇🏻
    1
    थाना पूरनपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी महोदय के CUG नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने व अभियुक्त की गिरफ्तारी व अन्य कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर की बाइट👇🏻
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत सूचना विभाग 07 अप्रैल 2026/ ज
    1
    जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। 
पीलीभीत सूचना विभाग 07 अप्रैल 2026/ ज
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसान नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों का हंगामा। पूरनपुर। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे को कोतवाली गेट पर किसान संगठनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार बलजिंदर सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता के दौरान मंडी में घेरकर पीटने की बात कही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार शाम करीब चार बजे कोतवाली पूरनपुर में किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें मंडी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान घुघचिहाई, माधोटांडा और पूरनपुर कोतवाली की भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं किसान नेता की गिरफ्तारी की वीडियो बनाने वाले घाटमपुर निवासी किसान आकाशदीप को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले बलजिंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से माफी भी मांगी थी। माफी के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए। किसानों का आरोप है कि मंडी में फसल भीगने से नुकसान हो रहा है, ऐसे में गुस्सा स्वाभाविक है। माफी के बाद भी कार्रवाई से नाराज किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
    1
    किसान नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों का हंगामा।
पूरनपुर। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार शाम 6 बजे को कोतवाली गेट पर किसान संगठनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार बलजिंदर सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता के दौरान मंडी में घेरकर पीटने की बात कही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार शाम करीब चार बजे कोतवाली पूरनपुर में किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें मंडी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान घुघचिहाई, माधोटांडा और पूरनपुर कोतवाली की भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं किसान नेता की गिरफ्तारी की वीडियो बनाने वाले घाटमपुर निवासी किसान आकाशदीप को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले बलजिंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से माफी भी मांगी थी। माफी के करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए। किसानों का आरोप है कि मंडी में फसल भीगने से नुकसान हो रहा है, ऐसे में गुस्सा स्वाभाविक है। माफी के बाद भी कार्रवाई से नाराज किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कोतवाली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जिलाधिकारी (DM) को फोन पर धमकी देने का हाई-प्रोफाइल मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है। जिलाधिकारी के सीयूजी (CUG) नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और 'घेरकर पीटने' की धमकी देने वाले किसान नेता बलजिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने कृत्य पर खेद जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। क्या था पूरा मामला? अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह ने हाल ही में जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर कॉल किया था। उस समय फोन जिलाधिकारी के पीए (PA) के पास था। मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत के दौरान बलजिंदर सिंह इस कदर आक्रोशित हो गए कि उन्होंने जिलाधिकारी के खिलाफ बेहद तल्ख और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने आवेश में यहाँ तक कह दिया था कि वे जिलाधिकारी को घेरकर पीटेंगे। इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था और किसान नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकने लगी थी। वीडियो जारी कर दी सफाई: "आपा खो बैठा था" मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बलजिंदर सिंह के तेवर पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उन्होंने अपने शब्दों को वापस लेते हुए घटना के पीछे की वजह बताई: भावुकता और गुस्सा: किसान नेता ने कहा कि उनके पिता पिछले 7 दिनों से मंडी में गेहूं की फसल लेकर खड़े थे, लेकिन उनकी तौल नहीं हो पा रही थी। किसानों की बदहाली: मंडियों में किसानों की दुर्दशा देखकर वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया। कार्यशैली की प्रशंसा: माफी मांगते हुए उन्होंने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "जिलाधिकारी एक अच्छे और बेहद शालीन अधिकारी हैं, जो हमेशा लोगों से सभ्यता से बात करते हैं।" "मैंने जो भी कहा वह गुस्से और भावावेश में कहा था। मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूँ और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वचन देता हूँ।" — बलजिंदर सिंह, किसान नेता प्रशासनिक रुख फिलहाल, किसान नेता की इस सार्वजनिक माफी के बाद प्रशासन के रुख में क्या बदलाव आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। जहाँ एक तरफ किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है, वहीं संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों के प्रति ऐसी भाषा को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। मुख्य बिंदु: मामला: डीएम पीलीभीत को फोन पर धमकी देने का। आरोपी: बलजिंदर सिंह (प्रदेश सचिव, अन्नदाता किसान यूनियन)। ताजा अपडेट: वीडियो जारी कर डीएम की प्रशंसा की और माफी मांगी।
    1
    पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जिलाधिकारी (DM) को फोन पर धमकी देने का हाई-प्रोफाइल मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है। जिलाधिकारी के सीयूजी (CUG) नंबर पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और 'घेरकर पीटने' की धमकी देने वाले किसान नेता बलजिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने कृत्य पर खेद जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
क्या था पूरा मामला?
अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह ने हाल ही में जिलाधिकारी के सरकारी नंबर पर कॉल किया था। उस समय फोन जिलाधिकारी के पीए (PA) के पास था। मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत के दौरान बलजिंदर सिंह इस कदर आक्रोशित हो गए कि उन्होंने जिलाधिकारी के खिलाफ बेहद तल्ख और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने आवेश में यहाँ तक कह दिया था कि वे जिलाधिकारी को घेरकर पीटेंगे।
इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था और किसान नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकने लगी थी।
वीडियो जारी कर दी सफाई: "आपा खो बैठा था"
मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बलजिंदर सिंह के तेवर पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उन्होंने अपने शब्दों को वापस लेते हुए घटना के पीछे की वजह बताई:
भावुकता और गुस्सा: किसान नेता ने कहा कि उनके पिता पिछले 7 दिनों से मंडी में गेहूं की फसल लेकर खड़े थे, लेकिन उनकी तौल नहीं हो पा रही थी।
किसानों की बदहाली: मंडियों में किसानों की दुर्दशा देखकर वह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया।
कार्यशैली की प्रशंसा: माफी मांगते हुए उन्होंने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "जिलाधिकारी एक अच्छे और बेहद शालीन अधिकारी हैं, जो हमेशा लोगों से सभ्यता से बात करते हैं।"
"मैंने जो भी कहा वह गुस्से और भावावेश में कहा था। मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूँ और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वचन देता हूँ।" — बलजिंदर सिंह, किसान नेता
प्रशासनिक रुख
फिलहाल, किसान नेता की इस सार्वजनिक माफी के बाद प्रशासन के रुख में क्या बदलाव आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। जहाँ एक तरफ किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है, वहीं संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों के प्रति ऐसी भाषा को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
मुख्य बिंदु:
मामला: डीएम पीलीभीत को फोन पर धमकी देने का।
आरोपी: बलजिंदर सिंह (प्रदेश सचिव, अन्नदाता किसान यूनियन)।
ताजा अपडेट: वीडियो जारी कर डीएम की प्रशंसा की और माफी मांगी।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • आज दिनांक 06.04.2026 को दिल्ली असेंबली में सुरक्षा के उल्लंघन की सूचना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत की प्रेस बाइट।👇🏻
    1
    आज दिनांक 06.04.2026 को दिल्ली असेंबली में सुरक्षा के उल्लंघन की सूचना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत की प्रेस बाइट।👇🏻
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.