Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतना जिले की घटना सागर से आया था आरोपी जबरन युवती से करना चाहता था शादी #मध्यप्रदेश #gwalior #bhitarwar #viralvideo
मीडिया लाइन
सतना जिले की घटना सागर से आया था आरोपी जबरन युवती से करना चाहता था शादी #मध्यप्रदेश #gwalior #bhitarwar #viralvideo
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना जिले की घटना सागर से आया था आरोपी जबरन युवती से करना चाहता था शादी #मध्यप्रदेश #gwalior #bhitarwar #viralvideo1
- क्या सच में विधायक जी ने गाली दी? ग्रामीणों ने सामने आकर बताई पूरी बात करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक से जुड़े वायरल वीडियो और गाली-गलौच की चर्चा को लेकर ग्रामीणों ने अपना पक्ष सामने रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी ने किसी प्रकार की गाली नहीं दी और जो बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह गलतफहमी या किसी बात को गलत तरीके से समझे जाने की वजह से फैली है।1
- 8 देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, बड़वानी से दतिया ले जा रहा था हथियारों की खेप शिवपुरी। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सिरसौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सिरसौद थाना पुलिस ने रातभर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम खोरघार के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 312 बोर की 8 देसी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी की पहचान अंशुल अहिरवार निवासी दतिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन हथियारों को बड़वानी जिले से लेकर दतिया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नींद लगने के कारण वह श्योपुर पहुंच गया था और वहां से रात में दतिया जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में वह पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी सामने आ सकती है। मामले में पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट — यांगचेन डोलकर भूटिया, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी लोकेशन — शिवपुरी, मध्यप्रदेश1
- ब्रेकिंग न्यूज़: विधायक के घर पहुंचने के मामले में नया मोड़, समर्थकों ने मगरौनी चौकी में दिया ज्ञापन खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी के पास स्थित ग्राम बिलोनी में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों के विधायक के निवास पर पहुंचने का मामला अब नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों की ओर से आरोप लगाया गया था कि 21 सितंबर की रात करीब 8 से 9 बजे वे बिजली की समस्या को लेकर विधायक के निवास पर पहुंचे थे, जहां उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई। इस मामले के बाद आज 24 सितंबर को विधायक के समर्थन में लोगों द्वारा मगरौनी पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घटना को लेकर वायरल किए जा रहे वीडियो को कथित रूप से फर्जी बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि विधायक के निवास पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग में घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। शिकायत में कुछ लोगों पर अभद्रता करने और घटना का कथित फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता पक्ष ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संतोष राजपूत ने दिया बयान वहीं इस मामले में मगरौनी के संतोष राजपूत ने बताया कि विधायक के निवास पर CCTV कैमरे लगे हैं और घटना की रिकॉर्डिंग निकाली गई है। उनके अनुसार विधायक का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति को गाली नहीं दी और न ही गलत भाषा का प्रयोग किया। संतोष राजपूत के अनुसार विधायक ने वहां पहुंचे लोगों से कहा था कि इतनी रात को आने का कारण क्या है और सभी लोग शराब के नशे में उनके घर क्यों आए हैं। हालांकि, इन बातों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध सामग्री के आधार पर नहीं हुई है। अब इस पूरे मामले में पहले ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप और बाद में विधायक समर्थकों द्वारा दिए गए ज्ञापन में लगाए गए आरोप आमने-सामने हैं। मामले में CCTV फुटेज, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयान जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब सवाल यह है कि CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?2
- दतियामेंभारत विकास परिषद का आठवां विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर* आयोजित किया गया। रतन वाटिका में आयोजित शिविर में अस्थि बाधित दिव्यांगों के लिए मौके पर ही नाप लेकर कृत्रिम हाथ-पैर तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिविर में अब तक 50 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन के बाद दिव्यांगों के हाथ-पैर की नाप के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर माधवेन्द्र सिंह परिहार ने भारत विकास परिषद के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने परिषद को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। दतियामेंभारत विकास परिषद का आठवां विशाल निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर* आयोजित किया गया। रतन वाटिका में आयोजित शिविर में अस्थि बाधित दिव्यांगों के लिए मौके पर ही नाप लेकर कृत्रिम हाथ-पैर तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिविर में अब तक 50 से अधिक दिव्यांगों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन के बाद दिव्यांगों के हाथ-पैर की नाप के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर माधवेन्द्र सिंह परिहार ने भारत विकास परिषद के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने परिषद को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।1
- वेरछ गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भांडेर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम वेरछ में अज्ञात कारणों के चलते एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बाबूलाल कुशवाहा पिता कालीचरण कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचनाकर्ता ने बताया कि 25 सितंबर की वह, उसका लड़का बाबूलाल व सभी परिजन खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब वह लड़के के कमरे में पहुंचा तो देखा कि बाबूलाल छत में लगे कुंदे में साड़ी से फांसी लगाकर लटका था। सूचना पर परिवार व गांव के लोग एकत्र हो गए। जिसकी सूचना भांडेर पुलिस को दी गईं। पुलिस ने भांडेर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार शाम 04 बजे भांडेर पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं मामले की जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा1
- 🚨 दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 2 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार! 🚨 🚨 दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के 2 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार! 🚨 गणेश विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपियों को थाना इंदरगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी जप्त किए गए हैं। 🛡️ घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 24.09.2026 को गणेश विसर्जन के दौरान भैंस चराने की पुरानी बात को लेकर आरोपियों ने फरियादी अजय यादव (निवासी मैथानापाली) पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था। थाना इंदरगढ़ में त्वरित मामला दर्ज (अपराध क्र. 307/2026) कर पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। 👮♂️ गिरफ्तार आरोपीगण: रोहित यादव पुत्र गजराज सिंह यादव (उम्र 27 वर्ष) छोटू उर्फ मानवेन्द्र यादव पुत्र रघुराज यादव (उम्र 31 वर्ष) (दोनों निवासी ग्राम मैथानापाली, थाना इंदरगढ़) 🌟 सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम (उनि अवतार सिंह यादव, आर प्रवीण परिहार, आर भानुप्रताप दुबे, सैनिक रामनिवास यादव, आर रमाकांत कुशवाह एवं आर चालक प्रमोद गुर्जर) की सराहनीय और मुस्तैद भूमिका रही। दतिया पुलिस अपराधियों के हौसले पस्त करने और आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है! 🙏✨ 1
- मध्य प्रदेश के देवास जिले में साइबर ठगी के मामलों में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा दूसरे लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर लोन, ऑनलाइन ट्रेडिंग और सस्ते मोबाइल-लैपटॉप बेचने के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, छह मामलों में करीब 10 लाख रुपये की ठगी की जानकारी सामने आई है। मामले में कई मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। Mp police 2021 #मध्यप्रदेश #gwalior #viralvideo मध्य प्रदेश के देवास जिले में साइबर ठगी के मामलों में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा दूसरे लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर लोन, ऑनलाइन ट्रेडिंग और सस्ते मोबाइल-लैपटॉप बेचने के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, छह मामलों में करीब 10 लाख रुपये की ठगी की जानकारी सामने आई है। मामले में कई मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। Mp police 2021 #मध्यप्रदेश #gwalior #viralvideo1