छत गिरने से पुत्र की मौत,पिता घायल, सागर रेफर घर पर सो रहा था परिवार गढ़ाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटोली कुमेरिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां घर की छत गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भटोली कुमेरिया ग्राम निवासी गोविंद लडियां अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह लगभग 7 बजे अचानक मकान की छत की सीलिंग भरभराकर गिर गई,जिसकी चपेट में आकर उनका 14 वर्षीय पुत्र केशव लडियां और स्वयं गोविंद लडियां घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल गढ़ाकोटा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद केशव लडियां को मृत घोषित कर दिया। वहीं,गोविंद लडियां की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार,एक दिन पहले हुई बारिश के कारण मकान की छत में पानी भर गया था, जिससे सीलिंग कमजोर हो गई और सुबह यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- Post by Vikas Soni1
- छतरपुर में दबंगई का वीडियो वायरल संकट मोचन चौकी के पास बाइक से जा रहे एक युवक के साथ “गुलाम” नाम के युवक और उसके 3-4 साथियों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा — “जहां कहना है कह दो…”।1
- दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के जबलपुर नाका स्थित नवीन कार्यालय का आज बुधवार दोपहर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, जबकि विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने बताया कि नए कार्यालय के शुभारंभ से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एक नया केंद्र मिलेगा, जहां से पार्टी की रणनीति एवं जनहित के मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। वहीं जिला महासचिव नितिन मिश्रा एडवोकेट ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उद्घाटन समारोह को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।1
- If love had a face, it would be you, So pure, so deep, so beautifully true. In every dream, in all I do, My heart keeps coming back to you.2
- Post by User32131
- *आम आदमी पार्टी छोड़कर जाने वाले गद्दार नेताओं का आप कार्यकार्यो ने किया पुतला दहन* आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर जी एव सहप्रभारी अजीत यादव जी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी *जिला सागर इकाई द्वारा आज एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। *पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव ग्रामीण जिलाध्यक्ष एव दामोदर कुर्मी के नेतृत्व में* सिविल लाइंस, कालीचरण चौक चौक पर *आम आदमी पार्टी को धोखा देकर छोड़कर गए गद्दार सातों राज्यसभा सांसद संदीप पाठक,राघव चड्ढा सहित पांच सांसदों के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले दहन किए।* मीडिया से बात करते हुए *आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ हैं और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।* कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। *इस दौरान आम आदमी पार्टी स्टेट जॉइंट सेक्रेट्री रामसेवक पवार,जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कुर्मी,संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,एससी विंग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार,जिला उपाध्यक्ष एसके खत्री,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी,जिला सह सचिव लक्ष्मीकांत राज,जिला सह सचिव ज्योतिष सोनी,प्रशांत पवार आदि साथी शामिल रहे.1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1