Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल संसाधन विभाग की कार्रवाई, सतधरू डैम से छोड़ा गया पानी....
नीलेश विश्वकर्मा
जल संसाधन विभाग की कार्रवाई, सतधरू डैम से छोड़ा गया पानी....
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नैनीताल में भीमताल के खुटानी क्षेत्र में बीच रास्ते तेंदुए और बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें तेंदुआ बाइक की चेन में फंस गया. हालांकि, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।1
- Post by Vikas Soni1
- छतरपुर में दबंगई का वीडियो वायरल संकट मोचन चौकी के पास बाइक से जा रहे एक युवक के साथ “गुलाम” नाम के युवक और उसके 3-4 साथियों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा — “जहां कहना है कह दो…”।1
- दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के जबलपुर नाका स्थित नवीन कार्यालय का आज बुधवार दोपहर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, जबकि विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आमंत्रित किया गया है। समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने बताया कि नए कार्यालय के शुभारंभ से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एक नया केंद्र मिलेगा, जहां से पार्टी की रणनीति एवं जनहित के मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। वहीं जिला महासचिव नितिन मिश्रा एडवोकेट ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उद्घाटन समारोह को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।1
- कुम्हारी भगवत कथा का रसपान चल रहा श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह कथा छठवा दिन कथा वाचक पंडित कृष्ण कांत शास्त्री जी के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का वर्णन किया गया जो भक्तों के लिए एक बड़ा उत्सव की तरह झांकी बनाई गईं प्रमुख श्रोता पुन्नी सेन एवं उनका परिवार धर्म लाभ ले रहा आगे की कथा गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का मान मर्दन करने और गोकुलवासियों की रक्षा करने की कथा सुनाई,महारास लीला श्रीकृष्ण और गोपियों के बीच महारास का प्रसंग, जो जीव (गोपियां) और ब्रह्म (श्रीकृष्ण) के मिलन का प्रतीक माना जाता है। कंस वध की वध किया , उद्धव-गोपी संवाद और वात्सल्य प्रेम से भरपूर बाल लीलाओं का भी वर्णन होता है। वही भोलेनाथ भगवान ने गोपी का रूप धारण करके महा रास किया! भजनो से भक्त झूमने लगे!1
- दमोह। जिले में स्थित व्यारमा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा सदधरू डैम के गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में राहत का माहौल है। बीते दिनों नदी का जल स्तर काफी कम हो गया था, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। गर्मी के मौसम में किसानों ने मूंग और उड़द की फसल बोई थी, लेकिन पानी की कमी के कारण फसलों पर संकट मंडराने लगा था। कई स्थानों पर नदी की धारा कमजोर पड़ गई थी और मवेशियों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सदधरू डैम के गेट खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद व्यारमा नदी में जल स्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने लगा है और मवेशियों के लिए भी जल संकट कम होने की उम्मीद है।1
- कटनी । जिले के रीठी थाना क्षेत्र से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर एक बेटे का फर्ज निभाया। दरअसल, करीब 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला रास्ता भटक गई थीं और सड़क किनारे बैठकर किसी मददगार का इंतजार कर रही थीं, ताकि वह अपने घर का रास्ता पूछ सकें। तभी डायल 112 पर गश्त कर रहे रीठी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय मेहरा की नजर उस घबराई हुई अम्मा पर पड़ी। जैसे ही पुलिस वाहन महिला के पास पहुंचा, उनके चेहरे पर उम्मीद की किरण नजर आई। प्रधान आरक्षक अजय मेहरा ने बेहद संवेदनशीलता के साथ अम्मा से बातचीत की और उनकी परेशानी समझी। महिला ने बताया कि वह रास्ता भटक गई हैं और अपने घर नहीं पहुंच पा रही हैं। पुलिसकर्मी ने बिना देर किए पहले अम्मा को पानी पिलाया, खाना खिलाया और उन्हें शांत कराया। इसके बाद डायल 112 की मदद से महिला को सुरक्षित रीठी थाना क्षेत्र के वसुधा गांव तक पहुंचाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता की मिसाल भी पेश करती है। अजय मेहरा का यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1