Shuru
Apke Nagar Ki App…
मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान यूपी - बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान आज वृंदावन में किया।
Anurag Kashyap
मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान यूपी - बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान आज वृंदावन में किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी एंकर: जनपद बाराबंकी में गुरुवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता एवं प्रॉपर्टी डीलर शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात असानी मोड़ के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने शोएब उर्फ बॉबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी फैली, अस्पताल परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। साथी वकीलों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश देखने को मिला। वकीलों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।मृतक शोएब उर्फ बॉबी जनपद के जाने-माने अधिवक्ता एवं प्रॉपर्टी डीलर थे और शहर की चर्चित हस्तियों में गिने जाते थे।अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मौके पर एडीजी ने पहुंच कर निरीक्षण किया।वहीं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुऐब किदवई के ऊपर 5 से 6 मुकदमे पंजीकृत हैं और वह जिले का हिस्ट्री सीटर था तथा मुख्तार अंसारी गैंग से संबंधित था।पुलिस सभी पहलुओं को लेकर के जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बाइट:अर्पित विजयवर्गीय (पुलिस अधीक्षक बाराबंकी)1
- यूपी - बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनैतिक पार्टी बनाने का ऐलान आज वृंदावन में किया।1
- लखनऊ पारा थाना क्षेत्र के हंस खेड़ा चौकी क्षेत्र के शारदा नहर में उतराता दिखा शव शव को देखकर स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप जमा भीड़ के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक का नाम अशवाक अली जो मोहन का निवासी है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी1
- बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, जेलर हत्याकांड में था आरोपी मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग, दिनदहाड़े हत्याकांड से दहला जिला,बाराबंकी में आज दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात, सरेराह हुई फायरिंग से पूरे इलाके में फैली सनसनी, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और 'शार्प शूटर' के रूप में चर्चित शोएब किदवई उर्फ बॉबी को गोलियों से भूना, लखनऊ की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को शूटरों ने घेरकर बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला हाईवे, सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने से दहल उठा इलाका, मौके पर मिलीं मौत और तबाही की निशानियां, हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, घटनास्थल से पुलिस ने अब तक बरामद किए पांच से अधिक खोखे, अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किडवाई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश वारदात के बाद पूरे जिले में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद, नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर कर रही बारीकी से जांच-पड़ताल, हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल, पुरानी रंजिश या गैंगवार? पुलिस हर पहलू पर कर रही तफ्तीश, नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ की घटना।4
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में हादसे में युवक गंभीर घायल काम से लौटते समय संतुलन बिगड़ा, जिला अस्पताल रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूढियामऊ निवासी सोनू पुत्र बनवारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनू शुक्रवार को अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हाफिज डाला से उतरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सोनू को उपचार के लिए फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सोनू का प्रारंभिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सोनू शादी-पार्टी आयोजनों में फ्रूट काउंटर लगाने का काम करते हैं। इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।1
- Barabanki news update1
- *ब्रेकिंग लंभुआ* *शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की मैरिज लॉन से बाइक हुई चोरी* *युवक ने थाने में की शिकायत,पुलिस जांच में जुटी* *लंभुआ,सुल्तानपुर।* कोतवाली क्षेत्र के गजानंद मैरिज लॉन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। लंभुआ नगर पंचायत के सर्वोदय नगर निवासी संजय अग्रहरि पुत्र जय प्रकाश ने लंभुआ थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है,जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार लंभुआ कस्बे में स्थित गजानंद मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए संजय अग्रहरि अपनी मोटरसाइकिल (वाहन संख्या यूपी 44 बीबी 6250) मैरिज लॉन के सामने खड़ी की थी। शादी से निवृत्त होकर शादी समारोह से घर जाने के लिए निकले, तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। उन्होंने काफी खोजबीन की,लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। युवक ने लंभुआ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने पर लंभुआ पुलिस चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने के लिए जुटी है।1
- लखनऊ तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर हादसे में 6 साल के मासूम बच्चे की मौत 2 महिलाएं और 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हुए घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया कार में सवार युवक-युवती में चालक मौके से फरार भीड़ ने युवती को पकड़कर पुलिस को सौंपा कानपुर रोड बंथरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास की घटना।1